होम / बिजनेस / इस Small बैंक की बड़ी है तैयारी, IPO के लिए दाखिल किया ड्राफ्ट पेपर

इस Small बैंक की बड़ी है तैयारी, IPO के लिए दाखिल किया ड्राफ्ट पेपर

इस साल अब तक कई कंपनियों के आईपीओ आए हैं और अधिकांश ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

आईपीओ में निवेश करने वालों के लिए अच्छी खबर है. Capital Small Finance Bank ने इनिशियल पब्लिक ऑफर यानी IPO के लिए बाजार नियामक SEBI के पास ड्राफ्ट पेपर दाखिल किया है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बैंक के IPO में 450 करोड़ रुपए तक के फ्रेश इश्यू और मौजूदा निवेशकों द्वारा 24.12 लाख इक्विटी शेयरों द्वारा बिक्री की पेशकश (OFS) शामिल है. बता दें कि इस साल अब तक कई कंपनियों के आईपीओ आ चुके हैं और अधिकांश ने निवेशकों के चेहरे पर मुस्कान बिखेरी है.  

पूंजी को यहां खर्च करेगा बैंक
OFS के तहत शेयर बेचने वालों में ओमान इंडिया ज्वाइंट इन्वेस्टमेंट फंड II, पीआई वेंचर्स LLP, एमिकस कैपिटल प्राइवेट इक्विटी, और एमिकस कैपिटल पार्टनर्स इंडिया फंड शामिल हैं. साथ ही कंपनी ने प्री-IPO प्लेसमेंट राउंड में 90 करोड़ रुपए जुटाने की योजना बनाई है. आईपीओ से मिलने वाली रकम का इस्तेमाल Capital Small Finance Bank भविष्य की पूंजी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए करेगा. नुवामा वेल्थ मैनेजमेंट, डीएएम कैपिटल एडवाइजर्स और इक्विरस कैपिटल इश्यू के बुक रनिंग लीड मैनेजर हैं. 

IPO की लिस्ट में ये भी शामिल 
कैपिटल स्मॉल फाइनेंस बैंक ने 2016 में भारत के पहले लघु वित्त बैंक के रूप में परिचालन शुरू किया था. बैंक के शेयरों को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर सूचीबद्ध करने का प्रस्ताव है. उधर, लॉजिस्टिक्स कंपनी सीजे डार्कल लॉजिस्टिक्स लिमिटेड ने भी आईपीओ के लिए सेबी के पास जरूरी दस्तावेज जमा कर दिए हैं. कंपनी के आईपीओ में 340 करोड़ रुपए के फ्रेश इक्विटी शेयर और प्रमोटर्स द्वारा 54.31 लाख शेयर की बिक्री पेशकश (OFS) शामिल है. सीजे डार्कल लॉजिस्टिक्स, आईपीओ से जुटाई गई रकम का इस्तेमाल अपना कर्ज चुकाने के अलावा इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने पर करेगी. इस कंपनी के ग्राहकों में Tata Group की टाटा स्टील लिमिटेड, मुकेश अंबानी की रिलायंस और जिंदल स्टेनलेस लिमिटेड जैसे बड़े नाम शामिल हैं.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

आज से खुला ₹742 करोड़ का Laser Power & Infra IPO, जानें प्राइस बैंड, GMP और पूरी डिटेल

यह पब्लिक इश्यू 13 जुलाई तक खुला रहेगा, जबकि कंपनी के शेयर 16 जुलाई को बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध होने की संभावना है.

1 hour ago

भारत-ऑस्ट्रेलिया रिश्तों को नई मजबूती: न्यूक्लियर एनर्जी, डिफेंस और क्रिटिकल मिनरल्स में हुए बड़े समझौते

दोनों देशों ने रक्षा एवं सुरक्षा पर संयुक्त घोषणा, ऊर्जा सहयोग पर साझा बयान और साइबर सुरक्षा, उभरती तकनीकों तथा सप्लाई चेन को मजबूत करने के लिए एक व्यापक रोडमैप जारी किया है.

3 hours ago

घरेलू इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा, सरकार ने कई कंपोनेंट्स पर हटाई कस्टम ड्यूटी

सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों के निर्माण में इस्तेमाल होने वाले कई जरूरी पार्ट्स और मशीनों पर कस्टम ड्यूटी में राहत दी गई है. यह छूट 31 मार्च 2029 तक लागू रहेगी.

3 hours ago

बिना निवेशकों से मिले दो बहनों ने जुटाए 91 हजार डॉलर, क्राउडफंडिंग से लिखी सफलता की नई कहानी

लखनऊ की दो बहनों ने बिना किसी निवेशक से मुलाकात किए और बिना इक्विटी छोड़े अपने स्टार्टअप Mithrasa के लिए Kickstarter के जरिए 40 से अधिक देशों के 1,267 समर्थकों से 91,960 डॉलर जुटाए.

4 hours ago

Flipkart ने फैशन कैटेगरी में जीरो कमीशन किया लागू, 90 हजार सेलर्स को मिलेगा फायदा

कंपनी का कहना है कि इस फैसले से करीब 90 हजार सेलर्स, खासकर MSME और D2C ब्रांड्स को अधिक मुनाफा कमाने, कारोबार बढ़ाने और नए ग्राहकों तक पहुंच बनाने में मदद मिलेगी.

5 hours ago

बड़ी खबरें

भारत-ऑस्ट्रेलिया रिश्तों को नई मजबूती: न्यूक्लियर एनर्जी, डिफेंस और क्रिटिकल मिनरल्स में हुए बड़े समझौते

दोनों देशों ने रक्षा एवं सुरक्षा पर संयुक्त घोषणा, ऊर्जा सहयोग पर साझा बयान और साइबर सुरक्षा, उभरती तकनीकों तथा सप्लाई चेन को मजबूत करने के लिए एक व्यापक रोडमैप जारी किया है.

3 hours ago

आज से खुला ₹742 करोड़ का Laser Power & Infra IPO, जानें प्राइस बैंड, GMP और पूरी डिटेल

यह पब्लिक इश्यू 13 जुलाई तक खुला रहेगा, जबकि कंपनी के शेयर 16 जुलाई को बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध होने की संभावना है.

1 hour ago

IMF के बाद अब ADB ने भी घटाया भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान, महंगे तेल और बढ़ती लागत का असर

ADB ने जुलाई 2026 संस्करण के 'एशियन डेवलपमेंट आउटलुक' में FY27 के लिए भारत की GDP वृद्धि दर का अनुमान 6.9% से घटाकर 6.6% कर दिया है.