होम / बिजनेस / IndiGo ने यात्रियों को दिया झटका, Air India ने खास ऑफर का किया ऐलान  

IndiGo ने यात्रियों को दिया झटका, Air India ने खास ऑफर का किया ऐलान  

देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो से सफर करना महंगा हो गया है, क्योंकि कंपनी ने अतिरिक्त फ्यूज चार्ज वसूलने का फैसला लिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

एविएशन सेक्टर से 2 बड़ी खबर सामने आ रही हैं. पहली, जहां इंडिगो से है, जिसने हवाई सफर को महंगा कर दिया है. वहीं, दूसरी एयर इंडिया (Air India) से है, जिसने अकेली या बुजुर्ग महिला यात्री के लिए खास सुविधा की पेशकश की है. सबसे पहले बात करते हैं देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो (IndiGo) के फैसले की. इस एयरलाइंस ने बढ़ती महंगाई के बीच अपने यात्रियों को झटका लगा है. इंडिगो ने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों रूट्स पर फ्लाइट टिकटों पर एक्सट्रा फ्यूज चार्ज वसूलने का फैसला लिया है, जिसका मतलब है कि आपको यात्रा के लिए पहले से ज्यादा जेब ढीली करनी होगी. एयरलाइंस का कहना है कि एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) की बढ़ती कीमतों के मद्देनजर उसे ये कदम उठाना पड़ा है. आज रात 12 बजे से इंडिगो टिकटों पर फ्यूल चार्ज वसूलाना शुरू कर देगी.

दूरी के हिसाब से चार्ज
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इंडिगो ने फ्यूल चार्ज को दूरी के हिसाब से बांट दिया है. यानी दूरी के मुताबिक अलग-अलग दरें लागू होंगी. जहां सबसे कम फ्यूल चार्ज 300 रुपए है, तो सबसे अधिक 1000 रुपए. इंडिगो के मुताबिक, 0-500 किमी पर 300 रुपए, 501-1000 किमी पर 400 रुपए, 1001-1500 किमी पर 550 रुपए, 1501-2500 किमी पर 650 रुपए, 2501-3500 किमी पर 800 रुपए और 3501 किमी या उससे अधिक पर 1000 रुपए फ्यूज चार्ज वसूला जाएगा. बता दें कि मौजूदा समय में भारतीय आकाश पर इंडिगो का कब्जा है.  

AirIndia का खास ऑफर
उधर, टाटा समूह की एयर इंडिया ने अकेले सफर करने वालीं और बुजुर्ग महिलाओं के लिए खास घोषणा की है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जो महिला यात्री अकेली या बुजुर्ग है, उन्हें एयर इंडिया वैकल्पिक सीट ऑफर करेगी. एयरलाइन की तरफ से कहा गया है कि ऐसी यात्रियों को उनकी सुविधानुसार गलियारे या विंडो सीट की पेशकश की जाएगी. सीधे शब्दों में कहें तो अकेली या बुजुर्ग महिला यात्री को बीच की सीट नहीं दी जाएगी. गौरतलब है कि टाटा के टेकओवर के बाद से एयर इंडिया में बड़े पैमाने पर बदलाव देखने को मिल रहे हैं. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

SBI Funds Management IPO: ₹545-574 का प्राइस बैंड तय, 14 जुलाई से खुलेगा इश्यू

SBI Funds Management ने अपने IPO का प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 प्रति शेयर तय किया है. कंपनी अपने कर्मचारियों को प्रति शेयर ₹54 का विशेष डिस्काउंट भी दे रही है.

1 hour ago

SIP का बढ़ता क्रेज: FY26 में ₹3.40 लाख करोड़ का रिकॉर्ड निवेश, छोटे राज्यों ने मारी बाजी

AMFI की रिपोर्ट बताती है कि देश के अधिकांश राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में म्यूचुअल फंड AUM का 65% से अधिक हिस्सा खुदरा निवेशकों के पास है.

1 hour ago

भारत की विकास दर पर IMF का नया अनुमान, FY27 में 6.4% रहेगी GDP ग्रोथ

IMF का कहना है कि भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली प्रमुख अर्थव्यवस्था बना रहेगा और मजबूत घरेलू मांग तथा सेवा क्षेत्र की बदौलत अर्थव्यवस्था की रफ्तार बरकरार रहेगी.

2 hours ago

कल 10 लाख करोड़ डूबे, आज क्या संभलेगा बाजार? जानिए किन शेयरों पर रहेगी नजर

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) सेंसेक्स कारोबार के दौरान 1,914 अंक तक लुढ़क गया, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) निफ्टी 23,900 के नीचे फिसल गया था.

2 hours ago

लौह अयस्क होगा महंगा, स्क्रैप बनेगा स्टील इंडस्ट्री का सबसे बड़ा कच्चा माल: डॉ. अशोक पांडा

सेल के सीएमडी डॉ. अशोक कुमार पांडा ने कहा कि स्टील किसी भी अर्थव्यवस्था की रीढ़ है. इसका प्रत्यक्ष योगदान भले ही 7-8 प्रतिशत के आसपास हो, लेकिन यह पूरे औद्योगिक विकास को गति देता है.

17 hours ago

बड़ी खबरें