✕

होम / बिजनेस / IRCTC ने जारी किए नतीजे, मुनाफा 32% बढ़ा, टूरिज्म से घटी कमाई लेकिन कैटरिंग ने की भरपाई

IRCTC ने जारी किए नतीजे, मुनाफा 32% बढ़ा, टूरिज्म से घटी कमाई लेकिन कैटरिंग ने की भरपाई

IRCTC ने 4 रुपये प्रति शेयर फाइनल डिविडेंड भी देगी. इसकी Ex-date 23 अगस्त, 2024 है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

शेयर बाजार में लिस्टेड कंपनियां जून तिमाही के नतीजे जारी कर रही. इस कड़ी में सरकारी रेलवे कंपनी IRCTC ने भी Q1 के नतीजे जारी कर दिए हैं. कंपनी को अप्रैल से जून के दौरान 307.7 करोड़ रुपए का नेट प्रॉफिट हुआ है, जोकि सालभर पहले की समान तिमाही में 232.2 करोड़ रुपए था. आय में भी पॉजिटिव ग्रोथ देखने को मिली. कंपनी की आय सालाना आधार पर 1002 से बढ़कर 1120 करोड़ पर आ गया है. कामकाजी मुनाफा 343 करोड़ से बढ़कर 375 करोड़ पर है. मार्जिन 33.9% से घटकर 33.5% पर आ गया है.

कैटरिंग कारोबार से हुआ सबसे ज्यादा मुनाफा

चालू वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही अप्रैल-जून 2024 में आईआरसीटीसी को 1120.15 करोड़ रुपये का रेवेन्यू हासिल हुआ जो सालाना आधार पर 11.81 फीसदी अधिक रहा लेकिन तिमाही आधार पर इसमें 3 फीसदी की गिरावट आई. वहीं मुनाफे की बात करें तो इसे जून तिमाही में सालाना आधार पर 32.50 फीसदी और तिमाही आधार पर 8.20 फीसदी अधिक यानी 307.68 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट हासिल हुआ. टूरिज्म एक्टिविटीज से इसके रेवेन्यू में सालाना आधार पर 12.35 फीसदी की गिरावट आई और यह 124.87 करोड़ रुपये पर आ गया. वहीं इसके प्रॉफिट के सबसे बड़े हिस्सेदार कैटरिंग कारोबार का रेवेन्यू 17.14 फीसदी उछलकर 558.88 करोड़ रुपये पर पहुंच गया. 

IRCTC की कोर एक्टीविटीज

•    कैटरिंग एंड हॉस्पिटैलिटी
•    इंटरनेट टिकटिंग
•    ट्रेवल एंड टूरिज्म
•    पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर (रेल नीर)

एक साल में कैसी रही शेयरों की चाल

IRCTC के शेयरों में पिछले कुछ वक्त से सुस्ती ही दिखाई दे रही है. आज कंपनी के शेयर गिरकर ही बंद हुए हैं. शेयर आज 0.69% गिरकर 918 रुपये पर बंद हुआ है. आज इसकी शुरुआत 929 पर हुई थी, लेकिन दिन में ये 912 रुपये के स्तर पर भी गया था. पिछले 1 महीने में शेयर 11% से ज्यादा गिरा है. वहीं 6 महीने में इसमें 1 पर्सेंट की तेजी भी दर्ज नहीं हुई है. इस साल इस शेयर ने बस करीब 3 पर्सेंट की तेजी ही दर्ज की है. 1 साल में ये 41% चढ़ा है और पिछले 5 सालों में इसने 489% की तेजी देखी है.

एक मिनी रत्न कंपनी है IRCTC

इंडियन रेलवे कैटरिंग एवं टूरिज्म कॉर्पोरेशन (IRCTC) भारत सरकार के रेल मंत्रालय के अंतर्गत एक 'मिनी रत्न (श्रेणी-I)' सेंट्रल पब्लिक सेक्टर एंटरप्राइज है। IRCTC को 27 सितंबर 1999 को भारतीय रेलवे की एक शाखा के रूप में शामिल किया गया था. इसका उद्देश्य स्टेशनों, ट्रेनों और अन्य स्थानों पर कैटरिंग और हॉस्पिटैलिटी को मैनेज करना है. इसके साथ ही बजट होटल्स, स्पेशल टूर पैकेज, इनफॉर्मेशन एंड कॉमर्शियल पब्लिसिटी और ग्लोबल रिजर्वेशन सिस्टम के डेवलपमेंट के माध्यम से घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन को बढ़ावा देना है. IRCTC का कॉर्पोरेट ऑफिस नई दिल्ली में स्थित है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

7 minutes ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

38 minutes ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

1 hour ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

4 hours ago

चार हफ्तों में 51.1 अरब डॉलर घटा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, रिकॉर्ड स्तर से भारी गिरावट

भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार चौथे सप्ताह गिरावट दर्ज की गई है. 2 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में भंडार 12.752 अरब डॉलर घटकर 734.606 अरब डॉलर रह गया. पिछले चार सप्ताह में इसमें कुल 51.1 अरब डॉलर की कमी आई है. इस दौरान विदेशी मुद्रा आस्तियों और सोने के भंडार के मूल्य में भी गिरावट आई है.

5 hours ago

बड़ी खबरें