होम / बिजनेस / भारत की जीडीपी ने दिखाए जबर्दस्त नतीजे, सभी अनुमानों से आगे बढ़कर आया आंकड़ा
भारत की जीडीपी ने दिखाए जबर्दस्त नतीजे, सभी अनुमानों से आगे बढ़कर आया आंकड़ा
भारत की मार्च तिमाही के नतीजों पर नजर डालें तो वो 6.1 फीसदी रही जबकि पूरे देश की पिछले साल ग्रोथ रेट 7.2 प्रतिशत रही है.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago
भारत की पहली तिमाही के नतीजों की घोषणा हो गई है. पहली तिमाही में जीडीपी की ग्रोथ रेट 7.8 प्रतिशत रही है. ये ग्रोथ रेट पिछले चार क्वार्टर में सबसे ज्यादा है. जबकि 2022-23 में पूरे साल देश की ग्रोथ रेट 7.2 प्रतिशत रही है. ये ग्रोथ रेट दुनिया के किसी भी देश की ग्रोथ रेट से काफी ज्यादा है. राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार पहली तिमाही में ग्रोथ रेट के जो कारण निकलकर सामने आए हैं उनमें सरकार के द्वारा बुनियादी सेक्टर में किया गया निवेश और मजबूत उपभोक्ता मांग प्रमुख तौर पर रहे हैं. साथ ही सर्विस सेक्टर ने भी इन नतीजों में अहम भूमिका निभाई है.
किस सेक्टर का रहा कैसा परफॉर्मेंस
राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय यानी एनएसओ ने पहली तिमाही के लिए के लिए जो नतीजे जारी किए हैं उसमें कई सेक्टरों की अहम भूमिका नजर आ रही है. उपभोक्ता मांग में जबर्दस्त इजाफा देखने को मिला. इससे पहले कोर सेक्टर के आंकड़े जारी किए गए थे उसके अनुसार जुलाई में कोर सेक्टर की ग्रोथ रेट 8 प्रतिशत रह गई थी जबकि एक महीने पहले जून में ये ग्रोथ रेट 8.3 प्रतिशत रही थी.
क्या था रिजर्व बैंक का अनुमान?
पहली तिमाही के नतीजों को लेकर आरबीआई ने कहा था कि ग्रोथ रेट 8 प्रतिशत तक रह सकती है. जबकि आज जो नतीजे निकलकर सामने आए हैं उसके अनुसार ग्रोथ रेट 7.8 प्रतिशत रही है. रिजर्व बैंक ने वर्ष 2023-24 को लेकर चारों तिमाहियों को लेकर जो ग्रोथ रेट रहने का अनुमान जाहिर किया है उसके अनुसार पहली तिमाही में ये 8 प्रतिशत, दूसरी तिमाही में 6.5 प्रतिशत, तीसरी तिमाही में 6 % और चाथी तिमाही में 5.7% रहने का अनुमान जाहिर किया था.
दुनिया के दूसरे देशों से आगे बना हुआ है भारत
भारत ग्रोथ रेट के मामले में दुनिया के दूसरे देशों से आगे बना हुआ है. अगर दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था अमेरिका की बात करें तो उसकी ग्रोथ रेट जून तिमाही में 2.1 फीसदी रही है. वहीं चीन की अर्थव्यवस्था की बात करें तो वो 6.3 प्रतिशत रही है. जबकि अकेला भारत ऐसा है जिसकी ग्रोथ रेट 7.8 प्रतिशत रही है. वहीं ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था पहली तिमाही में 0.4 फीसदी, जर्मनी 0.2 फीसदी की ग्रोथ के साथ मंदी से बाहर आने में कामयाब रहे हैं.
टैग्स