✕

होम / बिजनेस / Avaada Group की सोलर एनर्जी यूनिट का आ रहा है IPO, ₹5000 करोड़ तक जुटाने का है प्लान

Avaada Group की सोलर एनर्जी यूनिट का आ रहा है IPO, ₹5000 करोड़ तक जुटाने का है प्लान

क्लीन एनर्जी सेक्टर में Avaada Group की मौजूदगी सोलर मॉड्यूल मैन्युफैक्चरिंग, रिन्यूएबल एनर्जी प्रोडक्शन, ग्रीन हाइड्रोजन और अमोनिया जैसे क्षेत्रों में है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

सोलर एनर्जी सेक्टर में एक और कंपनी आईपीओ की तैयारी कर रही है. जानकारी के मुताबिक अवाडा ग्रुप ने सोलर मॉड्यूल मैन्युफैक्चरिंग यूनिट के 4,000-5,000 करोड़ रुपये के आईपीओ की तैयारी शुरू कर दी है. सूत्रों ने बताया कि समूह ने सोलर मॉड्यूल ब्रांच के आईपीओ के प्रबंधन के लिए कई निवेश बैंकों और कानूनी फर्मों से संपर्क किया है. सूत्रों की मानें तो आईपीओ से जुटाई गई रकम का इस्तेमाल समूह की पूंजीगत व्यय योजनाओं को फंड देने के लिए किया जाएगा, जिसमें उत्तर प्रदेश राज्य में 5 गीगावाट (GW) एकीकृत सौर मॉड्यूल और सेल विनिर्माण सुविधा स्थापित करना शामिल है.

2024 में आए दो आईपीओ

साल 2024 में भारतीय शेयर बाजारों में घरेलू सोलर पैनल निर्माताओं के दो अत्यधिक सब्सक्राइब्ड आईपीओ देखे गए. सितंबर में, हैदराबाद स्थित सौर मॉड्यूल और सेल निर्माता प्रीमियर एनर्जीज ने अपने आईपीओ के माध्यम से 2,830 करोड़ रुपये जुटाए, जबकि अक्टूबर में इस क्षेत्र की सबसे बड़ी घरेलू कंपनी वारी एनर्जीज ने 4,321 करोड़ रुपये जुटाए.

इन कंपनियों के भी आईपीओ रेस में

इसके बाद कई अन्य कंपनियों ने भी सेबी के पास ड्राफ्ट पेपर दाखिल किए हैं, जिससे आईपीओ के माध्यम से विस्तार के लिए फंड जुटाने की उम्मीद है. कोलकाता की विक्रम सोलर ने अपने आईपीओ के माध्यम से 1,500 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य रखा है. वहीं, दिल्ली स्थित सात्विक ग्रीन एनर्जी ने 1,150 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बनाई है जबकि फुजियामा पावर सिस्टम्स और पीएमईए सोलर टेक सॉल्यूशंस ने क्रमशः लगभग 700 करोड़ रुपये और 600 करोड़ रुपये की नई पूंजी जुटाने की योजना बनाई है.

महाराष्ट्र सरकार के साथ समझौता

हाल ही में अवाडा समूह ने महाराष्ट्र सरकार के साथ राज्य में 2 पंप भंडारण जलविद्युत परियोजनाओं के विकास के लिए एक शुरुआती समझौते पर हस्ताक्षर करने की जानकारी दी. इन परियोजनाओं की संयुक्त क्षमता 3600 मेगावाट होगी. दो प्रमुख पंप स्टोरेज परियोजनाओं- 2,400 मेगावाट पवना फल्यान और 1,200 मेगावाट सिरसाला में कुल 15,100 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा. इन परियोजनाओं से रोजगार के 3,800 से अधिक प्रत्यक्ष अवसर उत्पन्न होने की उम्मीद है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

कच्चा तेल नरम, एशियाई बाजार मजबूत, फिर भी गिफ्ट निफ्टी कमजोर; आज कैसी होगी शुरुआत?

मंगलवार को सेंसेक्स 242.65 अंक यानी 0.33 फीसदी की गिरावट के साथ 72,529.07 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी इंडेक्स 64.05 अंक यानी 0.28 फीसदी की गिरावट के साथ 22,716.20 पर बंद हुआ.

5 minutes ago

यूएई भारत में करेगा 25 अरब डॉलर का अतिरिक्त निवेश, पोर्ट, एनर्जी और स्पेस पर फोकस

2032 तक दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार को 200 अरब डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य, भारत में पहले ही करीब 25 अरब डॉलर का निवेश कर चुका है यूएई

15 hours ago

बॉम्बे रेयॉन की दिवाला जांच: बिना बही-खातों के ₹483 करोड़ के सप्लायर बिल

भाग 2: बॉम्बे रेयॉन की दिवाला प्रक्रिया में उसके सप्लायर्स द्वारा किए गए कुल दावों में से आधे से अधिक का कंपनी के अपने रिकॉर्ड से मिलान नहीं हो सका, इनमें से ₹317 करोड़ चार ट्रेडिंग कंपनियों के थे, जिनके पास कोई मिल नहीं है. संबंधित पक्ष के तौर पर चिन्हित किए गए केवल दो दावे प्रमोटर्स से जुड़े थे, और दोनों का पूरा भुगतान किया गया, जबकि 2,027 कर्मचारियों को प्रति रुपये पर 14 पैसे की वसूली हुई. यह वही कंपनी है, जिसकी खरीद के आधार पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने कर्ज दिया, तीन बार पुनर्गठन किया और अंततः ₹1,300 करोड़ से अधिक की रकम को बट्टे खाते में डाल दिया.

15 hours ago

त्योहारी सीजन से पहले फ्लिपकार्ट की बड़ी तैयारी, 1.4 करोड़ क्यूबिक फीट बढ़ी वेयरहाउसिंग क्षमता

लेह, कारगिल और पूर्वोत्तर के कई नए इलाकों तक पहुंचा ‘द बिग बिलियन डेज’; ईकार्ट नेटवर्क में जुड़े 750 से ज्यादा नए पिन कोड

16 hours ago

अडानी ग्रुप को सेबी से बड़ी राहत, MPS मामले में 4 कंपनियों ने ₹1.48 करोड़ में किया सेटलमेंट

अडानी ग्रुप से जुड़े मिनिमम पब्लिक शेयरहोल्डिंग (MPS) मामले में भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) ने 28 सितंबर को दो अहम आदेश जारी किए.

17 hours ago

बड़ी खबरें