✕

होम / बिजनेस / ईद से पहले निवेशकों को मिली ईदी, रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा बाजार

ईद से पहले निवेशकों को मिली ईदी, रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा बाजार

भारतीय शेयर बाजार का मार्केट कैप ऐतिहासिक हाई पर जाकर बंद हुआ है. बीएसई पर लिस्टेड स्टॉक्स का मार्केट कैप 402.16 लाख करोड़ रुपये पर बंद हुआ है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

ईद के त्योहार के मौके पर गुरुवार को शेयर बाजार में छुट्टी है. लेकिन उसके एक दिन पहले भारतीय शेयर बाजार निवेशकों को शानदार ईदी देकर क्लोज हुआ है. भारतीय शेयर बाजार आज 10 अप्रैल को मजबूत बढ़त के साथ बंद हुए. कारोबार के अंत में, बीएसई सेंसेक्स 354.45 अंक की तेजी के साथ 75,038.15 अंक पर बंद हुआ. वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 92.30 अंक बढ़कर 22,735.05 के स्तर पर बंद हुआ. आज के कारोबार के दौरान सरकारी बैंक, ऑयल एंड गैस और FMCG के शेयरों में सबसे अधिक तेजी रही. वहीं ऑटो और यूटिलिटी शेयरों में कमजोरी रही.

सेंसेक्स के 21 शेयर तेजी के साथ बंद

बीएसई सेंसेक्स के 30 में से 21 शेयर आज तेजी के साथ बंद हुए. इसमें भी आईटीसी (ITC) के शेयरों में सबसे अधिक 2.49% की तेजी रही. इसके बाद कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank), भारती एयरटेल (Bharti Airtel), स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) और एशियन पेंट्स (Asian Paints) के शेयरों में सबसे अधिक तेजी रही और ये 1.36% से लेकर 2.15 फीसदी तक की तेजी के साथ बंद हुए.

सेंसेक्स के 9 शेयर गिरावट के साथ बंद

सेंसेक्स के बाकी 9 शेयर आज गिरावट के साथ बंद हुए. इसमें मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) का शेयर 1.60 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहा. वहीं एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank), लर्सन एंड टुब्रो (L&T), महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) और टाटा स्टील (Tata Steel) के शेयर क्रमश: 0.45% और 0.83% की गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए.

अनिल अंबानी को SC ने दिया बड़ा झटका, हाथ से निकले 8 हजार करोड़ रुपये, क्या है मामला?

निवेशकों ने कमाए 2.13 लाख करोड़

भारतीय शेयर बाजार का मार्केट कैप ऐतिहासिक हाई पर जाकर बंद हुआ है. बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 10 अप्रैल को बढ़कर 402.05 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन मंगलवार 9 अप्रैल को 399.92 लाख करोड़ रुपये था. इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 2.13 लाख करोड़ रुपये बढ़ा है यानि निवेशकों की वेल्थ में करीब 2.13 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है. 

1,962 शेयरों में रही तेजी

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज बढ़त के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही. एक्सचेंज पर कुल 3,933 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला. इसमें से 1,962 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए. वहीं 1,865 शेयरों में गिरावट देखी गई. जबकि 106 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए. इसके अलावा 183 शेयरों ने आज कारोबार के दौरान अपना नया 52-वीक हाई छुआ. वहीं 11 शेयरों ने अपने 52 हफ्तों का नया निचला स्तर छुआ.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

पीएम गतिशक्ति से ₹20.23 लाख करोड़ की परियोजनाओं को रफ्तार की उम्मीद, विशेषज्ञों ने बताया विकास और निवेश पर क्या होगा असर

400 से अधिक बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का आकलन, विशेषज्ञों के मुताबिक बेहतर कनेक्टिविटी से रियल एस्टेट, निर्माण उपकरण और निजी निवेश को मिल सकते हैं नए अवसर

8 hours ago

Havas Q3: भारत में कारोबार का प्रदर्शन सकारात्मक, एशिया-प्रशांत और अफ्रीका में नेट रेवेन्यू ग्रोथ 6.7% घटी

तीसरी तिमाही में Havas का नेट रेवेन्यू 703 मिलियन यूरो रहा, पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 7.2% की बढ़ोतरी

9 hours ago

जामनगर क्यों जा रहे हैं अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो?

अमेरिका के शीर्ष राजनयिक अपने सबसे बड़े ग्राहक से संबंध मजबूत करने के लिए दिल्ली को दरकिनार कर रहे हैं.

9 hours ago

Formial Labs ने जुटाए 2.88 करोड़ रुपये, Zeropearl VC ने किया निवेश का नेतृत्व

पर्सनलाइज्ड स्किनकेयर स्टार्टअप फंडिंग का इस्तेमाल क्लिनिकल टीम के विस्तार, डायग्नोसिस तकनीक को मजबूत करने और स्किन व हेयर केयर उत्पादों की रेंज बढ़ाने में करेगा.

12 hours ago

AAAI ने गठित की मीडिया काउंसिल, ओम्निकॉम मीडिया इंडिया के कार्तिक शर्मा करेंगे अध्यक्षता

ऑडियंस मेजरमेंट, मीडिया ट्रेडिंग में बदलाव और कनेक्टेड टीवी जैसे मुद्दों पर होगा फोकस, विज्ञापन एजेंसियों और इंडस्ट्री के अन्य हितधारकों के बीच सहयोग बढ़ाने की पहल

12 hours ago

बड़ी खबरें

Formial Labs ने जुटाए 2.88 करोड़ रुपये, Zeropearl VC ने किया निवेश का नेतृत्व

पर्सनलाइज्ड स्किनकेयर स्टार्टअप फंडिंग का इस्तेमाल क्लिनिकल टीम के विस्तार, डायग्नोसिस तकनीक को मजबूत करने और स्किन व हेयर केयर उत्पादों की रेंज बढ़ाने में करेगा.

12 hours ago

पीएम गतिशक्ति से ₹20.23 लाख करोड़ की परियोजनाओं को रफ्तार की उम्मीद, विशेषज्ञों ने बताया विकास और निवेश पर क्या होगा असर

400 से अधिक बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का आकलन, विशेषज्ञों के मुताबिक बेहतर कनेक्टिविटी से रियल एस्टेट, निर्माण उपकरण और निजी निवेश को मिल सकते हैं नए अवसर

8 hours ago

Havas Q3: भारत में कारोबार का प्रदर्शन सकारात्मक, एशिया-प्रशांत और अफ्रीका में नेट रेवेन्यू ग्रोथ 6.7% घटी

तीसरी तिमाही में Havas का नेट रेवेन्यू 703 मिलियन यूरो रहा, पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 7.2% की बढ़ोतरी

9 hours ago

जामनगर क्यों जा रहे हैं अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो?

अमेरिका के शीर्ष राजनयिक अपने सबसे बड़े ग्राहक से संबंध मजबूत करने के लिए दिल्ली को दरकिनार कर रहे हैं.

9 hours ago

शहान सूद ने साढ़े तीन साल बाद JAFCO Asia को छोड़ा, बिजनेस एडवाइजरी पर करेंगे ध्यान केंद्रित

शहान ने कहा कि मुनाफे में चल रहे स्टार्ट-अप्स के लिए वेंचर कैपिटल जुटाना मुश्किल हो रहा है, क्योंकि उन्हें निवेशकों की अपेक्षाओं के अनुरूप अपने मौजूदा परिचालन ढांचे में बदलाव करने में चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है.

13 hours ago