✕

होम / बिजनेस / भारतीय रियल एस्टेट में 80 अरब डॉलर का निवेश, 2047 तक बनेगा वैश्विक हब: रिपोर्ट

भारतीय रियल एस्टेट में 80 अरब डॉलर का निवेश, 2047 तक बनेगा वैश्विक हब: रिपोर्ट

रिपोर्ट बताती है के अनुसार कोरोना महामारी के बाद निवेशक भारत को अब केवल उभरते बाजार के रूप में नहीं देख रहे, बल्कि इसे भविष्य का वैश्विक केंद्र मान रहे हैं

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारतीय रियल एस्टेट सेक्टर तेजी से वैश्विक निवेशकों का भरोसा जीत रहा है. क्रेडाई और कोलियर्स इंडिया की संयुक्त रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 15 वर्षों में इस क्षेत्र में 80 अरब डॉलर का संस्थागत निवेश आया है, जिसमें लगभग 57 प्रतिशत विदेशी पूंजी का योगदान रहा. विशेषज्ञ मानते हैं कि यह प्रवृत्ति भारत को 2047 तक वैश्विक रियल्टी हब बनाने की दिशा में ले जा रही है. रिपोर्ट बताती है कि महामारी के बाद घरेलू पूंजी का प्रवाह भी तेज़ हुआ है, जिससे सेक्टर और स्थिर हुआ है. निवेशक भारत को अब केवल उभरते बाज़ार के रूप में नहीं देख रहे, बल्कि इसे भविष्य का वैश्विक केंद्र मान रहे हैं.

अनुमान है कि 2047 तक भारतीय रियल एस्टेट का आकार 5 से 10 लाख करोड़ डॉलर तक पहुंच सकता है. इस दौरान यह न केवल आर्थिक विकास में अहम योगदान देगा बल्कि लाखों नौकरियां भी सृजित करेगा. इंफ्रास्ट्रक्चर, कंस्ट्रक्शन, टेक्नोलॉजी और वित्तीय सेवाओं से जुड़े क्षेत्रों में भी बड़ी वृद्धि होगी.

स्मार्ट सिटी, ग्रीन बिल्डिंग्स और आधुनिक टाउनशिप के विकास के साथ भारत की जीवनशैली और शहरी परिदृश्य तेजी से बदल रहा है. विशेषज्ञ मानते हैं कि यह सेक्टर अब केवल वर्गफुट और कीमतों तक सीमित नहीं है, बल्कि गुणवत्तापूर्ण और टिकाऊ जीवन देने का माध्यम बन चुका है.

भूमिका रियल्टी के सीईओ सिद्धार्थ कत्याल ने कहा कि आज का रियल एस्टेट जीवनशैली को बेहतर बनाने का जरिया है. 2047 तक यह सेक्टर न केवल रोज़गार देगा बल्कि परिवारों को टिकाऊ जीवनशैली भी उपलब्ध कराएगा.

एसकेए ग्रुप के डायरेक्टर संजय शर्मा ने कहा कि सरकारी योजनाओं और बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स ने इस सेक्टर को मज़बूत आधार दिया है. आने वाले दशक में भारत का शहरी परिदृश्य वैश्विक शहरों की बराबरी करेगा.

निंबस ग्रुप के सीईओ साहिल अग्रवाल ने कहा कि भारतीय रियल एस्टेट में हो रहा निवेश आने वाली पीढ़ियों के लिए नए अवसर खोल रहा है. यहां निवेशकों को आकर्षक रिटर्न और ग्राहकों को किफायती घर मिल रहे हैं.

वन ग्रुप के डायरेक्टर,उदित जैन ने कहा भारत का रियल एस्टेट सेक्टर अब सिर्फ स्थानीय खरीदारों तक सीमित नहीं है, बल्कि इसने अपनी पकड़ वैश्विक निवेशकों तक मजबूत कर ली है. पिछले कुछ वर्षों में हमने देखा है कि भारत की आर्थिक मजबूती, तेजी से हो रहे शहरीकरण और सरकारी नीतियों ने इस क्षेत्र को नई उड़ान दी है.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत के रनिंग बाजार में विस्तार की तैयारी, डेकाथलॉन का 2030 तक ₹1,000 करोड़ कारोबार का लक्ष्य

50 लाख सक्रिय रनर्स तक पहुंचने की रणनीति, इस साल KIPRUN के 35 नए प्रोडक्ट होंगे लॉन्च

23 hours ago

मिठाई के डिब्बे से पर्सनलाइज्ड तोहफों तक, बदल रही फेस्टिव गिफ्टिंग की तस्वीर

प्रीमियम चॉकलेट, स्वास्थ्यवर्धक उत्पाद, स्मार्ट उपकरण और अनुभव आधारित उपहारों की बढ़ती मांग; छोटे शहरों तक पहुंचा महंगे और व्यक्तिगत उपहारों का चलन

1 day ago

MCX को-लोकेशन: SEBI बना युधिष्ठिर

नियामक का कहना है कि उसने MCX को अपने ट्रेडिंग इंजन को एक अमेरिकी स्वामित्व वाले डेटा सेंटर में ले जाने की "कोई अनुमति नहीं" दी. उसका यह भी कहना है कि उसे इसकी जानकारी दी गई थी. इन दोनों बयानों के बीच वह सब कुछ है जो भारत NSE से सीखने में विफल रहा.

1 day ago

जब बोर्डरूम बन जाए ब्रांडरूम: टाटा ब्रांड की रक्षा कौन करेगा?

इतने मजबूत तरीके से भरोसे से जुड़े समूह के लिए बड़ा सवाल यह है कि क्या लंबे समय तक बनी रहने वाली अनिश्चितता अंततः व्यापक टाटा समूह को लेकर धारणाओं को प्रभावित कर सकती है, लिखते हैं डॉ. अनुराग बत्रा

1 day ago

REIT-InvIT में बढ़ेगा निवेश, 5 साल में दोगुना हो सकता है AUM, ₹20 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमान

ICRA के मुताबिक, वित्त वर्ष 2030-31 तक InvIT और REIT का संयुक्त AUM करीब ₹20 लाख करोड़ हो सकता है. सड़क, रिन्यूएबल एनर्जी, वेयरहाउसिंग और डेटा सेंटर जैसे सेक्टर इस वृद्धि को रफ्तार दे सकते हैं.

1 day ago


बड़ी खबरें

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

4 hours ago

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

2 hours ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

12 hours ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

4 hours ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

6 hours ago