होम / बिजनेस / भारत से चाय निर्यात में 9.92% की बढ़ोतरी, टी-बोर्ड ने जारी किए आंकड़े

भारत से चाय निर्यात में 9.92% की बढ़ोतरी, टी-बोर्ड ने जारी किए आंकड़े

टी बोर्ड ने जारी किए 2024 और 2025 की पहली तिमाही के आंकड़े, उत्तर भारत में उत्पादन में तेज उछाल

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारत से चाय निर्यात में वर्ष 2024 के दौरान उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई है. टी बोर्ड द्वारा जारी ताज़ा आंकड़ों के अनुसार, जनवरी से दिसंबर 2024 के बीच देश ने 254.67 मिलियन किलोग्राम चाय का निर्यात किया, जो कि पिछले साल की समान अवधि में निर्यात किए गए 231.69 मिलियन किलोग्राम की तुलना में 9.92 प्रतिशत अधिक है.

उत्पादन के मोर्चे पर भी चाय उद्योग के लिए वर्ष 2024 सकारात्मक रहा. उत्तर भारत के बागानों में चाय उत्पादन 9.79 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 154.81 मिलियन किलोग्राम रहा, जबकि 2023 में यह आंकड़ा 141 मिलियन किलोग्राम था. वहीं, दक्षिण भारत में जनवरी से दिसंबर 2024 के बीच चाय उत्पादन 10.11 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 99.86 मिलियन किलोग्राम रहा, जो 2023 में 90.69 मिलियन किलोग्राम था.

टी बोर्ड ने जनवरी से मार्च 2025 के बीच की तिमाही के लिए भी अस्थायी आंकड़े जारी किए हैं इस अवधि में देश का कुल चाय उत्पादन मामूली बढ़त के साथ 69.22 मिलियन किलोग्राम रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि में 67.53 मिलियन किलोग्राम था.

उत्तर भारत में इस तिमाही में उत्पादन में तेज़ वृद्धि देखने को मिली है. यहां जनवरी से मार्च 2025 के बीच चाय उत्पादन 14.38 प्रतिशत की छलांग के साथ 45.35 मिलियन किलोग्राम तक पहुंच गया, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में यह आंकड़ा 39.65 मिलियन किलोग्राम था. हालांकि, दक्षिण भारत में इस तिमाही के दौरान गिरावट दर्ज की गई यहां चाय उत्पादन 14.38 प्रतिशत की कमी के साथ 23.87 मिलियन किलोग्राम रहा, जो कि 2024 की पहली तिमाही में 27.88 मिलियन किलोग्राम था.

विशेषज्ञों का मानना है कि वैश्विक मांग में स्थिरता और घरेलू उत्पादन की मजबूती भारत की चाय उद्योग को नई ऊंचाइयों की ओर ले जा रही है. हालांकि दक्षिण भारत में ताजा गिरावट चिंता का विषय है, उत्तर भारत की भरपाई से समग्र दृष्टिकोण सकारात्मक बना हुआ है.

टैग्स चाय निर्यात
सम्बंधित खबरें

फर्स्टक्राई समर्थित स्वारा बेबी लाएगी ₹1,000 करोड़ का IPO, सेबी के पास दाखिल किया DRHP

स्वारा बेबी डिस्पोजेबल हाइजीन उत्पादों का निर्माण करती है. कंपनी बेबी केयर, एडल्ट इनकॉन्टिनेंस और फेमिनिन हाइजीन सेगमेंट में कई प्रोडक्ट बनाती है.

2 minutes ago

एनर्जी ड्रिंक बेचने के दावों पर FSSAI की नजर, रेड बुल सहित 6 बड़ी कंपनियों को जारी हुआ नोटिस

नियामक ने स्पष्ट किया है कि खाद्य उत्पादों को दवा जैसी प्रभावशीलता या विशेष स्वास्थ्य लाभ देने वाला बताना नियमों का उल्लंघन है.

55 minutes ago

शिप रीसाइक्लिंग में दुनिया का हब बनेगा भारत, ₹76,000 करोड़ की योजना से 16,000 जहाजों का लक्ष्य

भारत और यूरोपीय संघ ने यूरोपीय शिप रीसाइक्लिंग रेगुलेशन (EUSRR) के तहत भारतीय शिप रीसाइक्लिंग यार्ड्स को मान्यता दिलाने की दिशा में हुई प्रगति की समीक्षा की.

2 hours ago

गोल्ड लोन में तेज उछाल पर नजर रखना जरूरी, फिर भी NBFC सेक्टर मजबूत: RBI रिपोर्ट

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की वित्तीय स्थिरता रिपोर्ट (FSR) के विश्लेषण में एलारा सिक्योरिटीज ने कहा है कि NBFC क्षेत्र की परिसंपत्ति गुणवत्ता, पूंजी स्थिति और ऋण वसूली मजबूत बनी हुई है.

3 hours ago

5,000 करोड़ रुपये की ग्रीन स्टील योजना लाएगी केंद्र सरकार, कार्बन उत्सर्जन घटाने पर रहेगा जोर

इस योजना के तहत इस्पात उत्पादन में स्वच्छ तकनीकों और वैकल्पिक कच्चे माल के उपयोग को बढ़ावा दिया जाएगा, ताकि उद्योग के कार्बन फुटप्रिंट को कम किया जा सके.

5 hours ago

बड़ी खबरें

एनर्जी ड्रिंक बेचने के दावों पर FSSAI की नजर, रेड बुल सहित 6 बड़ी कंपनियों को जारी हुआ नोटिस

नियामक ने स्पष्ट किया है कि खाद्य उत्पादों को दवा जैसी प्रभावशीलता या विशेष स्वास्थ्य लाभ देने वाला बताना नियमों का उल्लंघन है.

55 minutes ago

OXMIQ Labs ने जुटाए 35 मिलियन डॉलर, AI चिप आर्किटेक्चर के विस्तार को मिलेगी रफ्तार

Samsung Catalyst Fund समेत कई वैश्विक निवेशकों ने किया निवेश, अब तक 60 मिलियन डॉलर की फंडिंग हासिल