होम / बिजनेस / Inspiring Saturday: जब Vedanta के मालिक को 100km तक चलानी पड़ी साइकिल

Inspiring Saturday: जब Vedanta के मालिक को 100km तक चलानी पड़ी साइकिल

मेटल और माइनिंग सेक्टर की दिग्गज कंपनी वेदांता के मालिक अनिल अग्रवाल की सक्सेस स्टोरी सभी को प्रभावित करती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

वेदांता के मालिक अनिल अग्रवाल अपनी लाइफ के अनुभवों को सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं. उन्होंने कड़ी मेहनत के बल पर यह मुकाम हासिल किया है, इसलिए उनके पास बताने के लिए ऐसा बहुत कुछ है, जो दूसरों को प्रेरित कर सकता है. लंदन स्टॉक एक्सचेंज (London Stock Exchange) में Vedanta को लिस्ट करवाने के लिए के लिए उन्होंने जो कुछ किया, वो न केवल दिलचस्प है बल्कि प्रेरणादायक भी है. उन्होंने खुद ही अपने सोशल मीडिया पोस्ट में इसके बारे में बताया है.

वो मुझे नौसिखिया समझते थे 
अनिल अग्रवाल को अपना यह सपना पूरा करने के लिए 100 किलोमीटर तक साइकिल भी चलाने की जरूरत पड़ गई थी. अग्रवाल ने अपनी पोस्ट में लिखा है, 'पहली भारतीय कंपनी को लंदन स्टॉक एक्सचेंज में सूचीबद्ध कराने के लिए, मैं कई कंपनियों, वकीलों और बैंकर्स से मिला. मैं चाहता था कि लोग देखें कि ये कंपनी या कहूं कि ये देश, दुनिया को क्या खास ऑफर कर रहा है. हालांकि, अधिकांश मौकों पर मेरी बातों को रिजेक्ट कर दिया गया. मुझसे कहा जाता था कि मेरी सोच अच्छी है, लेकिन ये उनके लिए एक बड़ा जोखिम था क्योंकि उनकी नजर में मैं नौसिखिया था. मैं जानता था कि उनका भरोसा जीतने के लिए मुझे और अधिक मेहनत करनी होगी'.

इसलिए चलानी पड़ी साइकिल
अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने लिखा, 'एक नेटवर्किंग कार्यक्रम में मैं जेपी मॉर्गन, बीएचपी और लिंकलेटर्स के टॉप इन्वेस्टर्स से मिला, जो साइकिल यात्रा पर जा रहे थे. मैं बहुत स्पोर्टी नहीं हूं, लेकिन एक इन्वेस्टर ने मुझे अपने साथ साइकिल से ऑक्सफोर्ड चलने की चुनौती दी, जो लगभग 100 किलोमीटर दूर था. मैं बिना ज्यादा सोचे तुरंत हां कर दी. मैं जानता था कि ये यात्रा थकाने वाली होगी,लेकिन मुझे इसका भी अहसास था कि यदि हमारी कंपनी वहां लिस्टेड नहीं होगी तो मुझे और ज्यादा दुख होगा. इसी सोच ने मुझे तेज गति से पैडल चलाने की हिम्मत दी. मैं वो सफर पूरा करने में कामयाब रहा. पहली बार इतनी साइकिल चलाने से पैर में लगी चोट के बावजूद मेरे चेहरे पर बड़ी सी मुस्कान थी'!

अंग्रेजों को चखाया देसी स्वाद
इस साइकिल यात्रा में बने संबंधों के चलते अनिल अग्रवाल को लंदन स्टॉक एक्सचेंज में अपनी कंपनी को लिस्ट करवाने में मदद मिली. उन्होंने आगे लिखा, 'इसके बाद मैंने अपनी पत्नी किरण के साथ उन लोगों के लिए भारतीय लंच होस्ट करने शुरू किए, जो लिस्टिंग में हमारी मदद कर रहे थे. उन्हें भारतीय खाना खिलाने से लेकर साइकिलिंग ट्रिप पर जाने तक, मैंने ये सब इसलिए किया कि इन निवेशकों को भारतीय कंपनी और भारत की क्षमता का पता चले. मैंने अनगिनत दिन और रात अपने लक्ष्य का पीछा करते हुए बिताए. आखिरकार, मेरी मेहनत रंग लाई. घाटे में चल रहे बिजनेस प्रोजेक्ट्स को लाभदायक व्यवसायों में बदलने के मेरे ट्रैक रिकॉर्ड ने उन्हें प्रभावित किया और मेरे सपने सच हो गए. 2003 में, वेदांता लंदन स्टॉक एक्सचेंज में सूचीबद्ध होने वाली पहली भारतीय कंपनी बन गई'. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

38 minutes ago

लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी Airtel Money, 10 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन का अनुमान

इस लिस्टिंग के जरिए कंपनी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है और अफ्रीका के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है.

3 hours ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

4 hours ago

अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाकर 10% किया, जबरन मजदूरी नियमों में बदलाव से मिली राहत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को जारी एक मेमोरेंडम में कहा कि व्यापार प्रतिनिधि की सलाह के बाद उन देशों से आने वाले सामान पर 10% शुल्क लगाया जाएगा, जिन्होंने जबरन मजदूरी से जुड़े प्रतिबंधों को लागू करने की दिशा में कदम उठाए हैं.

4 hours ago

जेफ बेजोस फिर लौटे ऑपरेशनल भूमिका में, बोले- AI ने बदल दी मेरी रिटायरमेंट की योजना

Amazon CEO पद छोड़ने के बाद दोबारा ऑपरेशनल रोल में लौटे बेजोस, इंडस्ट्रियल AI स्टार्टअप बना मुख्य फोकस

4 hours ago

बड़ी खबरें

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

4 hours ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

38 minutes ago

बजट सेगमेंट में OnePlus का नया दांव, N6x नए डिजाइन के साथ 31 जुलाई को होगा लॉन्च

लॉन्च के बाद यह फोन Amazon और OnePlus के ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा. तो आइए इस समार्टफोन के फीचर्स और कीमत पर एक नजर डालते हैं.