✕

होम / बिजनेस / आज से बदल रहे हैं IPO संबंधित नियम, अब इन बातों का रखना होगा ध्यान!

आज से बदल रहे हैं IPO संबंधित नियम, अब इन बातों का रखना होगा ध्यान!

कंपनियों को अपने IPO का सब्सक्रिप्शन बंद होने के 3 दिनों के भीतर ही अपने स्टॉक को शेयर बाजार पर लिस्ट करना होगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

शेयर मार्केट में अब एक काफी बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा और भारतीय कंपनियों को अब से लिस्टिंग के T+3 नियमों का सख्ती से पालन करना होगा. आज यानी 1 दिसंबर से ये नियम शेयर मार्केट में लागू कर दिए जायेंगे. आपको बता दें कि T+3 नियम कंपनी के IPO (इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग) और स्टॉक की लिस्टिंग से संबंधित होंगे.

क्या है पूरा मामला?
T+3 नियमों में T का अर्थ IPO की क्लोजिंग से है. T+3 नियमों को बेहद ही आसान भाषा में समझना चाहें तो कहा जा सकता है कि अपने स्टॉक की लिस्टिंग की इच्छा रखने वाली कंपनियों को अपने IPO का सब्सक्रिप्शन बंद होने के 3 दिनों के भीतर ही अपने स्टॉक को शेयर बाजार पर लिस्ट करना होगा. मार्केट रेगुलेटर SEBI ने IPO लिस्टिंग के समय को सीधा-सीधा आधा कर दिया है. आपको बता दें कि पहले IPO की लिस्टिंग के लिए कम से कम 6 दिनों का समय दिया जाता था लेकिन अब इस समय सीमा को कम करके सीधा 3 दिन कर दिया गया है. T+3 नियमों को दो चरणों में लागू किया गया था. जहां पहले चरण में इन नियमों को वैकल्पिक रखा गया था, वहीं दूसरे चरण में 1 दिसंबर से इन्हें आवश्यक कर दिया गया है. 

नियम बदलने से होगा फायदा?
SEBI का कहना है कि इस फैसले का प्रभाव लोगों पर दो तरीकों से पड़ेगा. पहला तो यही कि कंपनियां अब ज्यादा जल्दी अपने स्टॉक को लिस्ट कर पाएंगी, वहीं दूसरा फायदा ये कि जिन लोगों को किसी इच्छित कंपनी का IPO नहीं मिलेगा, उन्हें अपने पैसे वापस मिलने में भी समय नहीं गंवाना पड़ेगा और उन्हें जल्दी पैसे वापस मिल जायेंगे. इसके साथ ही इस नए फैसले से बोली लगाने वाले लोगों के पैसे आधे समय में ही क्लियर हो जायेंगे जिससे उन्हें भी सुविधा मिलेगी. अभी अक्सर ऐसा होता है कि रिटेल इन्वेस्टर्स के पास शेयर मार्केट में दांव लगाने के लिए सीमित फंड्स ही होते हैं और क्योंकि उनके पैसे ब्लॉक हो जाया करते थे तो एक बार फिर शेयर मार्केट में पैसे लगाने के लिए उन्हें काफी ज्यादा इंतजार करना पड़ता था लेकिन अब उन्हें इस समस्या से निजात मिल जाएगा. 
 
यह भी पढ़ें: Sam Bahadur Review: Vicky Kaushal के दमदार अभिनय ने सुनाई देश के असली हीरो की कहानी!

टैग्स
सम्बंधित खबरें

दीपिंदर गोयल ने Dark.ai का दिया संकेत, Eternal का टेक्नोलॉजी कारोबार में विस्तार

नई आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पहल 28 अक्टूबर को लॉन्च हो सकती है. हालांकि, कंपनी ने अभी तक इसके प्रोडक्ट और बिजनेस मॉडल को लेकर कोई जानकारी साझा नहीं की है.

10 hours ago

Zomato की पैरेंट कंपनी Eternal का मुनाफा 92% बढ़ा, रेवेन्यू 24 हजार करोड़ रुपये के पार

इस कारोबार का एडजस्टेड EBITDA सालाना आधार पर 25% बढ़कर 627 करोड़ रुपये हो गया. हालांकि, एडजस्टेड EBITDA मार्जिन मामूली रूप से घटकर NOV का 5.5% रह गया.

12 hours ago

HDFC बैंक में गोपनीय जानकारी लीक करने के आरोप में दो वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ जांच

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बैंक की व्यावसायिक रणनीतियों और बाजार को प्रभावित करने वाली संवेदनशील जानकारी बाहरी लोगों के साथ साझा करने का आरोप

12 hours ago

AAAI ने उत्तर, दक्षिण और पूर्वी भारत में शुरू किए क्षेत्रीय चैप्टर, स्थानीय विज्ञापन उद्योग को मिलेगा बढ़ावा

कुनाल ललानी, के. श्रीनिवास और प्रियंका चटर्जी संभालेंगे उत्तर, दक्षिण और पूर्वी क्षेत्र की कमान

12 hours ago

2,900 करोड़ रुपये की राहत से अंबानी और निप्पॉन के खिलाफ SEBI की बड़ी कार्रवाई का आधार कमजोर

यस बैंक के AT-1 बॉन्ड को बहाल करने के सुप्रीम कोर्ट के फैसले से SEBI की रिलायंस म्यूचुअल फंड जांच की मुख्य धारणा कमजोर पड़ गई है. इस मामले में यह माना गया था कि रिलायंस म्यूचुअल फंड ने जिन बॉन्ड में निवेश किया था, वे बेकार हो चुके थे.

12 hours ago

बड़ी खबरें