✕

होम / बिजनेस / भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में आठवें सप्ताह भी वृद्धि जारी, 688.13 अरब डॉलर तक बढ़ा

भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में आठवें सप्ताह भी वृद्धि जारी, 688.13 अरब डॉलर तक बढ़ा

देश के विदेशी मुद्रा भंडार में किसी भी तरह की मजबूती से अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपए को मजबूती मिलती है, जो अर्थव्यवस्था के लिए अच्छा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में लगातार 8वे हफ्ते इसमें इजाफा देखने को मिला है और इस दौरान देश की विदेशी दौलत में करीब 50 बिलियन डॉलर का इजाफा हो गया है. जानकारों की मानें तो भारत के शेयर बाजार में विदेशी निवेशकों का निवेश लगातार जारी है. वहीं दूसरी ओर भारतीय रुपए में मजबूती भी इस असर डाल रही है. जिसकी वजह से भारत को डॉलर बेचने की जरुरत नहीं पड़ रही है. खास बात तो ये है कि भारत अब जल्द ही करीब 7 महीने पुराने रिकॉर्ड को भी तोड़ सकता है. आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर देश का विदेशी मुद्रा भंडार कितना हो गया है.

फिर 688 बिलियन डॉलर के पार पहुंचा

भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India) की तरफ से शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक 25 अप्रैल 2025 को समाप्त सप्ताह के दौरान भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में $1.983 बिलियन की वृद्धि हुई है. दरअसल, पिछले सप्ताह अपने स्वर्ण भंडार में कमी हुई थी लेकिन फॉरेन करेंसी एसेट या एफसीए में खूब बढ़ोतरी हुई थी. तभी तो अपना विदेशी मुद्रा भंडार बढ़ कर $688.129 बिलियन पर पहुंच गया है. इससे एक सप्ताह पहले यानी 18 अप्रैल को तो अपने भंडार में $8.31 बिलियन की खूब बढ़ोतरी हुई थी. गौरतलब है कि इससे पहले 27 सितंबर 2024 को समाप्त सप्ताह के दौरान अपना विदेशी मुद्रा भंडार $704.885 बिलियन पर के रेकार्ड उच्चतम स्तर पर था.

फॉरेन करेंसी असेट में वृद्धि

रिजर्व बैंक की तरफ से जारी साप्ताहिक आंकड़ों के अनुसार आलोच्य सप्ताह के दौरान भारत की विदेशी मुद्रा आस्तियों (Foreign Currency Asset) में खूब वृद्धि हुई है. 25 अप्रैल 2025 को समाप्त सप्ताह के दौरान अपने Foreign Currency Assets (FCAs) में $2.168 बिलियन की वृद्धि हुई है. अब अपना एफसीए भंडार बढ़ कर $580.663 बिलियन का हो गया है. उल्लेखनीय है कि देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार में विदेशी मुद्रा आस्तियां या फॉरेन करेंसी असेट (FCA) एक महत्वपूर्ण हिस्सा होता है. डॉलर में अभिव्यक्त किये जाने वाले विदेशी मुद्रा आस्तियों में यूरो, पौंड और येन जैसे गैर अमेरिकी मुद्राओं में आई घट-बढ़ के प्रभावों को भी शामिल किया जाता है.

गोल्ड रिजर्व घटा लेकिन एसडीआर बढ़ा

बीते सप्ताह अपने गोल्ड रिजर्व या स्वर्ण भंडार में कमी हुई है. रिजर्व बैंक के मुताबिक 25 अप्रैल 2025 को समाप्त सप्ताह के दौरान भारत के स्वर्ण भंडार (Gold reserves) में $207 मिलियन की कमी हुई है. इसी के साथ अब अपना सोने का भंडार घट कर USD 84.365 बिलियन रह गया है. रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार, बीते सप्ताह भारत के स्पेशल ड्रॉइंग राइट या विशेष आहरण अधिकार (SDR) में बढ़ोतरी हुई है. समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान एसडीआर में 21 मिलियन डॉलर की वृद्धि हुई है. अब यह बढ़ कर 18.589 बिलियन डॉलर तक पहुंच गया है. इसी सप्ताह अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के पास रखे हुए देश के रिजर्व मुद्रा भंडार में 2 मिलियन डॉलर की बढ़ोतरी हुई है. अब यह बढ़ कर $4.512 बिलियन का हो गया है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

2049 तक बदल जाएगी भारत की जनसांख्यिकी, ‘वृद्ध समाज’ बनने से बढ़ेंगी आर्थिक चुनौतियां: मूडीज

प्रजनन दर में गिरावट और तेजी से बढ़ती बुजुर्ग आबादी से पेंशन, स्वास्थ्य सेवाओं और सरकारी वित्त पर बढ़ सकता है दबाव; उत्पादकता बढ़ाना और श्रमबल का विस्तार होगा अहम

1 hour ago

टाटा संस की लिस्टिंग से ग्रुप कंपनियों की रेटिंग पर क्या होगा असर? S&P ने दिया बड़ा अपडेट

S&P के मुताबिक, टाटा समूह की रेटिंग वाली कंपनियां स्वतंत्र पेशेवर प्रबंधन के तहत काम करती हैं, लेकिन टाटा संस उनकी रणनीतिक दिशा को प्रभावित करती है.

2 hours ago

कच्चा तेल नरम, एशियाई बाजार मजबूत, फिर भी गिफ्ट निफ्टी कमजोर; आज कैसी होगी शुरुआत?

मंगलवार को सेंसेक्स 242.65 अंक यानी 0.33 फीसदी की गिरावट के साथ 72,529.07 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी इंडेक्स 64.05 अंक यानी 0.28 फीसदी की गिरावट के साथ 22,716.20 पर बंद हुआ.

2 hours ago

यूएई भारत में करेगा 25 अरब डॉलर का अतिरिक्त निवेश, पोर्ट, एनर्जी और स्पेस पर फोकस

2032 तक दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार को 200 अरब डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य, भारत में पहले ही करीब 25 अरब डॉलर का निवेश कर चुका है यूएई

17 hours ago

बॉम्बे रेयॉन की दिवाला जांच: बिना बही-खातों के ₹483 करोड़ के सप्लायर बिल

भाग 2: बॉम्बे रेयॉन की दिवाला प्रक्रिया में उसके सप्लायर्स द्वारा किए गए कुल दावों में से आधे से अधिक का कंपनी के अपने रिकॉर्ड से मिलान नहीं हो सका, इनमें से ₹317 करोड़ चार ट्रेडिंग कंपनियों के थे, जिनके पास कोई मिल नहीं है. संबंधित पक्ष के तौर पर चिन्हित किए गए केवल दो दावे प्रमोटर्स से जुड़े थे, और दोनों का पूरा भुगतान किया गया, जबकि 2,027 कर्मचारियों को प्रति रुपये पर 14 पैसे की वसूली हुई. यह वही कंपनी है, जिसकी खरीद के आधार पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने कर्ज दिया, तीन बार पुनर्गठन किया और अंततः ₹1,300 करोड़ से अधिक की रकम को बट्टे खाते में डाल दिया.

18 hours ago

बड़ी खबरें