✕

होम / बिजनेस / ग्लोबल स्लोडाउन का पड़ेगा असर, क्या धीमी होगी भारत की GDP की रफ्तार!

ग्लोबल स्लोडाउन का पड़ेगा असर, क्या धीमी होगी भारत की GDP की रफ्तार!

इंटरेस्ट रेट में काफी तेजी से वृद्धि होगी जिसकी वजह से दुनिया भर के कई विकसित देशों की इकॉनमी की रफ्तार में भी कमी देखने को मिलेगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

ग्लोबल अनिश्चितताओं और स्लोडाउन के बावजूद भारतीय इकॉनमी अच्छी गति से विकास कर रही है और माना जा रहा है कि यह तेजी आगे भी बनी रहेगी. इतना ही नहीं भारतीय इकॉनमी ने देश के केंद्रीय बैंक द्वारा लगाए गए अनुमान को भी पीछे छोड़ दिया है और शानदार वृद्धि की है. 

कैसी रहेगी भारत की GDP की रफ्तार?
रेटिंग एजेंसी Crisil ने अनुमान लगाया है कि इस वित्त वर्ष के दौरान भारत की GDP (सकल घरेलु उत्पाद) 6% की दर से वृद्धि करेगी जबकि वित्त वर्ष 23 के दौरान यह 7.2% हुआ करती थी. अपनी एक रिपोर्ट में एजेंसी ने कहा है कि बाहरी मांग की वजह से विकास की दर में कमी देखने को मिलेगी. इसके साथ ही इंटरेस्ट रेट में काफी तेजी से वृद्धि होगी जिसकी वजह से दुनिया भर के कई विकसित देशों की इकॉनमी की रफ्तार में भी कमी देखने को मिलेगी. 

इंडस्ट्रीज पर कम हुआ इन्फ्लेशन का दबाव
रिपोर्ट में बताया गया है कि हालांकि घरेलु इंटरेस्ट रेट्स में की गई बढ़ोत्तरी विकसित देशों से काफी कम है लेकिन इस वक्त भारत में उधार दिए जाने पर वसूल किए जाने वाला ब्याज कोविड महामारी के मुकाबले इस वक्त काफी उच्च स्तर पर पहुंच गया है. औद्योगिक परफॉरमेंस के बारे में बात करते हुए Crisil ने कहा कि इन्फ्लेशन की वजह से पिछले कुछ समय से इंडस्ट्रीज पर बना दबाव हुआ था जो अब कम होता नजर आ रहा है. रिपोर्ट में यह भी लिखा गया है कि “चीजों की कम होती कीमतों की वजह से उत्पादकों के लिए इनपुट की कॉस्ट कम हुई है तो दूसरी तरफ कंज्यूमर्स की खरीदने की शक्ति में भी वृद्धि हुई है. 

मैन्युफैक्चरिंग भी बढ़ी
मैन्युफैक्चरिंग के लिए बनाये जाने वाले स्टैण्डर्ड एंड पूअर्स (S&P) के पर्चेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स (PMI) में भी वृद्धि देखने को मिली है. अप्रैल में जहां यह 57.2% हुआ करता था वहीं अब यह बढ़कर 58.7% पर पहुंच गया है. अक्टूबर 2020 के बाद से हुई यह अब तक की सबसे बड़ी वृद्धि है. इससे पता चलता है कि मई के महीने में भी देश में मैन्युफैक्चरिंग की रफ्तार काफी अच्छी थी. इस सीजन में रबी की अच्छी फसल की वजह से ग्रामीण मांग में वृद्धि देखने को मिल रही है. लेकिन El Nino की वजह से खरीफ की फसल पर खराब होने का खतरा मंडरा रहा है. 
 

यह भी पढ़ें:  भारत सरकार ने जमकर किए तबादले, इन 15 विभागों को मिलेंगे नए प्रमुख!

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

उत्तर प्रदेश में निवेश को मिलेगी रफ्तार, 500 जीसीसी बनाने का लक्ष्य, 15 एमओयू पर हस्ताक्षर

उत्तर प्रदेश ने लखनऊ में आयोजित यूपी जीसीसी इनोवेशन समिट 2026 में उद्योग जगत के साथ 15 समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए, पांच निवेशकों को लेटर ऑफ कम्फर्ट जारी किए और 13 शैक्षणिक संस्थानों के साथ समझौते किए. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 2031 तक राज्य में 500 ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर स्थापित करने का लक्ष्य रखा है.

7 hours ago

AI नेटवर्क पर 450 मिलियन डॉलर तक खर्च करेगी टाटा कम्यूनिकेशन्स, बनाएगी 10,000 किमी फाइबर नेटवर्क

मुंबई-पुणे-हैदराबाद-चेन्नई कॉरिडोर से शुरू होगा नेटवर्क का पहला चरण, देश के प्रमुख डेटा सेंटर और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस केंद्रों को जोड़ने पर रहेगा जोर

13 hours ago

अमेजन के फेस्टिव सेल में विक्रेताओं की बिक्री 3.5 गुना बढ़ी, छोटे कारोबारों ने भी बनाया रिकॉर्ड

अमेजन के फेस्टिव सेल के पहले सप्ताह में 10 लाख रुपये से अधिक की बिक्री करने वाले छोटे और मध्यम कारोबारों की संख्या 4.6 गुना बढ़ी, महिला उद्यमियों और पारंपरिक कारीगरों को भी मिला फायदा

14 hours ago

दिल्ली के आर्टशिला में शुरू हुआ ‘सूई धागा’ उत्सव, 16 देशों की कढ़ाई परंपराओं की झलक

एशिया-प्रशांत क्षेत्र की पारंपरिक कढ़ाई, समकालीन कला और सांस्कृतिक विरासत को एक मंच पर लाया गया. 17 जनवरी 2027 तक चलने वाले इस उत्सव में प्रदर्शनियों, कलाकारों के रेजिडेंसी कार्यक्रमों और संवाद सत्रों का होगा आयोजन.

16 hours ago

वॉकी-टॉकी के विज्ञापन में नियमों का उल्लंघन, CCPA ने कंपनी पर लगाया ₹1 लाख का जुर्माना

CCPA ने फ्रीक्वेंसी, लाइसेंस और सरकारी मंजूरी से जुड़ी जरूरी जानकारी नहीं देने पर की कार्रवाई; ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर नियमों का उल्लंघन करने वाली 12 कंपनियों पर अब तक 58 लाख रुपये का जुर्माना

17 hours ago


बड़ी खबरें

उत्तर प्रदेश में निवेश को मिलेगी रफ्तार, 500 जीसीसी बनाने का लक्ष्य, 15 एमओयू पर हस्ताक्षर

उत्तर प्रदेश ने लखनऊ में आयोजित यूपी जीसीसी इनोवेशन समिट 2026 में उद्योग जगत के साथ 15 समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए, पांच निवेशकों को लेटर ऑफ कम्फर्ट जारी किए और 13 शैक्षणिक संस्थानों के साथ समझौते किए. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 2031 तक राज्य में 500 ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर स्थापित करने का लक्ष्य रखा है.

7 hours ago

स्कैनर का सवाल: अस्पतालों में बेहतर फैसलों के लिए क्यों जरूरी है वित्तीय समझ और चिकित्सकीय ज्ञान का तालमेल

वित्त टीम की शुरुआत लाभ-हानि विवरण से होती है. इससे पता चलता है कि परामर्श, प्रक्रियाओं, डायग्नोस्टिक्स और फार्मेसी से होने वाली आय अस्पताल चलाने की लागत को पूरा करती है या नहीं.

15 hours ago

AI नेटवर्क पर 450 मिलियन डॉलर तक खर्च करेगी टाटा कम्यूनिकेशन्स, बनाएगी 10,000 किमी फाइबर नेटवर्क

मुंबई-पुणे-हैदराबाद-चेन्नई कॉरिडोर से शुरू होगा नेटवर्क का पहला चरण, देश के प्रमुख डेटा सेंटर और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस केंद्रों को जोड़ने पर रहेगा जोर

13 hours ago

दिल्ली के आर्टशिला में शुरू हुआ ‘सूई धागा’ उत्सव, 16 देशों की कढ़ाई परंपराओं की झलक

एशिया-प्रशांत क्षेत्र की पारंपरिक कढ़ाई, समकालीन कला और सांस्कृतिक विरासत को एक मंच पर लाया गया. 17 जनवरी 2027 तक चलने वाले इस उत्सव में प्रदर्शनियों, कलाकारों के रेजिडेंसी कार्यक्रमों और संवाद सत्रों का होगा आयोजन.

16 hours ago

Zee Entertainment ने कोमल नाहटा को बनाया क्रिएटिव डायरेक्टर, फिल्मों के कारोबार की संभालेंगे कमान

कंपनी ने फिल्म कारोबार के पुनर्गठन के तहत स्टूडियो संचालन और फिल्मों के अधिग्रहण से जुड़े कामकाज को एकीकृत किया, फैसले लेने की प्रक्रिया तेज करने पर जोर

15 hours ago