होम / बिजनेस / Stock Market में IREDA की धमाकेदार एंट्री, लिस्टिंग के साथ ही खिले निवेशकों के चेहरे

Stock Market में IREDA की धमाकेदार एंट्री, लिस्टिंग के साथ ही खिले निवेशकों के चेहरे

इंडियन रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी के आईपीओ में पैसा लगाने वालों के चेहरे खिल गये हैं. कंपनी की शेयर बाजार में शानदार लिस्टिंग हुई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

इंडियन रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी (IREDA) की स्टॉक मार्केट में शानदार एंट्री हुई है. कंपनी का 2,150.21 करोड़ रुपए का आईपीओ निवेश के लिए 21 से 23 नवंबर तक खुला था और आज इसकी लिस्टिंग हुई है. कंपनी ने अपने आईपीओ का प्राइज बैंड 30-32 रुपए प्रति शेयर तय किया था. जबकि बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर इसकी लिस्टिंग 50 रुपए के भाव पर हुई है. इस हिसाब से देखें, तो आईपीओ निवेशकों को 56.25 प्रतिशत का लिस्टिंग गेन मिला है.

तेजी से भाग रहा शेयर
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, लिस्टिंग के बाद भी IRDA के शेयरों में तेजी का दौर जारी रहा. कंपनी का शेयर उछलकर 53.84 रुपए के लेवल पर पहुंच गया. यानी IREDA के आईपीओ में पैसा लगाने वाले निवेशक इस समय 68.25 फीसदी मुनाफे में हैं. इरडा का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 21 नवंबर को खुला था और 23 नवंबर को बंद हो गया था. इस आईपीओ को काफी अच्छा रिस्पांस मिला था. इस IPO में क्वालिफाईड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) का हिस्सा 104.57 गुना, नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का हिस्सा 24.16 गुना, खुदरा निवेशकों का हिस्सा 7.73 गुना और कर्मचारियों के लिए आरक्षित हिस्सा 9.80 गुना भरा था.

सरकार ने बेची हिस्सेदारी
इस आईपीओ के तहत IREDA ने 1,290.13 करोड़ रुपए के नए शेयर जारी किए थे. जबकि 10 रुपए की फेस वैल्यू वाले 26,87,76,471 शेयरों की ऑफर फॉर सेल (OFS) के तहत बिक्री हुई थी. इन शेयरों की बिक्री सरकार ने की थी. इस बिक्री के पहले सरकार के पास IREDA में 100 फीसदी हिस्सेदारी थी. कंपनी की तरफ से कहा गया है कि आईपीओ से मिले पैसों का इस्तेमाल भविष्य की पूंजी जरूरतों को पूरा करने पर किया जाएगा. IREDA के शेयरों में फिलहाल तेजी का दौर है, अब देखने वाली बात ये होगी कि आगे कंपनी का स्टॉक मार्केट में प्रदर्शन कैसा रहता है.

क्या करती है कंपनी?
IREDA के बारे में बात करें, तो यह 36 साल पुरानी वित्तीय कंपनी है, जो रिन्यूएबल एनर्जी और एनर्जी एफिशिएंसी प्रोजेक्ट्स के लिए लोन देती है. इरडा इक्विपमेंट मैनुफैक्चरिंग और ट्रांसमिशन सहित प्रोजेक्ट प्लानिंग, पोस्ट-कमीशनिंग तक के लिए वित्तीय सेवाएं मुहैया कराती है. कंपनी की वित्तीय सेहत पहले से बेहतर नजर आ रही है. चालू वित्त वर्ष 2023-24 की पहली छमाही में IREDA की कुल आय सालाना आधार पर 1577.75 करोड़ रुपए से बढ़कर 2320.46 करोड़ पहुंच गई है. इस दौरान, कंपनी नेट प्रॉफिट भी 410.27 करोड़ से बढ़कर 579.32 करोड़ रुपए पहुंचा है. जबकि ग्रॉस एनपीए 5.06% गिरकर 3.13% रहा है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

अभिनेता कुणाल कपूर ने लॉन्च किया MetaGO, मोटापा और मेटाबॉलिक बीमारियों के इलाज के लिए नया हेल्थ प्लेटफॉर्म

मेटागो को क्राउडफंडिंग मंच केट्टो (Ketto) के संस्थापकों ने तैयार किया है. कंपनी का कहना है कि भारत में तेजी से बढ़ रही मोटापा और उपापचय संबंधी बीमारियों की चुनौती से निपटने के लिए यह एक समग्र स्वास्थ्य सेवा मॉडल लेकर आई है.

18 hours ago

जिस गोल्ड मोनेटाइजेशन स्कीम का सभी को इंतजार था, वह दरअसल एक MCX सर्कुलर निकला

सरकार जिस योजना को तीसरी बार नए रूप में लॉन्च करने के संकेत दे रही है, जिसने एक दशक में केवल 38 टन सोना जुटाया था, उसी काम को दो पन्नों के एक एक्सचेंज सर्कुलर ने चुपचाप कर दिखाया है, जो बैंक नहीं कर सके: एक ऐसी व्यवस्था तैयार कर दी है, जो घरेलू सोने को रिफाइनरी की भट्ठी से सीधे फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट तक पहुंचाती है, न बैंक, न डिपॉजिट सर्टिफिकेट, न कोई योजना.

18 hours ago

RBI की बैंक गारंटी सख्ती से सुरक्षित नहीं रहा MCX, मार्जिन बुक ने खोली असली तस्वीर

RBI के नए बैंक गारंटी नियमों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि किसी एक्सचेंज पर असर केवल उसके प्रोडक्ट पोर्टफोलियो से नहीं, बल्कि उसकी मार्जिन संरचना और फंडिंग व्यवस्था से भी तय होता है.

19 hours ago

डायमंड पावर के शेयर में जोरदार उछाल, ₹435 करोड़ का ऑर्डर मिलते ही लगा अपर सर्किट

डायमंड पावर इन्फ्रास्ट्रक्चर ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि उसे 435.71 करोड़ रुपये का नया कॉन्ट्रैक्ट मिला है. यह ऑर्डर हैदराबाद में विकसित हो रहे 310 मेगावाट क्षमता वाले डेटा सेंटर प्रोजेक्ट से जुड़ा है.

22 hours ago

5,000 करोड़ रुपये के IPO की तैयारी में Cube Highways Trust, इस महीने हो सकता है लॉन्च

पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) होगा इश्यू. 27 हाईवे प्रोजेक्ट्स और 36,842 करोड़ रुपये की AUM के साथ निवेशकों का दायरा बढ़ाने और लिक्विडिटी मजबूत करने पर कंपनी का फोकस.

23 hours ago


बड़ी खबरें

SEBI ने मणिपाल हेल्थ के IPO को दी मंजूरी, 8,000 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू लाएगी कंपनी

कंपनी ने 25 मार्च 2026 को IPO के लिए ड्राफ्ट दस्तावेज दाखिल किए थे. प्रस्तावित IPO में 8,000 करोड़ रुपये तक के नए इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे.

56 minutes ago

VIRGIO ने हंसा निगम को बनाया CMO, ब्रांड की विकास रणनीति की संभालेंगी कमान

हंसा निगम वर्ष 2023 में VIRGIO से जुड़ी थीं. तब से उन्होंने कंपनी की ब्रांड पहचान मजबूत करने और ग्राहकों के साथ जुड़ाव बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.

13 minutes ago

भारतीय डिजिटल मार्केटिंग उद्योग ने खोया बड़ा नाम, Yaap Digital के संस्थापक अतुल हेगड़े का निधन

याप डिजिटल के अलावा अतुल हेगड़े भारत के स्टार्टअप इकोसिस्टम से भी सक्रिय रूप से जुड़े रहे. नवाचार को बढ़ावा देना और नई पीढ़ी के उद्यमियों को सहयोग देना उनकी प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल था.

44 minutes ago

कोचिन शिपयार्ड में 5.04% तक हिस्सेदारी बेचेगी सरकार, बाजार भाव से 7% कम कीमत पर मिलेंगे शेयर

सरकार ने OFS का फ्लोर प्राइस 1,400 रुपये प्रति शेयर तय किया है. संस्थागत निवेशक 7 जुलाई और खुदरा निवेशक 8 जुलाई को इस पेशकश में हिस्सा ले सकेंगे.

3 hours ago

सहकारिता क्षेत्र को मिलेगा नया विस्तार, जल्द बनेगी सहकारी जीवन बीमा कंपनी: अमित शाह

सहकारिता मंत्रालय के पांचवें स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में अमित शाह ने कहा कि सरकार जल्द ही 'भारत टैक्सी' की तर्ज पर सहकारी यूटिलिटी एग्रीगेटर शुरू करेगी.

3 hours ago