होम / बिजनेस / देश के सबसे उम्रदराज अरबपति Keshub Mahindra उम्र के शतक से चूके

देश के सबसे उम्रदराज अरबपति Keshub Mahindra उम्र के शतक से चूके

Forbes Billionaires List 2023 में केशब महिंद्रा की एक बार फिर से वापसी हुई थी. उन्हें सबसे उम्रदराज भारतीय अरबपति के तौर पर इस लिस्ट में शामिल किया गया था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

देश के सबसे उम्रदराज अरबपति केशब महिंद्रा (Keshub Mahindra) का निधन हो गया है. उन्होंने 99 साल की उम्र में आज यानी बुधवार को आखिरी सांस ली. हाल ही में फोर्ब्स द्वारा जारी 2023 के अरबपतियों की लिस्ट में उन्हें शामिल किया गया था. केशब महिंद्रा ने करीब 49 सालों तक महिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रुप की कमान बतौर चेयरमैन संभालने के बाद 2012 में इस पद को छोड़ दिया था. 

कई समितियों का हिस्सा रहे
Forbes Billionaires List 2023 में केशब महिंद्रा की एक बार फिर से वापसी हुई थी. उन्हें सबसे उम्रदराज भारतीय अरबपति के तौर पर इस लिस्ट में शामिल किया गया था. वह अपने पीछे 1.2 बिलियन डॉलर की संपत्ति छोड़ गए हैं. उन्होंने 1947 में कंपनी ज्वाइन की थी और 1963 में उन्हें चेयरमैन नियुक्त किया गया था. केशब महिंद्रा केंद्रीय उद्योग सलाहकार परिषद सहित कई समितियों का हिस्सा रहे हैं. 

भतीजे को सौंपी थी कमान
केशब महिंद्रा 2004 से 2010 तक व्यापार और उद्योग परिषद पर प्रधानमंत्री की परिषद के भी सदस्य थे. उन्होंने सेल, टाटा स्टील, टाटा केमिकल्स, इंडियन होटल्स, आईएफसी और ICICI सहित कई अलग-अलग कंपनियों के बोर्ड और काउंसिल में भी काम किया था. केशब महिंद्रा ने करीब 5 दशकों तक समूह की कमान संभाली और 2012 में उन्होंने अपनी जिम्मेदारी अपने भतीजे आनंद महिंद्रा को सौंप दी. 

कंपनी को दी नई ऊंचाई
केशब महिंद्रा ने अपने लंबे कार्यकाल के दौरान कंपनी को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया था. उन्होंने मुख्यतौर पर यूटिलिटी से जुड़े वाहनों के निर्माण और बिक्री को बढ़ाने पर ध्यान दिया. वह 1963 से 2012 तक समूह के चेयरमैन थे. रिटायरमेंट के बाद उन्होंने कंपनी की कमान अपने भतीजे आनंद महिंद्रा को सौंप दी. आज के समय में महिंद्रा एंड महिंद्रा अपनी शानदार SUVs के लिए भी पहचानी जाती है. इसके अलावा, समूह का सॉफ्टवेयर सर्विसेज, हॉस्पिटैलिटी और रियल एस्टेट जैसे क्षेत्रों में भी दबदबा है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

ग्रीन एनर्जी में भारत की बड़ी छलांग, पहली छमाही में 25% बढ़ी नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता

केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया कि इस उपलब्धि में सबसे बड़ा योगदान सौर ऊर्जा क्षेत्र का रहा.

1 day ago

Skyroot का 'विक्रम-1' ऑर्बिट में पहुंचा, ISRO के साथ अब निजी कंपनियां भी भरेंगी अंतरिक्ष की उड़ान

विक्रम-1 की सफल लॉन्चिंग भारत के निजी अंतरिक्ष क्षेत्र के लिए मील का पत्थर मानी जा रही है. अब तक देश में सैटेलाइट लॉन्चिंग की जिम्मेदारी मुख्य रूप से ISRO निभाता था, लेकिन निजी कंपनियों की सक्रिय भागीदारी से इस क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा और क्षमता दोनों बढ़ेंगी.

1 day ago

अमेरिका-ईरान संघर्ष तेज, होर्मुज जलडमरूमध्य पर बढ़ा खतरा; कच्चे तेल की कीमतों में उछाल की आशंका

अमेरिका और ईरान के बीच सैन्य टकराव लगातार बढ़ता जा रहा है. इस घटनाक्रम ने वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति की सुरक्षा को लेकर नई चिंताएं पैदा कर दी हैं.

1 day ago

ऑटो सेक्टर में नई रफ्तार: पहली छमाही में यात्री वाहनों की थोक बिक्री रिकॉर्ड स्तर पर, 4 लाख यूनिट के पार आंकड़ा

ऑटो उद्योग का मानना है कि SUV और यूटिलिटी व्हीकल की बढ़ती मांग, बेहतर मॉडल लॉन्च और ग्राहकों की बदलती प्राथमिकताओं के चलते यात्री वाहन बाजार में आगे भी तेजी बनी रह सकती है.

1 day ago

निवेश के लिहाज से गुजरात नंबर-1, महाराष्ट्र और तमिलनाडु दूसरे-तीसरे स्थान पर: नीति आयोग

नीति आयोग का कहना है कि राज्यों में निवेश के लिए बेहतर माहौल तैयार होने से घरेलू और विदेशी निवेश में बढ़ोतरी होगी. इससे औद्योगिकीकरण को गति मिलेगी, नवाचार को बढ़ावा मिलेगा और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे.

1 day ago

बड़ी खबरें

Skyroot का 'विक्रम-1' ऑर्बिट में पहुंचा, ISRO के साथ अब निजी कंपनियां भी भरेंगी अंतरिक्ष की उड़ान

विक्रम-1 की सफल लॉन्चिंग भारत के निजी अंतरिक्ष क्षेत्र के लिए मील का पत्थर मानी जा रही है. अब तक देश में सैटेलाइट लॉन्चिंग की जिम्मेदारी मुख्य रूप से ISRO निभाता था, लेकिन निजी कंपनियों की सक्रिय भागीदारी से इस क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा और क्षमता दोनों बढ़ेंगी.

1 day ago

ग्रीन एनर्जी में भारत की बड़ी छलांग, पहली छमाही में 25% बढ़ी नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता

केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया कि इस उपलब्धि में सबसे बड़ा योगदान सौर ऊर्जा क्षेत्र का रहा.

1 day ago

अमेरिका-ईरान संघर्ष तेज, होर्मुज जलडमरूमध्य पर बढ़ा खतरा; कच्चे तेल की कीमतों में उछाल की आशंका

अमेरिका और ईरान के बीच सैन्य टकराव लगातार बढ़ता जा रहा है. इस घटनाक्रम ने वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति की सुरक्षा को लेकर नई चिंताएं पैदा कर दी हैं.

1 day ago

अब म्यूचुअल फंड से हर महीने पैसा निकालना होगा आसान, SEBI ने डीमैट निवेशकों को दी बड़ी सुविधा

इस कदम से निवेशकों को अपने निवेश को मैनेज करना आसान होगा और वे तय समय पर पैसे निकालने या एक स्कीम से दूसरी स्कीम में ट्रांसफर करने की सुविधा हासिल कर सकेंगे.