✕

होम / बिजनेस / बुधवार को खुलेगा 4000 करोड़ का आईपीओ, क्या आप पैसा लगाने के लिए हैं तैयार ?

बुधवार को खुलेगा 4000 करोड़ का आईपीओ, क्या आप पैसा लगाने के लिए हैं तैयार ?

बाजार में आने वाली कंपनी पूर्वोत्‍तर के लगभग सभी राज्‍यों से लेकर राजस्‍थान में टेलीफोन और ब्रॉडबैंड की सेवा मुहैया कराती है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

क्‍या आप आईपीओ बाजार में पैसा लगाते हैं. अगर हां तो बुधवार का दिन आपके लिए बहुत खास होने जा रहा है. आपको बता दें, भारती हेक्‍साकॉम कंपनी अपना आईपीओ लाने जा रही है. कंपनी इस आईपीओ के जरिए 4000 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी कर रही है. ये आईपीओ आपको मालामाल कर सकता है. अब हम आपको बताते हैं कि इस आईपीओ में बोली लगाने के लिए आपको कम से कम कितने पैसों की जरूरत होगी. 

क्‍या है आईपीओ का प्राइस बैंड? 
भारती हैक्‍साकॉम का आईपीओ बुधवार यानी 3 अप्रैल को खुलेगा जबकि आप इसमें 5 अप्रैल तक पैसा लगा सकते हैं. इसका मतलब ये है कि आप इस आईपीओ में 5 अप्रैल तक पैसा लगा सकते हैं. कंपनी 5 रुपये की फेसवैल्‍यू वाले 5 करोड़ 70 लाख शेयर की बिक्री की पेशकश करेगी. 

कम से कम इतने पैसों की होगी जरूरत 
कंपनी ने आईपीओ में बोली लगाने के लिए जो प्राइस बैंड तय किया गया है वो प्रति शेयर 542 रुपये से 570 रुपये तक है.  इसमें बोली लगाने के लिए आपको कम से कम 26 शेयर खरीदने होंगे जिनकी कीमत 14820 रुपये है. 

क्‍या करती है भारती हैक्‍साकॉम? 
भारती हैक्‍साकॉम की प्रमोटर कंपनी भारतीय एयरटेल है. एयरटेल की ये कंपनी ब्रॉडबैंड और टेलीफोन की सेवाएं प्रदान करती है. ये कंपनी पूर्वोत्‍तर के राज्‍यों अरूणाचल प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, त्रिपुरा सहित राजस्‍थान में अपनी सेवाएं देती है. 

क्‍या है ग्रे मार्केट का प्राइस 
भारती हैक्‍साकॉम का शेयर प्रीमियम के साथ ट्रेड कर रहा है. कंपनी के शेयर का इश्‍यू प्राइस 570 रुपये है जबकि वो ग्रे मार्केट में 37 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड करता दिख रहा है. इसके साथ कंपनी का शेयर जब लिस्‍ट होगा तो उसके अनुसार वो 670 रुपये यानी 6.49 फीसदी के प्रीमियम के साथ 607 रुपये पर लिस्‍ट हो सकता है. 

ये भी पढ़ें: आज से महंगी हो गई हैं ये 800 दवाएं, जानते हैं क्‍या है इसकी वजह?
 
(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लेके बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है.)

टैग्स
सम्बंधित खबरें

IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने के अधिकार पर सरकार का जोर, 2018 के दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले का दिया हवाला

केंद्र सरकार ने 17 अक्टूबर को जारी स्पष्टीकरण में कहा कि IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने पर रोक लगाने के लिए 2003 में संशोधन का प्रस्ताव रखा गया था, लेकिन इसे स्वीकार नहीं किया गया. यह संशोधन न तो पारित हुआ और न ही IDBI (Repeal) Act, 2003 का हिस्सा बना.

6 hours ago

HDFC बैंक का मुनाफा 4.7% बढ़कर ₹19,510 करोड़, NPA घटा; लोन और जमा में भी मजबूत बढ़त

HDFC बैंक के कर्ज वितरण और जमा, दोनों में वृद्धि दर्ज की गई. 30 सितंबर 2026 तक बैंक का कुल ग्रॉस एडवांस सालाना आधार पर 16.3% बढ़कर 32,19,500 करोड़ रुपये हो गया.

6 hours ago

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

7 hours ago

भारत की भूमिका ऑफशोरिंग से आगे बढ़कर है: सर्जियो लोपेज, ओमनीकॉम प्रोडक्शन

एक विशेष इंटरव्यू में लोपेज ने ब्रांड की आवाज, कंटेंट की प्रभावशीलता, तेजी से प्रतिस्पर्धी होते मार्केटिंग इकोसिस्टम में अलग पहचान बनाने और भारत को वैश्विक व क्षेत्रीय नवाचार के केंद्र के रूप में स्थापित करने की ओमनीकॉम प्रोडक्शन की रणनीति पर बात की.

9 hours ago

भारत में इंटरनेट सेवा शुरू करने को तैयार स्टारलिंक, इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार होने का दावा

सैटेलाइट इंटरनेट बाजार में नियामकीय मंजूरियों को लेकर विवाद के बीच एलन मस्क की कंपनी ने कहा कि वह पांच साल से अधिक समय से भारतीय नियामकों के साथ काम कर रही है.

11 hours ago

बड़ी खबरें

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

7 hours ago

दिल्ली के बाजारों में प्रदर्शनों से कारोबार पर असर, रोजाना ₹250 करोड़ तक नुकसान का दावा; सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

त्योहारी और शादी के सीजन में बाजारों तक पहुंच बाधित होने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, व्यापारिक संगठनों ने चांदनी चौक, सदर बाजार और कनॉट प्लेस समेत प्रमुख बाजारों में सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की.