होम / बिजनेस / IRCTC ने Swiggy से मिलाया हाथ, रेल यात्रियों को ऐसे मिलेगा फायदा

IRCTC ने Swiggy से मिलाया हाथ, रेल यात्रियों को ऐसे मिलेगा फायदा

फूड की डिलीवरी के लिए IRCTC ने फूड डिलीवरी कंपनी स्विगी के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

सफर के दौरान यात्रियों की भूख मिटाने के लिए IRCTC (Indian Railway Catering and Tourism Corporation) ने फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म स्विगी (Swiggy) से हाथ मिलाया है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, IRCTC ने अपने ई-कैटरिंग पोर्टल के माध्यम से प्री-ऑर्डर खाने की आपूर्ति और डिलीवरी के लिए स्विगी के साथ एक समझौता किया है. पहले चरण में यह सुविधा केवल 4 रेलवे स्टेशन- बेंगलुरु, भुवनेश्वर, विजयवाड़ा और विशाखापत्तनम में शुरू की जाएगी. बाद में इसके विस्तार की भी योजना है.  

जल्द शुरू होगी सेवा
IRCTC इंडिया रेलवे की खानपान एवं टिकटिंग यूनिट है, जो ट्रेनों में फूड सर्विसेज मैनेज करने के साथ ही ऑनलाइन टिकट बुकिंग सर्विसेज भी प्रदान करती है. IRCTC ने बताया कि स्विगी के जरिए ई-कैटरिंग सेवा जल्द ही उपलब्ध होगी. कंपनी एक्सचेंज फाइलिंग में कहा है कि उसने मेसर्स बंडल टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड यानी स्विगी फूड्स के साथ एक एग्रीमेंट किया है. जिसके तहत IRCTC ई-कैटरिंग पोर्टल के माध्यम से प्री-आर्डर खाने की सप्लाई और डिलीवरी की जाएगी. पहले चरण में बेंगलुरु, भुवनेश्वर, विजयवाड़ा और विशाखापत्तनम में यह सुविधा मिलेगी.

ऐसी है स्टॉक की चाल
वहीं, IRCTC के शेयरों की बात करें, तो कल यह 1.32 प्रतिशत की उछाल के साथ 938 रुपए पर बंद हुआ था. आईआरसीटीसी के स्टॉक का 52 सप्ताह का उच्च स्तर 1049.75 रुपए और निचला स्तर 557.15 रुपए है. इस साल अब तक ये शेयर 5.17% का रिटर्न दे चुका है, जो बेहद धीमी चाल है. 
स्टॉक स्प्लिट के बाद से IRCTC के शेयरों की चाल खास अच्छी नहीं रही है. बता दें कि अक्टूबर-दिसंबर 2023 तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 17.4% बढ़ा था. इस दौरान IRCTC ने 300 करोड़ रुपए का मुनाफा कमाया. जबकि उसका रिवेन्यु सालाना आधार पर 21.8% बढ़कर 1,118.3 करोड़ रुपए रहा. अब देखने वाली बात ये होगी कि इस नई पार्टनरशिप का कंपनी के शेयरों पर क्या असर होता है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून में भारत के सेवा क्षेत्र की रफ्तार धीमी, 17 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

सेवा क्षेत्र के साथ-साथ जून में विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि भी धीमी रही. इसके चलते HSBC इंडिया कंपोजिट PMI आउटपुट इंडेक्स मई के 59.3 से घटकर जून में 57.7 पर आ गया.

5 hours ago

केरल से पनामा तक: ब्लैकरॉक का अदृश्य साम्राज्य

भारत के विझिंजम बंदरगाह को अडानी और MSC के बीच एक सामान्य लेनदेन के रूप में प्रस्तुत किया गया, लेकिन दस्तावेज कहीं अधिक बड़ी कहानी बताते हैं. 'उस गुप्त हाथ के पीछे का साम्राज्य' का दूसरा भाग

8 hours ago

हमारी मुंबई, उनकी बैलेंस शीट

वह अनकही कहानी कि कैसे गुजराती और जैन व्यापारी समुदायों ने बॉम्बे की वित्तीय संरचना खड़ी की, जबकि बाद में राजनीति ने उस पर दावा करने की कला को सिद्ध कर लिया.

9 hours ago

OMCs की अंडर-रिकवरी 2.19 लाख करोड़ रुपये पर पहुंची, पेट्रोल-डीजल पर मिल सकती है राहत

हरदीप सिंह पुरी के अनुसार, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष और ऊंची वैश्विक ऊर्जा कीमतों के बीच सरकारी तेल कंपनियों ने घरेलू उपभोक्ताओं को अपेक्षाकृत कम कीमत पर ईंधन उपलब्ध कराया. इसके चलते कंपनियों को भारी अंडर-रिकवरी का सामना करना पड़ा.

10 hours ago

अडानी पर निवेशकों का भरोसा बरकरार, ₹15,000 करोड़ के QIP पर ₹38,000 करोड़ की बोलियां

कंपनी इस पूंजी का इस्तेमाल पॉलीविनाइल क्लोराइड (PVC) प्लांट के निर्माण, सड़क परियोजनाओं के लिए कंसेशन फीस के भुगतान और अन्य पूंजीगत खर्चों में करेगी.

10 hours ago


बड़ी खबरें

हमारी मुंबई, उनकी बैलेंस शीट

वह अनकही कहानी कि कैसे गुजराती और जैन व्यापारी समुदायों ने बॉम्बे की वित्तीय संरचना खड़ी की, जबकि बाद में राजनीति ने उस पर दावा करने की कला को सिद्ध कर लिया.

9 hours ago

जून में भारत के सेवा क्षेत्र की रफ्तार धीमी, 17 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

सेवा क्षेत्र के साथ-साथ जून में विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि भी धीमी रही. इसके चलते HSBC इंडिया कंपोजिट PMI आउटपुट इंडेक्स मई के 59.3 से घटकर जून में 57.7 पर आ गया.

5 hours ago

W.O.R.L.D. मॉडल: आपके संगठन की अदृश्य संरचना को देखने के लिए एक विश्व-निर्माण ढांचा

इस लेख में नवाचार रणनीतिकार रंजन मलिक ने W.O.R.L.D. मॉडल पेश किया है, जो बताता है कि किसी भी संगठन में वास्तविक परिवर्तन की शुरुआत उसकी 'अदृश्य दुनिया' को समझने से होती है.

7 hours ago

गेल की वित्तीय रणनीति को मिलेगी नई दिशा, एस.के. सिन्हा बने निदेशक (वित्त)

तीन दशक से अधिक के अनुभव वाले वित्त विशेषज्ञ एस.के. सिन्हा अब गेल (इंडिया) की वित्तीय रणनीति और भविष्य की विकास योजनाओं का नेतृत्व करेंगे.

8 hours ago

केरल से पनामा तक: ब्लैकरॉक का अदृश्य साम्राज्य

भारत के विझिंजम बंदरगाह को अडानी और MSC के बीच एक सामान्य लेनदेन के रूप में प्रस्तुत किया गया, लेकिन दस्तावेज कहीं अधिक बड़ी कहानी बताते हैं. 'उस गुप्त हाथ के पीछे का साम्राज्य' का दूसरा भाग

8 hours ago