होम / बिजनेस / Inox के IPO को सबस्क्राइब करने से पहले जान लें ये बातें, जानिये क्या है मार्केट का हाल?

Inox के IPO को सबस्क्राइब करने से पहले जान लें ये बातें, जानिये क्या है मार्केट का हाल?

Inox India आज शेयर मार्केट में अपना IPO लेकर आने वाली है और इसकी बदौलत कंपनी 1459 करोड़ रुपए इकट्ठा करेगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

क्रायोजेनिक स्टोरेज टैंक बनाने वाली कंपनी Inox इंडिया (Inox India) का IPO यानी इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग आज सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने वाला है और अगर आप भी इस IPO में इन्वेस्ट करने के बारे में विचार कर रहे हैं तो आपके लिए भी जरूरी है कि आप Inox के IPO से जुड़ी कुछ विशेष बातों के बारे में जान लें. 

जारी किये जायेंगे 2 करोड़ शेयर
Inox इंडिया (Inox India) आज शेयर मार्केट में अपना IPO लेकर आने वाली है और इस IPO की बदौलत कंपनी लगभग 1459 करोड़ रुपए इकट्ठा करने की कोशिश करने वाली है. इस IPO में सभी शेयर OFS यानी ऑफर फॉर सेल के माध्यम से जारी किये जायेंगे और इस ऑफर में जारी किये जाने वाले शेयरों की कुल संख्या लगभग 2 करोड़ होगी और ये सभी शेयर OFS यानी ऑफर फॉर सेल के माध्यम से जारी किये जायेंगे. आपको बता दें कि अभी कल ही DOMS इंडस्ट्रीज (DOMS Industries) का IPO सब्सक्रिप्शन के लिए खोला गया है और इसे जनता से काफी अच्छा रिस्पॉन्स भी मिला है. 

इन बातों का रखें विशेष ध्यान
आपको बता दें कि Inox इंडिया के IPO की एंकर बुक को 13 दिसंबर को खोला गया था और इस IPO को सबस्क्राइब करने की आखिरी तारिख 18 दिसंबर होगी. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि क्रायोजेनिक टैंक बनाने वाली इतनी बड़ी लिस्टेड कंपनी भारत तो क्या, पूरी दुनिया में कहीं भी नहीं है और इसकी वजह से Inox इंडिया का IPO और भी महत्त्वपूर्ण हो जाता है. कंपनी द्वारा इस ऑफर का प्राइज बैंड 627-660 रुपए प्रति शेयर निर्धारित किया गया है और कंपनी के ऑफर में मौजूद एक लॉट में 22 शेयर मौजूद होंगे. एक लॉट के बाद इन्वेस्टर्स 22 के गुणांकों यानी मल्टीपल्स में ही शेयर खरीद सकते हैं. 

क्या है मार्केट का हाल?
अगर भारतीय शेयर मार्केट की बात करें तो इस वक्त भारतीय इक्विटी बेंचमार्क काफी तेजी से आगे बढ़ रहे हैं और आज कारोबार के दौरान इन शेयरों ने अपना अब तक का अधिकतम स्तर प्राप्त कर लिया है. आज शुरुआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स 955 अंकों की बढ़त के साथ 70,540 अंकों के अपने अब तक के अधिकतम स्तर पर पहुंच गया, वहीं दूसरी तरफ NSE के निफ्टी में भी 263 अंकों की वृद्धि देखने को मिली है जिसके बाद निफ्टी 21,189 अंकों के रिकॉर्ड पर पहुंच गया है.
 

यह भी पढ़ें: भारत से बढ़ी ADB की उम्मीदें, वित्त वर्ष 24 के दौरान और तेजी होगी विकास की रफ्तार?


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

11 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

12 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

13 hours ago

टाटा संस की लिस्टिंग को बोर्ड की मंजूरी, चंद्रशेखरन को 5 साल का एक्सटेंशन

टाटा संस के बोर्ड की गुरुवार को करीब तीन घंटे तक बैठक हुई. बैठक में कंपनी की लिस्टिंग और चेयरमैन के कार्यकाल से जुड़े अहम प्रस्तावों पर चर्चा हुई. बोर्ड की मंजूरी के बाद टाटा संस के शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने की दिशा में आगे की प्रक्रिया शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है.

13 hours ago

नए UPI MDR से छोटे कारोबारियों का रुख फिर नकदी की ओर हो सकता है: GTRI

15 अक्टूबर से लागू होने वाले नए MDR ढांचे में 2,000 रुपये से अधिक के पात्र UPI मर्चेंट ट्रांजैक्शन पर 0.4 फीसदी शुल्क लगेगा. GTRI का कहना है कि कम मार्जिन पर काम करने वाले छोटे कारोबारियों के भुगतान व्यवहार पर इसका असर पड़ सकता है.*

13 hours ago


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

22 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

11 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

11 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

12 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

13 hours ago