होम / बिजनेस / अब इस कारोबार में उतरेगी इंडिगो, इस सिटी में खुलेगा पहला ऑफिस
अब इस कारोबार में उतरेगी इंडिगो, इस सिटी में खुलेगा पहला ऑफिस
इंडिगो के बोर्ड ने जहां एक ओर विमानों को कर्ज देने के लिए अपनी नई कंपनी बनाने की घोषणा की है वहीं कंपनी 10 नियो विमानों को भी खरीदने जा रही है.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago
अब तक विमानन क्षेत्र में काम करने वाली कंपनी इंडिगो अब विमानों की खरीद के लिए कर्ज मुहैया कराने का काम भी शुरु करने जा रही है. कंपनी के बोर्ड ने इसकी मंजूरी दे दी है. कंपनी 30 करोड़ रुपये के फंड के साथ इसकी शुरुआत करने जा रही है. 30 करोड़ रुपये का ये निवेश एक से ज्यादा किस्तों में आएगा.
कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में दी है इसकी जानकारी
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इंडिगो ने इसकी जानकारी एक्सचेंज फाइलिंग में दी है. कंपनी की ओर से बताया गया है कि नए विमानों की खरीद के लिए वो फाइनेंस करेगी. कंपनी ने इसका पहला ऑफिस गुजरात की गिफ्ट सिटी में खोला जाएगा. कंपनी ने नई सब्सिडियरी कंपनी के भुगतान के दायित्वों को सुरक्षित करने के लिए 966 मिलियन डॉलर की कॉर्पोरेट गारंटी भी जारी करेगी.
बोर्ड ने 10 और विमानों की खरीद को दी मंजूरी
इंडिगो बोर्ड की बैठक में सिर्फ फाइनेंशियल यूनिट शुरू करने का ही फैसला नहीं हुआ बल्कि 10 अतिरिक्त नियो A320 विमानों को खरीदने का भी फैसला लिया गया है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ये ऑर्डर 2019 में एयरबस के साथ रखे गए 300 विमानों के ओरिजिनल ऑर्डर का हिस्सा होगा. 10 विमानों के इस ऑर्डर को परचेज एग्रीमेंट में संशोधन करके दिया जाएगा. इंडिगो इससे पहले जून में 500 विमानों को खरीदने का ऑर्डर कर चुका है. इस खरीद के माध्यम से कंपनी का मकसद 2030 तक अपनी क्षमता को दोगुना करने का है.
एयर इंडिया भी दे चुका है 470 विमानों का ऑर्डर
एविएशन सेक्टर में लगातार बढ़ रहे प्रतिस्पर्धा में एयर इंडिया भी कूद चुका है. एयर इंडिया 470 विमानों का ऑर्डर दे चुका है. एयर इंडिया ने 470 विमानों का ऑर्डर बोईंग और एयरबस दोनों को दिया है. एयर इंडिया के इस ऑर्डर ने एविएशन सेक्टर में बड़ी सुर्खियों बंटोरी थी. दोनों कंपनियों की इस खरीद के बाद एविएशन सेक्टर में आने वाले समय में रोजगार की भी बड़ी संभावनाएं पैदा हो गई हैं. माना जा रहा है 10000 से ज्यादा लोगों को इससे रोजगार मिल पाएगा.
टैग्स