होम / बिजनेस / Hero MotoCorp को लगा एक और झटका, जानिए क्या है पूरा मामला?

Hero MotoCorp को लगा एक और झटका, जानिए क्या है पूरा मामला?

इस नकली खर्च की बदौलत कंपनी को टैक्स क्रेडिट प्राप्त हुआ और इसकी मदद से कंपनी ने लगभग 16 करोड़ रुपयों के टैक्स का गबन किया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भारत में पिछ्ले कुछ सालों के दौरान बिजनेसों की संख्या में काफी तेजी से बढ़ोत्तरी हुई है. बिजनेसों में बढ़ोत्तरी होने के साथ-साथ नियमों और कानूनों में बदलाव भी किया जा रहा है और अब सरकारी संस्थाएं काफी करीबी रूप से कंपनीयों पर नजर रखे हुए हैं. हाल ही में हीरो मोटोकॉर्प (Hero MotoCorp) पर भी सरकारी संस्थाओं ने जांच शुरू की है. आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला? 

क्या है जांच की वजह?
भारतीय संस्थाएं टैक्स संबंधित आरोपों को ध्यान में रखकर मोटरसाइकिल निर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प की जांच कर रही हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी पर आरोप है कि एक वेंडर के साथ मिलकर कंपनी ने 90 करोड़ रुपयों का नकली खर्च दिखाया है. आरोप है कि कंपनी को अपने वेंडर Salt Experiences, द्वारा दिखाए गए इस नकली खर्च की बदौलत टैक्स क्रेडिट प्राप्त हुआ और इसकी मदद से कंपनी ने लगभग 16 करोड़ रुपयों के टैक्स का गबन किया है.

ED ने मारा था छापा
कंपनी के एक प्रवक्ता ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि कंपनी पर फिलहाल किसी प्रकार की कोई जांच नहीं चल रही है. प्रवक्ता ने इसके अलावा कुछ और नहीं कहा है और माना जा रहा है कि कंपनी पर लगाये गए आरोपों की जांच DGGI (डायरेक्टरेट जनरल ऑफ गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स इंटेलिजेंस) द्वारा की जा रही है. आपको बता दें कि हाल ही में ED (प्रवर्तन निदेशालय) द्वारा एक अलग मामले के तहत हीरो मोटोकॉर्प के शेयरहोल्डर पवन मुंजल के 12 ठिकानों पर छापेमारी की थी. इस छापेमारी के दौरान संपत्ति के रूप में 3 मिलियन डॉलर्स की राशि जब्त की थी.

MCA भी कर रहा जांच
कुछ रिपोर्ट्स में यह दावा भी किया गया है कि Salt Experiences द्वारा DGGI को टैक्स गबन के मामले में 12 करोड़ रुपयों का भुगतान किया गया था. DGGI द्वारा की जा रही जांच की निगरानी ED, MCA (Ministry Of Corporate Affairs) जैसी अन्य संस्थाओं के द्वारा भी की जा रही है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि MCA द्वारा भी हीरो मोटोकॉर्प और Salt Experiences के रिश्ते की जांच की जा रही है. 
 
यह भी पढ़ें:  भारत में भी बनेगी बायो-गैस? सामने आई ये बड़ी खबर!

टैग्स
सम्बंधित खबरें

थोक महंगाई फिर बढ़ी, जून में WPI 9.87% पर पहुंची, खाने-पीने की चीजें हुईं महंगी

जून 2026 में देश की थोक महंगाई (Wholesale Price Index-WPI) बढ़कर 9.87 फीसदी हो गई. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, मई में यह दर 9.68 फीसदी थी.

2 hours ago

SBI Funds IPO खुला, एंकर निवेशकों से ₹2,663 करोड़ जुटाए, GMP भी दे रहा मजबूत लिस्टिंग के संकेत

SBI Funds Management ने IPO का प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 प्रति शेयर तय किया है. यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) आधारित इश्यू है.

4 hours ago

ग्रीन एनर्जी पर बड़ा दांव. ₹15,312 करोड़ के निवेश से तमिलनाडु में बिजली संकट होगा खत्म

तमिलनाडु सरकार ने बिजली क्षेत्र में बड़े सुधार की दिशा में कदम बढ़ाते हुए ₹15,312 करोड़ के निवेश का रोडमैप तैयार किया है.

6 hours ago

जून में व्यापार घाटा 5 महीने के हाई पर, आयात में 31% उछाल से बढ़ा दबाव, निर्यात भी रहा मजबूत

वाणिज्य मंत्रालय के जारी आंकड़ों के मुताबिक, जून में भारत का व्यापार घाटा बढ़कर 30.43 अरब डॉलर हो गया, जो मई के 28.21 अरब डॉलर से अधिक है. एक साल पहले जून 2025 में यह आंकड़ा 19.10 अरब डॉलर था.

7 hours ago

रिन्यूएबल एनर्जी में आदित्य बिड़ला ग्रुप का बड़ा दांव, 17,200 करोड़ रुपये में Sprng Energy का अधिग्रहण

इस सौदे के बाद कंपनी की कुल नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता 9.3 गीगावाट तक पहुंच जाएगी और वह देश की सबसे बड़ी रिन्यूएबल एनर्जी कंपनियों में शामिल हो जाएगी.

9 hours ago

बड़ी खबरें

SBI Funds IPO खुला, एंकर निवेशकों से ₹2,663 करोड़ जुटाए, GMP भी दे रहा मजबूत लिस्टिंग के संकेत

SBI Funds Management ने IPO का प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 प्रति शेयर तय किया है. यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) आधारित इश्यू है.

4 hours ago

राज नायक बने YAAP Digital के नए चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर

राज नायक पिछले दो वर्षों से YAAP के एडवाइजरी बोर्ड के सदस्य भी रहे हैं और इस दौरान कंपनी की रणनीतिक दिशा तय करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है. कंपनी का मानना है कि वह YAAP के विजन और संस्कृति को अच्छी तरह समझते हैं.

2 hours ago

थोक महंगाई फिर बढ़ी, जून में WPI 9.87% पर पहुंची, खाने-पीने की चीजें हुईं महंगी

जून 2026 में देश की थोक महंगाई (Wholesale Price Index-WPI) बढ़कर 9.87 फीसदी हो गई. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, मई में यह दर 9.68 फीसदी थी.

2 hours ago

जून में व्यापार घाटा 5 महीने के हाई पर, आयात में 31% उछाल से बढ़ा दबाव, निर्यात भी रहा मजबूत

वाणिज्य मंत्रालय के जारी आंकड़ों के मुताबिक, जून में भारत का व्यापार घाटा बढ़कर 30.43 अरब डॉलर हो गया, जो मई के 28.21 अरब डॉलर से अधिक है. एक साल पहले जून 2025 में यह आंकड़ा 19.10 अरब डॉलर था.

7 hours ago

JW Marriott Mussoorie ने मनोज कुमार को बनाया डायरेक्टर ऑफ फाइनेंस

मनोज कुमार की विशेषज्ञता वित्तीय नियंत्रण, ऑडिट प्रबंधन, बजट तैयार करने, वैरिएंस एनालिसिस, मैनेजमेंट रिपोर्टिंग, टैक्सेशन और ERP सिस्टम लागू करने में है.

4 hours ago