✕

होम / बिजनेस / ग्वालियर में बनेगा भारत का नया ग्रीन हाइड्रोजन हब, GH2 Solar का ₹400 करोड़ का निवेश

ग्वालियर में बनेगा भारत का नया ग्रीन हाइड्रोजन हब, GH2 Solar का ₹400 करोड़ का निवेश

GH2 Solar और AHES Ltd की यह साझेदारी केवल एक संयंत्र निर्माण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह भारत के ऊर्जा आत्मनिर्भरता, स्वच्छ ऊर्जा भविष्य और वैश्विक प्रतिस्पर्धा में अग्रणी बनने की दिशा में एक रणनीतिक पहल है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारत में नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र को एक नई दिशा देते हुए GH2 Solar लिमिटेड ने दक्षिण कोरिया की कंपनी AHES Ltd के साथ मिलकर ₹400 करोड़ के निवेश से ग्रीन हाइड्रोजन इलेक्ट्रोलाइजर निर्माण इकाई की स्थापना की घोषणा की है. यह अत्याधुनिक संयंत्र ग्वालियर के पास पिपरसेवा, मुरैना जिले में स्थापित किया जाएगा. इस परियोजना की घोषणा एक भूमिपूजन समारोह के माध्यम से की गई, जिसमें मध्य प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे.

इस अवसर पर  GH2 Solar के Founder and CEO अनुराग जैन ने कहा "भारत अब जीवाश्म ईंधनों से ग्रीन हाइड्रोजन की ओर बढ़ रहा है और हमारी इलेक्ट्रोलाइज़र निर्माण इकाई इस परिवर्तन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी. हम वैश्विक तकनीक और स्थानीय संसाधनों को मिलाकर एक पूर्ण क्लीन एनर्जी इकोसिस्टम खड़ा कर रहे हैं, जिससे भारत न केवल आत्मनिर्भर बनेगा, बल्कि ग्रीन हाइड्रोजन का वैश्विक केंद्र भी बन सकेगा."

AHES के सीईओ  प्रो. जूंग-ही-ली ने कहा "भविष्य ग्रीन है और कोई भी देश इसे अकेले हासिल नहीं कर सकता. GH2 Solar के साथ हमारी साझेदारी भारत में उच्च गुणवत्ता वाले इलेक्ट्रोलाइजर निर्माण की दिशा में एक बड़ा कदम है."

105 मेगावाट उत्पादन, 2030 तक 500 मेगावाट तक विस्तार की योजना

इस संयंत्र की प्रारंभिक वार्षिक उत्पादन क्षमता 105 मेगावाट होगी, जिसे 2030 तक बढ़ाकर 500 मेगावाट करने की योजना है. यह परियोजना भारत सरकार के SECI के SIGHT प्रोग्राम के तहत चयनित है और इसमें ₹157.5 करोड़ की PLI (प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव) सब्सिडी का समर्थन शामिल है.

GH2 Solar द्वारा इस परियोजना में कुल ₹400 करोड़ का निवेश किया जाएगा, जिसमें पहले चरण में ₹100 करोड़ की लागत से 3 GWh BESS (Battery Energy Storage System) असेंबली लाइन स्थापित की जाएगी. शेष ₹300 करोड़ का निवेश 2030 तक चरणबद्ध रूप से किया जाएगा.

स्थानीय स्तर पर तैयार होंगे इलेक्ट्रोलाइज़र

GH2 Solar और AHES Ltd के इस संयुक्त उपक्रम के माध्यम से उन्नत अल्कलाइन इलेक्ट्रोलाइजर तकनीक भारत लाई जाएगी. भविष्य में PEM और अन्य पीढ़ी प्रणालियों पर भी कार्य किया जाएगा. UK की Rhizome Energy कंपनी इस संयंत्र में सस्टेनेबल डिजाइन और एडवांस इंजीनियरिंग सुनिश्चित करेगी ताकि यह भारतीय परिस्थितियों के अनुकूल और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बन सके.

300 से अधिक प्रत्यक्ष रोजगार, आत्मनिर्भर भारत मिशन को समर्थन

परियोजना के तहत संयंत्र के संचालन से 300 से अधिक प्रत्यक्ष नौकरियों के अवसर सृजित होंगे, साथ ही सप्लाई चेन, लॉजिस्टिक्स और रिन्यूएबल एनर्जी सेवाओं में सैकड़ों अप्रत्यक्ष रोजगार भी उत्पन्न होंगे. Invest India और Skill Council for Green Jobs इस परियोजना को तकनीकी, प्रशिक्षण और मानव संसाधन विकास में सहयोग प्रदान करेंगे.

ग्रीन हाइड्रोजन मिशन और नेट जीरो लक्ष्य को मिलेगा समर्थन

यह परियोजना भारत सरकार के राष्ट्रीय ग्रीन हाइड्रोजन मिशन को मजबूती प्रदान करेगी, जिसका लक्ष्य 2030 तक 5 मिलियन टन ग्रीन हाइड्रोजन उत्पादन का है. यह संयंत्र इस दिशा में एक महत्वपूर्ण योगदानकर्ता बनेगा, विशेष रूप से स्टील, उर्वरक और रिफाइनरी जैसे उच्च उत्सर्जन वाले क्षेत्रों के डीकार्बोनाइज़ेशन में. साथ ही, यह यूरोप और पूर्वी एशिया को निर्यात के अवसर भी उत्पन्न करेगा.


टैग्स South Korea’s AHES
सम्बंधित खबरें

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

16 hours ago

भारत के रनिंग बाजार में विस्तार की तैयारी, डेकाथलॉन का 2030 तक ₹1,000 करोड़ कारोबार का लक्ष्य

50 लाख सक्रिय रनर्स तक पहुंचने की रणनीति, इस साल KIPRUN के 35 नए प्रोडक्ट होंगे लॉन्च

1 day ago

मिठाई के डिब्बे से पर्सनलाइज्ड तोहफों तक, बदल रही फेस्टिव गिफ्टिंग की तस्वीर

प्रीमियम चॉकलेट, स्वास्थ्यवर्धक उत्पाद, स्मार्ट उपकरण और अनुभव आधारित उपहारों की बढ़ती मांग; छोटे शहरों तक पहुंचा महंगे और व्यक्तिगत उपहारों का चलन

1 day ago

MCX को-लोकेशन: SEBI बना युधिष्ठिर

नियामक का कहना है कि उसने MCX को अपने ट्रेडिंग इंजन को एक अमेरिकी स्वामित्व वाले डेटा सेंटर में ले जाने की "कोई अनुमति नहीं" दी. उसका यह भी कहना है कि उसे इसकी जानकारी दी गई थी. इन दोनों बयानों के बीच वह सब कुछ है जो भारत NSE से सीखने में विफल रहा.

1 day ago

जब बोर्डरूम बन जाए ब्रांडरूम: टाटा ब्रांड की रक्षा कौन करेगा?

इतने मजबूत तरीके से भरोसे से जुड़े समूह के लिए बड़ा सवाल यह है कि क्या लंबे समय तक बनी रहने वाली अनिश्चितता अंततः व्यापक टाटा समूह को लेकर धारणाओं को प्रभावित कर सकती है, लिखते हैं डॉ. अनुराग बत्रा

1 day ago


बड़ी खबरें

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

8 hours ago

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

6 hours ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

16 hours ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

8 hours ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

10 hours ago