✕

होम / बिजनेस / मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर की ग्रोथ ने गाड़े झंडे, 16 सालों के रिकॉर्ड पर पहुंचा PMI इंडेक्स

मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर की ग्रोथ ने गाड़े झंडे, 16 सालों के रिकॉर्ड पर पहुंचा PMI इंडेक्स

भारत के मैन्‍युफैक्‍चरिंग सेक्टर की ग्रोथ में अच्छी तेजी देखने को मिल रही है. मार्च महीने में पीएमआई 16 साल के रिकॉर्ड लेवल पर पहुंच गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भारत में मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर की ग्रोथ ने तरक्की के झंडे गाड़ दिए हैं. वित्त वर्ष खत्म होने के साथ ही ये खबर भारत की इकोनॉमी की मजबूती को दर्शाती है. मार्च में मैन्युफैक्चरिंग PMI 16 साल की ऊंचाई पर पहुंच गया है. S&P ग्लोबल के HSBC इंडिया मैन्युफैक्चरिंग परचेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स सर्वे में ये आंकड़ा 59.1 रहा है, जो कि फरवरी 2008 के बाद सबसे ज्यादा है. PMI (Purchasing Managers Index) के 50 से ऊपर रहने के मतलब होता है कि ये विस्तार कर रहा है, इसके नीचे रहने पर इस बात का संकेत है कि ये सिकुड़ रहा है.

मैन्‍युफैक्‍चरिंग सेक्टर का शानदार प्रदर्शन

मार्च में मैन्युफैक्चरिंग पीएमआई लगातार 33वें महीने 50 से ऊपर रही है. फरवरी में भारत की मैन्युफैक्चरिंग पीएमआई 56.9 पर रही थी. 59.1 के स्तर पर मार्च मैन्युफैक्चरिंग PMI 50 के प्रमुख स्तर से ऊपर है, जो गतिविधि में विस्तार को संकुचन से अलग करता है. हालांकि यह 59.2 के फ्लैश अनुमान से नीचे है जो 21 मार्च को जारी किया गया था. मैन्‍युफैक्‍चरिंग सेक्टर ने वित्त वर्ष 2024 में शानदार प्रदर्शन किया है. इस बार की परफॉर्मेंस फरवरी 2008 के बाद सबसे ज्यादा है.

UPI Transactions ने बनाया नया रिकॉर्ड, वित्त वर्ष 2023-24 के दौरान हुआ अरबों का लेनदेन

5 फैक्टर्स पर आधारित होता है PMI

देश का PMI 5 प्रमुख फैक्टर्स पर आधारित होता है. इन पांच प्रमुख कारकों में नए ऑर्डर, इन्‍वेंटरी स्‍तर, प्रोडक्‍शन, सप्‍लाई डिलिवरी और रोजगार शामिल हैं. मैन्‍युफैक्‍चरिंग प्रोडक्शन मार्च में लगातार 33वें महीने बढ़ा है. अक्टूबर 2020 के बाद से इसमें सबसे ज्यादा ग्रोथ देखने को मिली है. नए ऑर्डर में लगातार आ रही तेजी की वजह से PMI रिकॉर्ड लेवल पर पहुंच गया है. मार्च महीने के दौरान डिमांड में काफी तेजी देखने को मिली है. डिमांड भी 3.5 साल के रिकॉर्ड पर है. अमेरिका, एशिया, यूरोप समेत कई जगह अच्छी सेल्स देखने को मिली है.

इकोनॉमी पर होता है सीधा असर

पीएमआई (PMI) का इकोनॉमी पर सीधा असर पड़ता है. इसको जीडीपी (GDP) ग्रोथ रेट के पहले जारी किया जाता है. पीएमआई सर्विस सेक्टर समेत प्राइवेट सेक्टर की अनेक गतिविधियों पर आधारित होता है. इसमें शामिल तकरीबन सभी देशों की तुलना एक जैसे मापदंड के आधार पर की जाती है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने के अधिकार पर सरकार का जोर, 2018 के दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले का दिया हवाला

केंद्र सरकार ने 17 अक्टूबर को जारी स्पष्टीकरण में कहा कि IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने पर रोक लगाने के लिए 2003 में संशोधन का प्रस्ताव रखा गया था, लेकिन इसे स्वीकार नहीं किया गया. यह संशोधन न तो पारित हुआ और न ही IDBI (Repeal) Act, 2003 का हिस्सा बना.

5 hours ago

HDFC बैंक का मुनाफा 4.7% बढ़कर ₹19,510 करोड़, NPA घटा; लोन और जमा में भी मजबूत बढ़त

HDFC बैंक के कर्ज वितरण और जमा, दोनों में वृद्धि दर्ज की गई. 30 सितंबर 2026 तक बैंक का कुल ग्रॉस एडवांस सालाना आधार पर 16.3% बढ़कर 32,19,500 करोड़ रुपये हो गया.

5 hours ago

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

6 hours ago

भारत की भूमिका ऑफशोरिंग से आगे बढ़कर है: सर्जियो लोपेज, ओमनीकॉम प्रोडक्शन

एक विशेष इंटरव्यू में लोपेज ने ब्रांड की आवाज, कंटेंट की प्रभावशीलता, तेजी से प्रतिस्पर्धी होते मार्केटिंग इकोसिस्टम में अलग पहचान बनाने और भारत को वैश्विक व क्षेत्रीय नवाचार के केंद्र के रूप में स्थापित करने की ओमनीकॉम प्रोडक्शन की रणनीति पर बात की.

8 hours ago

भारत में इंटरनेट सेवा शुरू करने को तैयार स्टारलिंक, इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार होने का दावा

सैटेलाइट इंटरनेट बाजार में नियामकीय मंजूरियों को लेकर विवाद के बीच एलन मस्क की कंपनी ने कहा कि वह पांच साल से अधिक समय से भारतीय नियामकों के साथ काम कर रही है.

9 hours ago

बड़ी खबरें

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

6 hours ago

दिल्ली के बाजारों में प्रदर्शनों से कारोबार पर असर, रोजाना ₹250 करोड़ तक नुकसान का दावा; सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

त्योहारी और शादी के सीजन में बाजारों तक पहुंच बाधित होने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, व्यापारिक संगठनों ने चांदनी चौक, सदर बाजार और कनॉट प्लेस समेत प्रमुख बाजारों में सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की.

10 hours ago