होम / बिजनेस / भारत के Service Sector ने किया कमाल, 13 साल में सबसे ज्‍यादा आउटपुट 

भारत के service sector ने किया कमाल, 13 साल में सबसे ज्‍यादा आउटपुट 

एसएंडपी ग्‍लोबल का ये आंकड़ा कहता है कि अगस्‍त में सर्विस सेक्‍टर की परफॉरमेंस का जो आंकड़ा 60.1 पर था जो अगस्‍त में 61 पर आ गया है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भारत के सर्विस सेक्‍टर में ग्रोथ का सिलसिला लगातार जारी है, अगस्‍त में बेहतरीन प्रदर्शन दिखाने के बाद अब सितंबर में भी सर्विस सेक्‍टर का आउटपुट बेहतरीन देखने को मिला है. इस बार ग्रोथ का जो आंकड़ा निकलकर सामने आया है उसने 13 साल में ग्रोथ का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. एसएंडपी ग्‍लोबल के आंकड़ों के अनुसार ये आंकड़ा सितंबर के इंडेक्‍स में 61 तक जा पहुंचा है. ये पिछले 26 महीने में सबसे बेहतर ग्रोथ है. सबसे दिलचस्‍प बात ये है कि घरेलू से लेकर दूसरी मांग में बड़ा इजाफा देखने को मिला है. सिर्फ घरेलू ही नहीं बल्कि एशिया और यूरोप में भी बड़ी मांग देखने को मिली है. 

क्‍या बोली एसएंडपी की एसोसिएट डॉयरेक्‍टर 
एसएंडपी ग्‍लोबल की असिस्‍टेंट डॉयरेक्‍टर पोलियाना डी लीमा ने कहा कि सितंबर महीने में जो आंकड़े निकलकर सामने आए हैं वो अर्थव्‍यवस्‍था के लिए सकारात्‍मक हैं. उन्‍होंने कहा कि सितंबर महीने में व्‍यवसायिक गतिविधियों से लेकर नए काम की संख्‍या में पिछले 13 सालों में सबसे ज्‍यादा ग्रोथ देखने को मिली है. कंपनियो को घरेलू बाजार से ही सिर्फ ऑर्डर नहीं मिले हैं बल्कि एशिया, यूरोप, और नॉर्थ अमेरिका से भी अच्‍छे ऑर्डर देखने को मिले हैं. आंकड़े बता रहे हैं कि भले ही भारत की मैन्‍युफैक्‍चरिंग यूनिट में उतनी ग्रोथ देखने को ना मिल रही हो लेकिन सर्विस सेक्‍टर की ग्रोथ की रफ्तार बहुत तेज है. 

इनपुट कीमतों में नहीं हुआ ज्‍यादा इजाफा 
एसएंडपी ग्‍लोबल की असिस्‍टेंट डॉयरेक्‍टर पोलियाना डी लीमा कहती हैं कि भारत में पिछले कुछ समय में इनपुट कीमतों में बहुत तेजी से इजाफा नहीं हुआ है, जबकि मूल्‍य शुल्‍क सूचकांक छ महीने के निचले स्‍तर पर आ गया है. इसका मतलब ये हुआ कि कंपनियों ने नया चार्ज नहीं लगाया है लागत कम होने कारण कीमतों में भी ज्‍यादा इजाफा नहीं हुआ है. अल नीनों के कारण महंगाई में होने वाले बदलाव से लगता है कि आरबीआई अगले साल की शुरुआत तक रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं करने जा रहा है. 

निर्यात में जारी है गिरावट 
सर्विस सेक्‍टर से परे अगर निर्यात की स्थि‍ति पर नजर डालें तो समझ में आता है कि वो लगातार कम हो रहा है. निर्यात के आंकड़ों में अगस्‍त महीने में 6 प्रतिशत से ज्‍यादा की कमी देखने को मिली है. अगस्‍त में हुई इस गिरावट के बाद निर्यात 34.48 अरब डॉलर तक पहुंच गया जबकि जुलाई में ये आंकड़ा 37 अरब डॉलर था. वहीं देश के आयात में भी कमी देखने को मिली है. इसमें 5 प्रतिशत से ज्‍यादा की कमी देखने को मिली. इस कमी के बाद आयात 58.64 अरब डॉलर तक पहुंच चुका है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

SBI Funds Management IPO: ₹545-574 का प्राइस बैंड तय, 14 जुलाई से खुलेगा इश्यू

SBI Funds Management ने अपने IPO का प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 प्रति शेयर तय किया है. कंपनी अपने कर्मचारियों को प्रति शेयर ₹54 का विशेष डिस्काउंट भी दे रही है.

1 hour ago

SIP का बढ़ता क्रेज: FY26 में ₹3.40 लाख करोड़ का रिकॉर्ड निवेश, छोटे राज्यों ने मारी बाजी

AMFI की रिपोर्ट बताती है कि देश के अधिकांश राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में म्यूचुअल फंड AUM का 65% से अधिक हिस्सा खुदरा निवेशकों के पास है.

1 hour ago

भारत की विकास दर पर IMF का नया अनुमान, FY27 में 6.4% रहेगी GDP ग्रोथ

IMF का कहना है कि भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली प्रमुख अर्थव्यवस्था बना रहेगा और मजबूत घरेलू मांग तथा सेवा क्षेत्र की बदौलत अर्थव्यवस्था की रफ्तार बरकरार रहेगी.

2 hours ago

कल 10 लाख करोड़ डूबे, आज क्या संभलेगा बाजार? जानिए किन शेयरों पर रहेगी नजर

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) सेंसेक्स कारोबार के दौरान 1,914 अंक तक लुढ़क गया, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) निफ्टी 23,900 के नीचे फिसल गया था.

2 hours ago

लौह अयस्क होगा महंगा, स्क्रैप बनेगा स्टील इंडस्ट्री का सबसे बड़ा कच्चा माल: डॉ. अशोक पांडा

सेल के सीएमडी डॉ. अशोक कुमार पांडा ने कहा कि स्टील किसी भी अर्थव्यवस्था की रीढ़ है. इसका प्रत्यक्ष योगदान भले ही 7-8 प्रतिशत के आसपास हो, लेकिन यह पूरे औद्योगिक विकास को गति देता है.

17 hours ago

बड़ी खबरें