होम / बिजनेस / भारतीय इकॉनमी है सबसे आगे? World Bank ने रिपोर्ट में किया ये दावा!

भारतीय इकॉनमी है सबसे आगे? World Bank ने रिपोर्ट में किया ये दावा!

World Bank ने अनुमानित तौर पर कहा था कि वित्त वर्ष 2023-24 के दौरान भारतीय GDP 6.3% की रफ्तार से विकास करेगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

पिछले कुछ समय के दौरान पूरी दुनिया में इन्फ्लेशन की संभावनाएं काफी ज्यादा बढ़ गई हैं और ब्रिटेन के कई शहरों में तो इन्फ्लेशन पहुंच भी चुका है. इस बीच भारतीय इकॉनमी काफी स्थिर नजर आ रही है और देश की GDP (सकल घरेलु उत्पाद) भी काफी अच्छी गति से विकास कर रही है. अब वर्ल्ड बैंक (World Bank) की तरफ से भारतीय GDP (Indian GDP) की रफ्तार को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है. 

World Bank और Indian GDP
वर्ल्ड बैंक (World Bank) ने भारतीय GDP की रफ्तार को लेकर जो अनुमान लगाया था, एक बार फिर उसी अनुमान को स्थिर बनाकर रखा है. आपको बता दें कि वर्ल्ड बैंक ने अनुमानित तौर पर कहा था कि वित्त वर्ष 2023-24 के दौरान भारतीय GDP 6.3% की रफ्तार से विकास करेगी. वर्ल्ड बैंक हर 6 महीने में भारतीय इकॉनमी पर एक रिपोर्ट प्रकाशित करता है, जिसे IDU (इंडिया डेवलपमेंट अपडेट) के नाम से जाना जाता है. भारतीय GDP (Indian GDP) को लेकर वर्ल्ड बैंक द्वारा किया गया दावा इसी रिपोर्ट में किया गया है. 

World Bank और Indian Economy
आपको बता दें कि GDP यानी सकल घरेलु उत्पाद किसी भी देश के लिए काफी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाती है. किसी भी देश की इकॉनमी में बनाये जाने वाली वस्तुओं एवं सेवाओं के बारे में इसी एक कारक से पता चलता है. GDP की वृद्धि दर के आधार पर ही किसी भी देश की इकॉनमी की रफ्तार और देश के विकास के बारे में पता चलता है. वर्ल्ड बैंक (World Bank) ने अपनी रिपोर्ट में यह भी कहा है कि पूरी दुनिया में मौजूद अनिश्चितताओं के बावजूद भी भारतीय इकॉनमी (Indian Economy) ने काफी शानदार प्रदर्शन किया है. इस साल की शुरुआत में वर्ल्ड बैंक ने भारतीय GDP (Indian GDP) की रफ्तार के अनुमान को 6.6% से बदलकर 6.3% कर दिया था और फिलहाल बैंक द्वारा जारी की गई रिपोर्ट में इसी अनुमान को बनाकर रखा गया है.

सबसे आगे भारत?
रिपोर्ट में वर्ल्ड बैंक (World Bank) ने जोर देते हुए यह भी कहा है कि मौजूद कठिनाइयों के बावजूद भी भारत सबसे तेजी से विकसित होती इकॉनमी के रूप में सामने आया है. वित्त वर्ष 2022-23 के दौरान भारतीय इकॉनमी (Indian Economy) ने 7.2% की दर से विकास किया था. अगर G20 देशों की बात करें तो भारतीय इकॉनमी की रफ्तार दूसरे नंबर पर नजर आती है जबकि यह उभरती हुई मार्केटों वाली अन्य इकॉनमी के औसत से दोगुनी आगे है.
 
यह भी पढ़ें: इस बार 300 अंक फिसला Sensex, क्या आगे भी जारी रहेगी गिरावट?

टैग्स
सम्बंधित खबरें

बिना निवेशकों से मिले दो बहनों ने जुटाए 91 हजार डॉलर, क्राउडफंडिंग से लिखी सफलता की नई कहानी

लखनऊ की दो बहनों ने बिना किसी निवेशक से मुलाकात किए और बिना इक्विटी छोड़े अपने स्टार्टअप Mithrasa के लिए Kickstarter के जरिए 40 से अधिक देशों के 1,267 समर्थकों से 91,960 डॉलर जुटाए.

19 minutes ago

Flipkart ने फैशन कैटेगरी में जीरो कमीशन किया लागू, 90 हजार सेलर्स को मिलेगा फायदा

कंपनी का कहना है कि इस फैसले से करीब 90 हजार सेलर्स, खासकर MSME और D2C ब्रांड्स को अधिक मुनाफा कमाने, कारोबार बढ़ाने और नए ग्राहकों तक पहुंच बनाने में मदद मिलेगी.

1 hour ago

IMF के बाद अब ADB ने भी घटाया भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान, महंगे तेल और बढ़ती लागत का असर

ADB ने जुलाई 2026 संस्करण के 'एशियन डेवलपमेंट आउटलुक' में FY27 के लिए भारत की GDP वृद्धि दर का अनुमान 6.9% से घटाकर 6.6% कर दिया है.

1 hour ago

Piramal Alternatives ने JRG Automotive में लगाए 125 करोड़ रुपये, मैन्युफैक्चरिंग विस्तार को मिलेगी रफ्तार

कंपनी ने बताया कि नई पूंजी का इस्तेमाल मैन्युफैक्चरिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने, प्रोडक्ट पोर्टफोलियो का विस्तार करने और रणनीतिक विकास योजनाओं को आगे बढ़ाने में किया जाएगा.

1 hour ago

क्रिप्टोकरेंसी पर RBI की सख्ती बरकरार, टैक्स चोरी के बढ़ते खतरे पर आयकर विभाग की चेतावनी

दस्तावेजों के अनुसार, RBI ने एक बार फिर अपनी पुरानी राय दोहराई है कि बैंकों और अन्य विनियमित वित्तीय संस्थानों को क्रिप्टोकरेंसी या निजी तौर पर जारी किए गए स्टेबलकॉइन्स को रखने, उनमें निवेश करने या किसी भी तरह का एक्सपोजर लेने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए.

2 hours ago

बड़ी खबरें

IMF के बाद अब ADB ने भी घटाया भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान, महंगे तेल और बढ़ती लागत का असर

ADB ने जुलाई 2026 संस्करण के 'एशियन डेवलपमेंट आउटलुक' में FY27 के लिए भारत की GDP वृद्धि दर का अनुमान 6.9% से घटाकर 6.6% कर दिया है.

1 hour ago

बिना निवेशकों से मिले दो बहनों ने जुटाए 91 हजार डॉलर, क्राउडफंडिंग से लिखी सफलता की नई कहानी

लखनऊ की दो बहनों ने बिना किसी निवेशक से मुलाकात किए और बिना इक्विटी छोड़े अपने स्टार्टअप Mithrasa के लिए Kickstarter के जरिए 40 से अधिक देशों के 1,267 समर्थकों से 91,960 डॉलर जुटाए.

19 minutes ago

Flipkart ने फैशन कैटेगरी में जीरो कमीशन किया लागू, 90 हजार सेलर्स को मिलेगा फायदा

कंपनी का कहना है कि इस फैसले से करीब 90 हजार सेलर्स, खासकर MSME और D2C ब्रांड्स को अधिक मुनाफा कमाने, कारोबार बढ़ाने और नए ग्राहकों तक पहुंच बनाने में मदद मिलेगी.

1 hour ago

Dentsu-IWMBuzz Digital Awards Season 8 में OTT इंडस्ट्री की श्रेष्ठ प्रतिभाओं का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान डिजिटल कंटेंट की बेहतरीन कहानियों, कलाकारों और क्रिएटर्स को सम्मानित किया गया. साथ ही 'Stream Culture 2026' रिपोर्ट भी लॉन्च की गई.