होम / बिजनेस / Telecom क्षेत्र की कंपनियों के प्रॉफिट में आ सकता है उछाल, रिपोर्ट ने किया दावा!

Telecom क्षेत्र की कंपनियों के प्रॉफिट में आ सकता है उछाल, रिपोर्ट ने किया दावा!

बढ़ते इस्तेमाल के साथ बड़े डाटा पैक्स की बढ़ती मांग की बदौलत वित्त वर्ष 24 में टेलिकॉम इंडस्ट्री के प्रॉफिट में बढ़ोत्तरी हो सकती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

घरेलू रेटिंग एजेंसी Crisil ने हाल ही में एक रिपोर्ट जारी कर कहा है कि भारतीय टेलीफोन कंपनियों के ऑपरेटिंग प्रॉफिट में जल्द ही वृद्धि देखने को मिल सकती है. रिपोर्ट में दावा किया गया है कि वित्त वर्ष 24 के दौरान भारतीय टेलीफोन कंपनियों का प्रॉफिट 15% बढ़कर 1.2 लाख करोड़ पर पहुंच सकता है. इसके साथ ही Crisil रेटिंग्स ने यह भी बताया है कि एक साल पहले कंपनियों का प्रॉफिट 1.04 लाख करोड़ रूपए हुआ करता था. 

इंडस्ट्री में बढ़ीं चुनौतियां 
Crisil द्वारा अपनी रिपोर्ट में दावा किया गया है कि बढ़ते हुए इस्तेमाल के साथ-साथ बड़े डाटा पैक्स की बढ़ती हुई मांग की बदौलत ही वित्त वर्ष 24 के दौरान टेलिकॉम इंडस्ट्री के प्रॉफिट में बढ़ोत्तरी देखने को मिल सकती है. पिछले कुछ सालों के दौरान टेलिकॉम इंडस्ट्री को काफी मुसीबतों का सामना करना पड़ सकता है. खासकर रिलायंस जिओ (Reliance Jio) के प्रवेश के बाद से तो टेलिकॉम इंडस्ट्री में चुनौतियां काफी बढ़ती हुई नजर आ रही हैं. 

टैरिफ में नहीं होगी बढ़ोत्तरी?
पिछले कुछ सालों से ARPU (प्रति यूजर औसत कमाई) में लगातार गिरावट देखने को मिल सकती है. Crisil में चीफ रेटिंग्स अफसर के पद पर तैनात मनीष गुप्ता ने कहा कि पिछले कुछ सालों से ARPU गिरावट तो रुक ही सकती है साथ ही ARPU में 8 से 10% की वृद्धि भी देखने को मिल सकती है. रिपोर्ट में कहा गया है कि ARPU बढ़कर 190 रूपए तक पहुंच सकता है क्योंकि आने वाले समय में ब्रॉड-बेस्ड टैरिफ में बढ़ोत्तरी होती दिखाई नहीं दे रही है. मनीष ने बताया कि ज्यादातर कंपनियां अपने 4G यूजर्स को 5G की तरफ लेकर जाना चाहती हैं और इसलिए आने वाले समय में टैरिफ में बढ़ोत्तरी होती दिखाई नहीं दे रही है.

5G इन्वेस्टमेंट से होगा इंडस्ट्री का विकास
Crisil के डायरेक्टर नवीन वैद्यनाथन ने अनुमान लगाते हुए कहा कि वित्त वर्ष 24 के अंत तक यह क्षेत्र बढ़कर 6.5 लाख करोड़ पर पहुंच जाएगा, जबकि पिछले साल यह 6.3 लाख करोड़ रूपए हुआ करता था. इसके साथ ही नवीन ने यह भी बताया कि इस वृद्धि के पीछे निहित कारण की बात करें तो प्रमुख रूप से 5G में की गई इन्वेस्टमेंट ही जरूरी होगी. Crisil ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि 5G में की गई भारी भरकम इन्वेस्टमेंट इंडस्ट्री के विकास में यह काफी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाएगा. 
 
यह भी पढ़ें: Reliance AGM 2023: रिलायंस के बोर्ड में बदलाव, नीता बाहर, इन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी!

टैग्स
सम्बंधित खबरें

अगले हफ्ते IPO की बहार, SBI Funds समेत 3 कंपनियां जुटाएंगी ₹11,980 करोड़, जानें निवेश की पूरी डिटेल

14 जुलाई से शेयर बाजार में देश की सबसे बड़ी एसेट मैनेजमेंट कंपनियों में शामिल SBI Funds Management के अलावा Alpine Texworld और Millworks Technologies के IPO खुल रहे हैं.

1 day ago

हाई BP से HIV तक, 39 जरूरी दवाओं के रेट फिक्स, ज्यादा वसूली पर होगी कार्रवाई

सरकार के इस फैसले के बाद कोई भी दवा कंपनी या मेडिकल स्टोर निर्धारित कीमत से अधिक राशि नहीं वसूल सकेगा. नियमों का उल्लंघन करने पर अतिरिक्त वसूली गई रकम ब्याज सहित लौटानी होगी.

1 day ago

त्रिपुरा बना टेक्नोलॉजी निवेश का नया हब, बिजनेस कॉन्क्लेव में ₹10,000 करोड़ से ज्यादा के 43 MoU पर हस्ताक्षर

त्रिपुरा ने टेक्नोलॉजी और डिजिटल निवेश के क्षेत्र में बड़ा कदम बढ़ाते हुए 'डेस्टिनेशन त्रिपुरा बिजनेस कॉन्क्लेव 2026' के दौरान ₹10,000 करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव हासिल किए हैं.

1 day ago

JSW Energy की सब्सिडियरी को ₹444 करोड़ का बड़ा ऑर्डर, सोमवार को फोकस में रहेगा शेयर

यह ऑर्डर बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) और पावर कन्वर्जन सिस्टम (PCS) की आपूर्ति से जुड़ा है, जिससे कंपनी के ऊर्जा भंडारण कारोबार को और मजबूती मिलने की उम्मीद

1 day ago

AI से हर साल 2.7 ट्रिलियन डॉलर की बढ़ रही उत्पादकता, लेकिन अमीर देशों को ही मिल रहा ज्यादा फायदा: स्टडी

रिपोर्ट के अनुसार, AI फिलहाल हर साल लगभग 2.7 ट्रिलियन डॉलर के बराबर उत्पादकता बढ़ा रहा है. यह अध्ययन में शामिल 86 देशों की कुल GDP का करीब 3.4% है.

1 day ago

बड़ी खबरें

अगले हफ्ते IPO की बहार, SBI Funds समेत 3 कंपनियां जुटाएंगी ₹11,980 करोड़, जानें निवेश की पूरी डिटेल

14 जुलाई से शेयर बाजार में देश की सबसे बड़ी एसेट मैनेजमेंट कंपनियों में शामिल SBI Funds Management के अलावा Alpine Texworld और Millworks Technologies के IPO खुल रहे हैं.

1 day ago

त्रिपुरा बना टेक्नोलॉजी निवेश का नया हब, बिजनेस कॉन्क्लेव में ₹10,000 करोड़ से ज्यादा के 43 MoU पर हस्ताक्षर

त्रिपुरा ने टेक्नोलॉजी और डिजिटल निवेश के क्षेत्र में बड़ा कदम बढ़ाते हुए 'डेस्टिनेशन त्रिपुरा बिजनेस कॉन्क्लेव 2026' के दौरान ₹10,000 करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव हासिल किए हैं.

1 day ago

हाई BP से HIV तक, 39 जरूरी दवाओं के रेट फिक्स, ज्यादा वसूली पर होगी कार्रवाई

सरकार के इस फैसले के बाद कोई भी दवा कंपनी या मेडिकल स्टोर निर्धारित कीमत से अधिक राशि नहीं वसूल सकेगा. नियमों का उल्लंघन करने पर अतिरिक्त वसूली गई रकम ब्याज सहित लौटानी होगी.

1 day ago

JSW Energy की सब्सिडियरी को ₹444 करोड़ का बड़ा ऑर्डर, सोमवार को फोकस में रहेगा शेयर

यह ऑर्डर बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) और पावर कन्वर्जन सिस्टम (PCS) की आपूर्ति से जुड़ा है, जिससे कंपनी के ऊर्जा भंडारण कारोबार को और मजबूती मिलने की उम्मीद

1 day ago

IOCL ने GP Petroleums के JV को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, पिपावाव बिटुमेन सेल का करेगा संचालन

GP Petroleums ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि उसकी संयुक्त उद्यम कंपनी Amron Oil Resources Pvt Ltd को IOCL के गुजरात स्थित पिपावाव बिटुमेन सेल के संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

1 day ago