होम / बिजनेस / आखिरी कारोबारी दिन ऐसे भारी करें अपनी जेब, इन शेयरों में दिखेगा एक्शन!

आखिरी कारोबारी दिन ऐसे भारी करें अपनी जेब, इन शेयरों में दिखेगा एक्शन!

MACD जब भी सिग्नल लाइन को पार करता है तो इसका मतलब होता है कि उस कंपनी के शेयर में तेजी देखने को मिल सकती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

आज इस हफ्ते का आखिरी कारोबारी दिन है और इसके बाद बाजार सोमवार यानी 15 जनवरी 2024 को ही खुलेंगे. ऐसे में ज्यादातर लोग बेहतर कमाई करने के मूड में ऐसे शेयरों की तलाश कर रहे होंगे जिनमें आज एक्शन देखने को मिल सकता है. अगर आप भी ऐसे ही किसी शेयर की तलाश में हैं तो आप बिलकुल सही जगह पर हैं, क्योंकि हम आपके लिए लेकर आये हैं वो शेयर जिनमें आज तेजी देखने को मिल सकती है. 

कुछ ऐसा बीता था शेयर मार्केट का कल
कल शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली थी और बाजार कल काफी मामूली सी बढ़त के साथ बंद हुआ था. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स (Sensex) 63.47 अंकों की मामूली से बढ़त के साथ जहां 71,721.18 अंकों के स्तर पर बंद हुआ था, वहीं दूसरी तरफ राष्ट्रीय स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के निफ्टी 50 (Nifty 50) में भी 28.50 अंकों की बढ़त देखने को मिली जिसके बाद यह 21,647.20 अंकों के स्तर पर बंद हुआ. कल कारोबार के दौरान बाजार में अच्छी तेजी देखने को मिल रही थी. यहां तक कि कारोबार के दौरान तो एक बार सेंसेक्स ने 341.76 अंकों जितनी वृद्धि भी प्राप्त कर ली थी, लेकिन जानी मानी IT (सूचना एवं प्रौद्योगिकी) कंपनियों इन्फोसिस (Infosys) और TCS (Tata Consultancy Services) के तिमाही के नतीजे आने वाले थी जिसकी बदौलत बाजार में सतर्कता देखने को मिली. 

किन शेयरों में दिख रहे हैं तेजी के संकेत?
मोमेंटम इंडिकेटर MACD जब भी सिग्नल लाइन को पार करता है तो इसका मतलब होता है कि उस कंपनी के शेयर में तेजी देखने को मिल सकती है. ठीक इसी तरह जब MACD इंडिकेटर सिग्नल लाइन को भी पार नहीं कर पाता है तो यह दर्शाता है कि उस कंपनी के शेयरों में मंदी देखने को मिल सकती है. आइये जानते हैं कि MACD के अनुसार किन शेयरों में तेजी देखने को मिल सकती है? MACD के अनुसार RVNL (रेल विकास निगम लिमिटेड), PNC इन्फ्राटेक (PNC Infratech), CCL प्रोडक्ट्स (CCL Products), राइट्स (Rites) और APL अपोलो ट्यूब (APL Apollo Tube) और फिलिप कार्बन (Philip Carbon) नामक शेयरों में तेजी के संकेत मिल रहे हैं. 

इन शेयरों में मिल रहे मंदी के संकेत
जैसा कि हमने आपको बताया कि MACD इंडिकेटर के द्वारा किसी शेयर में तेजी के ही नहीं बल्कि मंदी के संकेत भी दिए जाते हैं और MACD इंडिकेटर द्वारा फिलहाल आदित्य बिरला रिटेल (Aditya Birla Retail), राष्ट्रीय केमिकल्स (Rashtriya Chemicals), हडको (HUDCO), और गुजरात पीपावाव (Gujarat Pipavav) आदि शेयरों में मंदी के संकेत मिल रहे हैं. 
 
यह भी पढ़ें: महिंद्रा ने लॉन्च की फ्लैगशिप XUV 400 Pro Version, जानिये फीचर्स और कीमत!

टैग्स
सम्बंधित खबरें

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

1 day ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

1 day ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

1 day ago

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

1 day ago

पावर प्लांट्स में सिर्फ 9 दिन का कोयला, 42% घटा स्टॉक; लॉजिस्टिक्स बनी बड़ी चुनौती

बिजली की बढ़ती मांग और परिवहन संबंधी दिक्कतों के चलते थर्मल पावर प्लांट्स में कोयले का दबाव बढ़ा, 190 में से 51 प्लांट्स में स्टॉक गंभीर स्तर पर

1 day ago

बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

1 day ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

1 day ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

1 day ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

1 day ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 day ago