होम / बिजनेस / Stock Market: Reliance सहित आज इन शेयरों में बन रहा है कमाई का मौका  

Stock Market: Reliance सहित आज इन शेयरों में बन रहा है कमाई का मौका  

शेयर बाजार में मंगलवार को आई तेजी आज भी बरकरार रह सकती है. आज रिलायंस और PNB सहित कुछ कंपनियों के शेयरों में तेजी के संकेत मिले हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

शेयर बाजार यानी स्टॉक मार्केट को जिस तेजी का इंतजार था, वह लौट आई है. मंगलवार को BSE सेंसेक्स 445 अंकों के उछाल के साथ 58,074 अंकों पर बंद हुआ. वहीं निफ्टी 119 अंकों की तेजी के साथ 17,107 अंकों के लेवल पर पहुंच गया. आज भी मार्केट में तेजी बरकरार रह सकती है. चलिए देखते हैं कि आज कौन से शेयर ट्रेंड में रह सकते हैं.

MACD के संकेत
मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) के मुताबिक, PNB Bank, Reliance Industries, Gujarat State Fertilizer और Sudarshan Chemical Industries के शेयरों में आज तेजी आ सकती है. PNB का शेयर कल करीब डेढ़ फीसदी की बढ़त के साथ 47.65 रुपए पर बंद हुआ था. हालांकि, पिछले पांच दिनों में यह 2.36% गिर चुका है. वहीं, रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में लंबे समय के बाद कल तेजी रिकॉर्ड की गई. 3.21% की छलांग के साथ ये शेयर 2,272 रुपए पर पहुंच गया है.

5 दिनों में 9.60% रिटर्न
गुजरात स्टेट फर्टिलाइजर के लिए भी मंगलवार शुभ रहा. कंपनी के शेयर बढ़त के साथ 125.05 रुपए पर बंद हुए. पिछले 5 दिनों में इन शेयरों में मामूली तेजी आई थी. सुदर्शन कैमिकल इंडस्ट्रीज के शेयर कल 2.91% उछाल के साथ बंद हुए थे. 404.25 रुपए के भाव पर मिल रहे इस शेयर का 52 वीक का हाई लेवल 579 रुपए है. पिछले पांच दिनों में इसने अपने निवेशकों को 9.60% का रिटर्न दिया है.   

Adani पर रखें नजर
आज अडानी ग्रुप के शेयरों पर भी नजर रखें. मंगलवार को अडानी के 10 में से 7 शेयर हरे निशान के साथ बंद हुए. Adani Green energy के शेयरों में 5 फीसदी की तेजी के साथ अपर सर्किट लगा. वहीं, Adani Enterprises, Adani Power, Adani Total और अडानी विल्मर के शेयरों में भी तेजी नजर आई. माना जा रहा है कि ये तेजी आज यानी बुधवार को भी बरकरार रहेगी.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

67वें जन्मदिन पर खास: CA से BSE चेयरमैन तक, एस. रवि की चार दशक लंबी भरोसे की यात्रा

पूर्व बीएसई चेयरमैन, चार्टर्ड अकाउंटेंट और कॉरपोरेट गवर्नेंस विशेषज्ञ एस. रवि ने पिछले चार दशकों में भारतीय वित्तीय संस्थानों को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.

4 minutes ago

ट्रंप का बड़ा ऐलान: 2 साल तक जेनेरिक दवाओं के आयात पर नहीं लगेगा टैरिफ

ट्रंप के मुताबिक, यह चरणबद्ध टैरिफ व्यवस्था इसलिए बनाई गई है ताकि फार्मास्युटिकल कंपनियों को अमेरिका में मैन्युफैक्चरिंग प्लांट और जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर स्थापित करने के लिए पर्याप्त समय मिल सके. उन्हों

17 minutes ago

सरकार के इथेनॉल मिशन में बड़ा निवेश, OMCs ने तीन वर्षों में ₹1.72 लाख करोड़ खर्च किए

सरकार ने संसद में बताया कि इथेनॉल ब्लेंडेड पेट्रोल (EBP) कार्यक्रम के तहत सरकारी तेल कंपनियों ने तीन इथेनॉल सप्लाई वर्षों में 1.72 लाख करोड़ रुपये से अधिक मूल्य का इथेनॉल खरीदा है.

59 minutes ago

NSE ने लॉन्च किया 'निफ्टी 500 अहिंसा इंडेक्स', नैतिक निवेश को मिलेगा बढ़ावा; बैंक और रिलायंस समूह बाहर

नए इंडेक्स में केवल उन कंपनियों को जगह दी गई है जो कारोबार में अहिंसा और नैतिकता के सिद्धांतों पर खरी उतरती हैं. इसका उद्देश्य निवेशकों को एथिकल इन्वेस्टिंग के लिए नया बेंचमार्क उपलब्ध कराना है.

1 hour ago

पश्चिम एशिया तनाव से बाजार पर दबाव, GIFT Nifty कमजोर; आज इन शेयरों में रह सकती है हलचल

मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स 238.41 अंक यानी 0.31% गिरकर 77,470.11 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50.80 अंक यानी 0.21% टूटकर 24,187.70 पर आ गया.

2 hours ago

बड़ी खबरें