✕

होम / बिजनेस / इरेडा ने क्यूआईपी के जरिए जुटाए ₹2,005.90 करोड़, जानें पूरा प्लान

इरेडा ने क्यूआईपी के जरिए जुटाए ₹2,005.90 करोड़, जानें पूरा प्लान

ओवरसब्सक्रिप्शन से मिला निवेशकों का उत्साहपूर्ण समर्थन, निवेशक विश्वास से मजबूत होगी स्वच्छ ऊर्जा फाइनेंसिंग की क्षमता

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारतीय अक्षय ऊर्जा विकास एजेंसी लिमिटेड (IREDA) ने क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशंस प्लेसमेंट (क्यूआईपी) के माध्यम से ₹2,005.90 करोड़ की पूंजी जुटाई है. कंपनी ने यह राशि 165.14 रुपए प्रति शेयर के निर्गम मूल्य पर 12.15 करोड़ इक्विटी शेयर जारी कर हासिल की, जिसमें 10 रुपए का अंकित मूल्य और 155.14 रुपए का प्रीमियम शामिल है.

इस निर्गम मूल्य में फ्लोर प्राइस 173.83 रुपए प्रति शेयर की तुलना में 5 फीसदी की छूट दी गई. क्यूआईपी इश्यू 5 जून को लॉन्च हुआ और 10 जून को बंद हुआ, जिसमें घरेलू और विदेशी योग्य संस्थागत खरीदारों से जोरदार प्रतिक्रिया मिली. इनमें बीमा कंपनियां, अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक और विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक शामिल रहे.

इरेडा के बोर्ड ने 11 जून को आयोजित बैठक में योग्य संस्थागत खरीदारों को शेयर आवंटन को औपचारिक मंजूरी दी. ₹1,500 करोड़ के मूल इश्यू साइज के मुकाबले इस क्यूआईपी को 1.34 गुना ओवरसब्सक्रिप्शन मिला, जिससे कंपनी को कुल ₹2,005.90 करोड़ की बोलियां प्राप्त हुईं.

कंपनी ने बताया कि इस पूंजी का इस्तेमाल उसकी टियर-1 पूंजी और समग्र पूंजी पर्याप्तता अनुपात (CAR) को मजबूत करने में किया जाएगा, जिससे देश के तेजी से बढ़ते नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र को समर्थन देने की क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी.

इरेडा के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक प्रदीप कुमार दास ने कहा, “नवंबर 2023 में आईपीओ के बाद इतनी जल्दी क्यूआईपी का सफल समापन निवेशकों और सरकार के भरोसे का प्रमाण है. यह फंडिंग हमें अपनी वित्तीय गतिविधियों को और विस्तार देने, अधिक परियोजनाओं को सहयोग करने और देश के हरित ऊर्जा लक्ष्य की ओर तेज़ी से बढ़ने में सहायक होगी.”

प्रदीप कुमार दास ने इस सफलता पर केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रह्लाद जोशी, राज्य मंत्री श्रीपद नाइक, एमएनआरई सचिव और डीआईपीएएम सचिव श्री संतोष कुमार सारंगी के साथ-साथ इरेडा के निदेशक मंडल का मार्गदर्शन और सहयोग के लिए आभार जताया.

इरेडा ने इस अवसर पर सभी संस्थागत निवेशकों और हितधारकों का आभार व्यक्त किया और देश की स्वच्छ ऊर्जा वित्तपोषण पहलों में अग्रणी भूमिका निभाने के अपने संकल्प को दोहराया.

टैग्स नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रह्लाद जोशी राज्य मंत्री श्रीपद नाइक
सम्बंधित खबरें

कंज्यूमर ड्यूरेबल्स बाजार में आएगी तेजी, 2030 तक ₹3.25 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमान: रिपोर्ट

रिपोर्ट के अनुसार, भारत का कंज्यूमर ड्यूरेबल्स बाजार 2030 तक सालाना 8-10 फीसदी की दर से बढ़कर 30-35 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है. रूम एयर कंडीशनर (RAC) इस वृद्धि में अहम भूमिका निभा सकता है.

47 minutes ago

बैंक हड़ताल टली, आज सामान्य रहेगा कामकाज; 5 दिन कामकाज पर बनेगी हाईलेवल कमेटी

बैंक कर्मचारियों की तीन दिन की देशव्यापी हड़ताल अब नहीं होगी. UFBU ने रविवार को हड़ताल स्थगित करने की घोषणा की. यह हड़ताल सोमवार से शुरू होनी थी और बैंकों की छमाही क्लोजिंग के समय प्रस्तावित थी.

1 hour ago

गिफ्ट निफ्टी 80 अंक टूटा, क्रूड 106 डॉलर के करीब; आज शेयर बाजार में इन संकेतों पर रहेगी नजर

शुक्रवार को सेंसेक्स 315.20 अंक यानी 0.43 फीसदी चढ़कर 73,895.74 पर पहुंच गया था. वहीं, निफ्टी 77.40 अंक यानी 0.34 फीसदी की तेजी के साथ 23,140.50 पर बंद हुआ.

1 hour ago

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

1 day ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

1 day ago

बड़ी खबरें

गिफ्ट निफ्टी 80 अंक टूटा, क्रूड 106 डॉलर के करीब; आज शेयर बाजार में इन संकेतों पर रहेगी नजर

शुक्रवार को सेंसेक्स 315.20 अंक यानी 0.43 फीसदी चढ़कर 73,895.74 पर पहुंच गया था. वहीं, निफ्टी 77.40 अंक यानी 0.34 फीसदी की तेजी के साथ 23,140.50 पर बंद हुआ.

1 hour ago

कंज्यूमर ड्यूरेबल्स बाजार में आएगी तेजी, 2030 तक ₹3.25 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमान: रिपोर्ट

रिपोर्ट के अनुसार, भारत का कंज्यूमर ड्यूरेबल्स बाजार 2030 तक सालाना 8-10 फीसदी की दर से बढ़कर 30-35 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है. रूम एयर कंडीशनर (RAC) इस वृद्धि में अहम भूमिका निभा सकता है.

47 minutes ago

बैंक हड़ताल टली, आज सामान्य रहेगा कामकाज; 5 दिन कामकाज पर बनेगी हाईलेवल कमेटी

बैंक कर्मचारियों की तीन दिन की देशव्यापी हड़ताल अब नहीं होगी. UFBU ने रविवार को हड़ताल स्थगित करने की घोषणा की. यह हड़ताल सोमवार से शुरू होनी थी और बैंकों की छमाही क्लोजिंग के समय प्रस्तावित थी.

1 hour ago

स्मार्ट कारोबार बाजार में बदलाव से पहले तैयारी करते हैं: राजीव दुबे

BW Marketing World के साथ बातचीत में American Business Solutions Inc. के President और CEO ने नए बाजारों की पहचान करने, कारोबारी चक्रों का अनुमान लगाने और उन क्षेत्रों में निवेश करने के बारे में बात की, जहां तकनीक मानवीय विशेषज्ञता की पूरक है.

22 hours ago