होम / बिजनेस / IREDA के शेयरों में आया 19% का उछाल, IPO से 160% ऊपर पहुंची कीमत!
IREDA के शेयरों में आया 19% का उछाल, IPO से 160% ऊपर पहुंची कीमत!
ज्यादातर लोग इस स्टॉक में प्रॉफिट बुकिंग करेंगे वहीं एक्सपर्ट्स मानते हैं कि IREDA में लॉन्ग-टर्म में पैसे लगाए जा सकते हैं.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago
IREDA (भारतीय रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी) के स्टॉक को लेकर इस वक्त एक काफी बड़ी खबर सामने आ रही है. पावर और पब्लिक सेक्टर के स्टॉक्स को मिल रहे सकारात्मक रिस्पॉन्स की बदौलत IREDA के स्टॉक में एक बार फिर उछाल देखने को मिला है और कंपनी का स्टॉक अपने IPO की कीमत से 160% अधिक कीमत पर पहुंच चुका है.
IREDA के शेयरों में आया उछाल
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि IREDA के IPO में शेयरों की कीमत 32 रुपए प्रति शेयर निर्धारित की गई थी. जहां एक तरफ ज्यादातर लोग इस स्टॉक में प्रॉफिट बुकिंग करेंगे वहीं एक्सपर्ट्स का मानना है कि IREDA के स्टॉक्स में लॉन्ग-टर्म में पैसे लगाए जा सकते हैं और आने वाले सामय में इस स्टॉक की कीमतों में वृद्धि भी देखने को मिल सकती है. खबर लिखे जाने तक IREDA के शेयरों में 19.97% का उछाल देखने को मिला था जिसके बाद कंपनी का स्टॉक 85 रुपए प्रति शेयर की कीमत पर ट्रेड कर रहा है. आपको बता दें कि IREDA के स्टॉक में मौजूद 16.3 करोड़ शेयर मौजूद हैं.
क्यों आया उछाल?
हाल ही में IREDA ने प्रधानमंत्री कुसुम योजना (PM KUSUM Scheme) के तहत एक रिटेल डिविजन की शुरुआत की थी जिसमें छत के सोलर पैनल और अन्य B2C क्षेत्रों को लोन प्रदान किया जाता है. शुरुआत होने के कुछ ही देर बाद IREDA की इस डिविजन के द्वारा कुसुम-बी (KUSUM-B) योजना के तहत 58 करोड़ रुपयों का पहला लोन भी जारी कर दिया गया. पिछले एक साल के दौरान कैपिटल मार्केट में प्रवेश करने वाली IREDA पहली पब्लिक कंपनी है. आपको बता दें कि IREDA से पहले LIC (जीवन बीमा निगम) ने मई 2022 में शेयर मार्केट में IPO जारी किया था.
लॉन्ग-टर्म की है बात
IREDA की संपत्ति की बात करें तो इस कंपनी की संपत्ति में प्रमुख रूप से सोलर एनर्जी, विंड पावर, स्टेट यूटिलिटी और हाइड्रोपावर जैसे विभिन्न क्षेत्र सम्मिलित हैं और कंपनी की कुल संपत्ति में इन क्षेत्रों की हिस्सेदारी 30%, 20.9%, 19.2%, और 11.5% की है. एक्सपर्ट्स का मानना है कि भारत सरकार रिन्यूएबल एनर्जी के क्षेत्र को बढ़ावा देना चाहती है और इसलिए जो निवेशक लॉन्ग-टर्म में लाभ की इच्छा रखते हैं, वह IREDA के शेयर में इन्वेस्ट कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: जल्द आएगा InoxCVA का IPO, जानिए क्या होगा प्राइज बैंड और कैसा होगा लॉट साइज?
टैग्स