✕

होम / बिजनेस / IPO की होने वाली है बारिश, 1000 कंपनियां लाने वाली हैं इश्यू, बाजार से जुटाएंगी इतना पैसा!

IPO की होने वाली है बारिश, 1000 कंपनियां लाने वाली हैं इश्यू, बाजार से जुटाएंगी इतना पैसा!

पिछले 6 वित्त वर्षों में अब तक 851 कंपनियों ने IPO लाकर कुल मिलाकर 4.58 लाख करोड़ रुपये जुटाए हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

कोरोना काल के बाद से ही शेयर बाजार में आईपीओ की बाढ़ सी आ गई है. हर साल 100 से ज्‍यादा कंपनियां शेयर बाजार में कदम रख रही हैं और अपना कारोबार बढ़ाने के लिए निवेशकों से धन जुटा रही हैं. लेकिन, आने वाले 2 फाइनेंशियल ईयर में जो होने वाला है, उसे जानकर निवेशकों के होश उड़ जाएंगे. यह बड़ा मौका होगा, खासकर उन निवेशकों के लिए जो आईपीओ जैसे मौके पर पैसे लगाना ज्‍यादा पसंद करते हैं.

2 साल में आएंगे 1000 आईपीओ!

एसोसिएशन ऑफ इन्वेस्टमेंट बैंकर्स ऑफ इंडिया (AIBI) ने शुक्रवार को कहा कि अगले दो वित्त वर्षों (2025-27) में कुल 1,000 कंपनियां अपना आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) ला सकती हैं. आईपीओ की संख्या में इजाफे का प्रमुख कारण अनुकूल बाजार स्थितियों और रेगुलेटरी स्ट्रक्चर में सुधार है. इंवेस्टमेंट बैंकर्स की टॉप बॉडी ने कहा कि इसके अलावा, अगले वित्त वर्ष (वित्त वर्ष 2025-26) में आईपीओ और योग्य संस्थागत नियोजन (QIP) के माध्यम से धन जुटाने की कुल राशि 3 लाख करोड़ रुपए से अधिक होने का अनुमान है. पिछले कुछ वर्षों में भारतीय कैपिटल मार्केट बहुत तेजी से बढ़ रहा है.

बीते 6 वित्त वर्ष में 851 आईपीओ

हैरानी की बात तो ये है कि पिछले छह वित्त वर्षों में अब तक 900 आईपीओ मार्केट में नहीं आए हैं. आंकड़ों के अनुसार बीते 6 बरस में सिर्फ 851 कंपनियों के आईपीओ आए हैं. जिन्होंने सामूहिक रूप से 4.58 लाख करोड़ रुपए जुटाए हैं. इनमें 281 बड़ी कंपनियां जबकि छोटी एवं मझोली कंपनियों (SME) की संख्या 570 रही. वित्त वर्ष 2023-24 में आईपीओ के जरिए कुल 67,955 करोड़ रुपये जुटाए गए. इसमें बड़ी कंपनियों ने 61,860 करोड़ रुपए और एसएमई ने 6,095 करोड़ रुपए जुटाए हैं. इसके अलावा, 61 QIP (पात्र संस्थागत नियोजन) के जरिए करीब 68,972 करोड़ रुपए जुटाए गए.

अमेरिका और यूरोप को छोड़ा पीछे

AIBI के चेयरमैन महावीर लूणावत ने कहा कि भारत ने 2024 में आईपीओ वॉल्यूम के मामले में ग्लोबल लेवल पर शीर्ष स्थान हासिल करके एक अभूतपूर्व उपलब्धि हासिल की है. 335 आईपीओ के साथ भारत ने सफलतापूर्वक अमेरिका और यूरोप दोनों को पीछे छोड़ दिया, जिसमें अमेरिका और यूरोप की तुलना में लिस्टिड आईपीओ की संख्या अधिक है. उन्होंने कहा कि पिछले दो वित्त वर्षों से आईपीओ के माध्यम से पूंजी जुटाने की गतिविधियां बढ़ रही हैं और 2026 में भी इसमें वृद्धि जारी रहेगी. अगले वित्त वर्ष यानी वित्त वर्ष 2025-26 में आईपीओ और क्यूआईपी के माध्यम से कुल तीन लाख करोड़ रुपए से अधिक की पूंजी जुटाने की उम्मीद है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

8 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

10 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

10 hours ago

G20 में पीयूष गोयल ने ओवरकैपेसिटी के आरोपों को नकारा, कहा- WTO नियमों से चले वैश्विक व्यापार

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत एक बड़ा बाजार और उत्पादक देश है, जो अपनी घरेलू जरूरतों के साथ वैश्विक मांग को पूरा करने में भी योगदान देता है.

13 hours ago

RBI के फॉरेक्स नियमों से बैंकों को $500 मिलियन का नुकसान, बाद में $400 मिलियन की भरपाई

यह नुकसान भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से रुपये में बैंकों की नेट ओपन पोजीशन पर 100 मिलियन डॉलर की सीमा तय किए जाने के बाद हुआ.

14 hours ago


बड़ी खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

8 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

10 hours ago

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

8 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

10 hours ago

विदेशी बाजार में बढ़ी भारत की मिसाइलों की मांग, 600 मिलियन डॉलर पार हो सकता है एक्सपोर्ट

ब्रह्मोस और आकाश जैसे स्वदेशी सिस्टम भारत के डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट क्षमता के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इन उत्पादों की विदेशी मांग बढ़ने से भारतीय रक्षा कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार के नए अवसर भी बन रहे हैं.

14 hours ago