होम / बिजनेस / Infosys को मिली 1.6 बिलियन डॉलर्स की डील, क्या है पूरा मामला?

Infosys को मिली 1.6 बिलियन डॉलर्स की डील, क्या है पूरा मामला?

इसी दौरान IT क्षेत्र की प्रमुख कंपनी इंफोसिस (Infosys) ने इस साल के अपने तीसरे सबसे बड़े समझौते के बारे में जानकारी दी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भारत में पिछले कुछ समय के दौरान IT सेक्टर (Information & Technology) काफी तेजी से बढ़ा है. हालांकि कोविड के बाद से पैदा हुई इकॉनोमिक परेशानियों का सामना भी सेक्टर को करना पड़ रहा है, लेकिन भारत में IT सेक्टर का काफी बड़ा योगदान है. अब IT सेक्टर की जानी-मानी कंपनी, इंफोसिस (Infosys) को लेकर एक काफी जबरदस्त खबर सामने आ रही है. 

क्या है पूरा मामला?
कल भारत अपना 77वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा था और इसी दौरान IT क्षेत्र की प्रमुख कंपनी इंफोसिस ने इस साल के अपने तीसरे सबसे बड़े समझौते के बारे में जानकारी दी. इंफोसिस और लिबर्टी ग्लोबल (Liberty Global) द्वारा 1.5 बिलियन यूरो यानी लगभग 1.6 बिलियन डॉलर्स की एक डील तय की गई है. लिबर्टी ग्लोबल एक डिजिटल कम्युनिकेशन फर्म है और इंफोसिस को इस फर्म के लिए एंटरटेनमेंट और कनेक्टिविटी प्लेटफॉर्म्स विकसित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है. 

ग्लोबल स्लोडाउन के बीच बड़ी डील
जैसा कि हम सभी जानते हैं कि ग्लोबल इकॉनमी स्तर पर इस वक्त स्लोडाउन देखने को मिल रहा है एवं पूरी दुनिया पर इन्फ्लेशन का खतरा मंडरा रहा है. इस बीच इंफोसिस ने घोषणा कर अपनी कमाई में कमी होने की जानकारी पहले ही दे दी थी. हालांकि अब कंपनी द्वारा लिबर्टी ग्लोबल के साथ हुए इस समझौते के बारे में भी जानकारी साझा की गई है. इंफोसिस के CEO सलिल पारेख (Salil Parekh) ने इस मौके पर कहा कि हम लिबर्टी ग्लोबल की क्लाउड-फर्स्ट डिजिटल फाउंडेशन के लिए इंफोसिस टोपाज (Infosys Topaz) की मदद से AI-फर्स्ट क्षमताओं को विकसित करने के लिए काफी उत्साहित हैं. 

क्या है Topaz?
आपको बता दें कि टोपाज (Topaz) AI-फर्स्ट सुविधाएं एवं सोल्यूशंस प्रदान करने वाला एक प्लेटफार्म है, जो जनरेटिव AI तकनीक का इस्तेमाल करता है. इंफोसिस एवं लिबर्टी ग्लोबल के बीच किए गए इस समझौते की शुरुआती अवधि 5 साल होगी जिसे बढ़ाकर 8 साल भी किया जा सकता है. अगर इस समझौते की अवधि को बढ़ाया जाता है तो इस डील की कीमत बढ़कर 2.3 यूरो यानी लगभग 2.5 बिलियन डॉलर्स पर पहुंच जाएगी.
 

यह भी पढ़ें: अच्छे रिटर्न्स की है चाहत? इन शेयरों पर खेल सकते हैं दांव!

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SBI Funds IPO खुला, एंकर निवेशकों से ₹2,663 करोड़ जुटाए, GMP भी दे रहा मजबूत लिस्टिंग के संकेत

SBI Funds Management ने IPO का प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 प्रति शेयर तय किया है. यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) आधारित इश्यू है.

35 minutes ago

ग्रीन एनर्जी पर बड़ा दांव. ₹15,312 करोड़ के निवेश से तमिलनाडु में बिजली संकट होगा खत्म

तमिलनाडु सरकार ने बिजली क्षेत्र में बड़े सुधार की दिशा में कदम बढ़ाते हुए ₹15,312 करोड़ के निवेश का रोडमैप तैयार किया है.

2 hours ago

जून में व्यापार घाटा 5 महीने के हाई पर, आयात में 31% उछाल से बढ़ा दबाव, निर्यात भी रहा मजबूत

वाणिज्य मंत्रालय के जारी आंकड़ों के मुताबिक, जून में भारत का व्यापार घाटा बढ़कर 30.43 अरब डॉलर हो गया, जो मई के 28.21 अरब डॉलर से अधिक है. एक साल पहले जून 2025 में यह आंकड़ा 19.10 अरब डॉलर था.

3 hours ago

रिन्यूएबल एनर्जी में आदित्य बिड़ला ग्रुप का बड़ा दांव, 17,200 करोड़ रुपये में Sprng Energy का अधिग्रहण

इस सौदे के बाद कंपनी की कुल नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता 9.3 गीगावाट तक पहुंच जाएगी और वह देश की सबसे बड़ी रिन्यूएबल एनर्जी कंपनियों में शामिल हो जाएगी.

5 hours ago

ईंधन और खाने-पीने की चीजें हुईं महंगी, जून में खुदरा महंगाई बढ़कर 4.38% पर पहुंची

जनवरी 2025 से लागू नई CPI श्रृंखला के तहत यह पहला मौका है, जब खुदरा महंगाई RBI के 4% के लक्ष्य से ऊपर पहुंची है.

6 hours ago


बड़ी खबरें

SBI Funds IPO खुला, एंकर निवेशकों से ₹2,663 करोड़ जुटाए, GMP भी दे रहा मजबूत लिस्टिंग के संकेत

SBI Funds Management ने IPO का प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 प्रति शेयर तय किया है. यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) आधारित इश्यू है.

35 minutes ago

जून में व्यापार घाटा 5 महीने के हाई पर, आयात में 31% उछाल से बढ़ा दबाव, निर्यात भी रहा मजबूत

वाणिज्य मंत्रालय के जारी आंकड़ों के मुताबिक, जून में भारत का व्यापार घाटा बढ़कर 30.43 अरब डॉलर हो गया, जो मई के 28.21 अरब डॉलर से अधिक है. एक साल पहले जून 2025 में यह आंकड़ा 19.10 अरब डॉलर था.

3 hours ago

JW Marriott Mussoorie ने मनोज कुमार को बनाया डायरेक्टर ऑफ फाइनेंस

मनोज कुमार की विशेषज्ञता वित्तीय नियंत्रण, ऑडिट प्रबंधन, बजट तैयार करने, वैरिएंस एनालिसिस, मैनेजमेंट रिपोर्टिंग, टैक्सेशन और ERP सिस्टम लागू करने में है.

44 minutes ago

CapitalXB ने पवन माताई को बनाया बिजनेस हेड, MSME और एक्सपोर्ट फाइनेंस कारोबार को देंगे नई रफ्तार

पवन माताई के पास कॉर्पोरेट बैंकिंग, ट्रेड फाइनेंस, सप्लाई चेन फाइनेंस और फिनटेक आधारित क्रेडिट के क्षेत्र में दो दशक से अधिक का अनुभव है.

56 minutes ago

गुजरात का स्वर्णिम अवसर: क्यों अगली वैश्विक विनिर्माण क्रांति की शुरुआत यहीं से हो सकती है

लेखक के अनुसार, यह समय गुजरात के लिए बेहद अनुकूल है. CETA के तहत भारतीय निर्यातकों को ब्रिटेन में लगभग 99 प्रतिशत टैरिफ लाइनों पर शुल्क-मुक्त पहुंच मिलेगी.

1 hour ago