होम / बिजनेस / CPS Shapers की शेयर बाजार में शानदार लिस्टिंग, निवेशकों के खिले चेहरे 

CPS Shapers की शेयर बाजार में शानदार लिस्टिंग, निवेशकों के खिले चेहरे 

शेप वियर बनाने वाली कंपनी CPS Shapers की स्टॉक मार्केट में शानदार लिस्टिंग से निवेशकों को अच्छा खासा मुनाफा हुआ है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

सीपीएस शेपर्स (CPS Shapers) की शेयर बाजार में ऐसी धमाकेदार लिस्टिंग हुई है कि निवेशकों के चेहरे खिल गए हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी के शेयर आज यानी 7 सितंबर को NSE पर 450 रुपए प्रति शेयर पर लिस्ट हुए, जो 185 प्रति शेयर के IPO प्राइज से तकरीबन 148% का लिस्टिंग गेन है. हालांकि, मुनाफावसूली के चलते बाद में इसमें कुछ गिरावट आई और खबर लिखे जाने तक यह शेयर 435 रुपए पर ट्रेड कर रहा है. बता दें कि CPS Shapers का आईपीओ 29 से 31 अगस्त तक खुला था. कंपनी ने इस आईपीओ के जरिए 11.1 करोड़ रुपए जुटाने की योजना बनाई थी.

6 लाख नए शेयर हुए जारी
सीपीएस शेपर्स के आईपीओ में निवेशकों ने जमकर पैसा लगाया था. जिसके चलते यह कुल 253.97 गुना सब्सक्राइब हो गया था. इस आईपीओ में रिटेल निवेशकों ने काफी दिलचस्पी दिखाई और उनके लिए रिज़र्व हिस्से को 301.03 गुना तक बोली मिली. जबकि अन्य श्रेणी के लिए यह आंकड़ा 198.17 गुना रहा. आईपीओ के तहत कंपनी ने 10 रुपए की फेस वैल्यू वाले 6 लाख नए शेयर जारी किये हैं. 

यहां होगा पैसा इस्तेमाल
कंपनी आईपीओ से जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल IT सॉफ्टवेयर को अपग्रेड करने, अपनी मौजूदा मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी के लिए प्लांट और मशीनरी खरीदने, एक कमर्शियल व्हीकल खरीदने में करेगी. इसके अलावा सीपीएस शेपर्स सोलर एनर्जी सिस्टम खरीदने के लिए गए कर्ज को चुकाने के लिए भी फंड का इस्तेमाल करेगी. बता दें कि CPS शेपर्स पुरुषों और महिलाओं के लिए शेपवियर बनाती है. इसके उत्पादों की बिक्री Dermawear ब्रैंड के तहत की जाती है. 

28 राज्यों में फैला नेटवर्क
CPS शेपर्स के पास बड़ा डिस्ट्रीब्यूटर नेटवर्क है. कंपनी के डिस्ट्रीब्यूटर 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों में फैले हुए हैं. कंपनी का अपना एक एक्सपोर्ट डिवीजन भी है. CPS शेपर्स के प्रोडक्ट केवल भारत ही नहीं बल्कि कई देशों में सप्लाई होते हैं. एक रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी अपने उत्पादों को जर्मनी, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, यूके और अमेरिका भी भेजती है. वहीं, कंपनी की आर्थिक सेहत की बात करें, तो 2023-24 में CPS शेपर्स का मुनाफा सालाना 56.7% चढ़कर 2.46 करोड़ रुपए हो गया है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

अगले हफ्ते IPO की बहार, SBI Funds समेत 3 कंपनियां जुटाएंगी ₹11,980 करोड़, जानें निवेश की पूरी डिटेल

14 जुलाई से शेयर बाजार में देश की सबसे बड़ी एसेट मैनेजमेंट कंपनियों में शामिल SBI Funds Management के अलावा Alpine Texworld और Millworks Technologies के IPO खुल रहे हैं.

21 hours ago

हाई BP से HIV तक, 39 जरूरी दवाओं के रेट फिक्स, ज्यादा वसूली पर होगी कार्रवाई

सरकार के इस फैसले के बाद कोई भी दवा कंपनी या मेडिकल स्टोर निर्धारित कीमत से अधिक राशि नहीं वसूल सकेगा. नियमों का उल्लंघन करने पर अतिरिक्त वसूली गई रकम ब्याज सहित लौटानी होगी.

23 hours ago

त्रिपुरा बना टेक्नोलॉजी निवेश का नया हब, बिजनेस कॉन्क्लेव में ₹10,000 करोड़ से ज्यादा के 43 MoU पर हस्ताक्षर

त्रिपुरा ने टेक्नोलॉजी और डिजिटल निवेश के क्षेत्र में बड़ा कदम बढ़ाते हुए 'डेस्टिनेशन त्रिपुरा बिजनेस कॉन्क्लेव 2026' के दौरान ₹10,000 करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव हासिल किए हैं.

23 hours ago

JSW Energy की सब्सिडियरी को ₹444 करोड़ का बड़ा ऑर्डर, सोमवार को फोकस में रहेगा शेयर

यह ऑर्डर बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) और पावर कन्वर्जन सिस्टम (PCS) की आपूर्ति से जुड़ा है, जिससे कंपनी के ऊर्जा भंडारण कारोबार को और मजबूती मिलने की उम्मीद

1 day ago

AI से हर साल 2.7 ट्रिलियन डॉलर की बढ़ रही उत्पादकता, लेकिन अमीर देशों को ही मिल रहा ज्यादा फायदा: स्टडी

रिपोर्ट के अनुसार, AI फिलहाल हर साल लगभग 2.7 ट्रिलियन डॉलर के बराबर उत्पादकता बढ़ा रहा है. यह अध्ययन में शामिल 86 देशों की कुल GDP का करीब 3.4% है.

1 day ago

बड़ी खबरें

अगले हफ्ते IPO की बहार, SBI Funds समेत 3 कंपनियां जुटाएंगी ₹11,980 करोड़, जानें निवेश की पूरी डिटेल

14 जुलाई से शेयर बाजार में देश की सबसे बड़ी एसेट मैनेजमेंट कंपनियों में शामिल SBI Funds Management के अलावा Alpine Texworld और Millworks Technologies के IPO खुल रहे हैं.

21 hours ago

त्रिपुरा बना टेक्नोलॉजी निवेश का नया हब, बिजनेस कॉन्क्लेव में ₹10,000 करोड़ से ज्यादा के 43 MoU पर हस्ताक्षर

त्रिपुरा ने टेक्नोलॉजी और डिजिटल निवेश के क्षेत्र में बड़ा कदम बढ़ाते हुए 'डेस्टिनेशन त्रिपुरा बिजनेस कॉन्क्लेव 2026' के दौरान ₹10,000 करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव हासिल किए हैं.

23 hours ago

हाई BP से HIV तक, 39 जरूरी दवाओं के रेट फिक्स, ज्यादा वसूली पर होगी कार्रवाई

सरकार के इस फैसले के बाद कोई भी दवा कंपनी या मेडिकल स्टोर निर्धारित कीमत से अधिक राशि नहीं वसूल सकेगा. नियमों का उल्लंघन करने पर अतिरिक्त वसूली गई रकम ब्याज सहित लौटानी होगी.

23 hours ago

JSW Energy की सब्सिडियरी को ₹444 करोड़ का बड़ा ऑर्डर, सोमवार को फोकस में रहेगा शेयर

यह ऑर्डर बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) और पावर कन्वर्जन सिस्टम (PCS) की आपूर्ति से जुड़ा है, जिससे कंपनी के ऊर्जा भंडारण कारोबार को और मजबूती मिलने की उम्मीद

1 day ago

IOCL ने GP Petroleums के JV को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, पिपावाव बिटुमेन सेल का करेगा संचालन

GP Petroleums ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि उसकी संयुक्त उद्यम कंपनी Amron Oil Resources Pvt Ltd को IOCL के गुजरात स्थित पिपावाव बिटुमेन सेल के संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

1 day ago