होम / बिजनेस / भारतीय इंडस्ट्री सेक्टर की रफ्तार तेज, दिसंबर में IIP 7.8 फीसदी उछला

भारतीय इंडस्ट्री सेक्टर की रफ्तार तेज, दिसंबर में IIP 7.8 फीसदी उछला

दिसंबर 2025 में इंडस्ट्रीयल प्रोडक्शन की ‘सुपरसोनिक’ रफ्तार यह संकेत देती है कि भारतीय अर्थव्यवस्था के ग्रोथ इंजन एक बार फिर तेज़ी से काम करने लगे हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 7 months ago

भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए राहत भरी खबर है. दिसंबर 2025 में देश के इंडस्ट्रीयल प्रोडक्शन में जोरदार उछाल देखने को मिला है. मैन्युफैक्चरिंग, माइनिंग और पावर सेक्टर के दमदार प्रदर्शन की बदौलत औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) की ग्रोथ 7.8 फीसदी तक पहुंच गई है, जो पिछले दो वर्षों का उच्चतम स्तर है. सरकारी आंकड़े बताते हैं कि इंडस्ट्री सेक्टर एक बार फिर ग्रोथ की तेज रफ्तार पकड़ता दिख रहा है.

दो साल के उच्चतम स्तर पर पहुंचा IIP

राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, दिसंबर 2025 में औद्योगिक उत्पादन 7.8 फीसदी की दर से बढ़ा. दिसंबर 2024 में IIP ग्रोथ महज 3.7 फीसदी थी. यानी एक साल के भीतर इंडस्ट्रीयल प्रोडक्शन की रफ्तार दोगुने से भी ज्यादा हो गई है. सरकारी बयान में कहा गया है कि दिसंबर में औद्योगिक गतिविधियों में व्यापक मजबूती देखने को मिली, जिसके चलते IIP दो साल से अधिक के अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गया.

नवंबर के आंकड़ों में भी हुआ संशोधन

एनएसओ ने नवंबर 2025 के इंडस्ट्रीयल प्रोडक्शन के आंकड़ों को भी संशोधित किया है. पहले नवंबर के लिए IIP ग्रोथ 6.7 फीसदी बताई गई थी, जिसे अब बढ़ाकर 7.2 फीसदी कर दिया गया है. इससे साफ है कि साल के आखिरी महीनों में औद्योगिक गतिविधियों ने लगातार मजबूती दिखाई है.

मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर बना ग्रोथ का सबसे बड़ा इंजन

दिसंबर 2025 में मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर का प्रदर्शन सबसे मजबूत रहा. इस दौरान मैन्युफैक्चरिंग प्रोडक्शन में 8.1 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई. दिसंबर 2024 में यह ग्रोथ सिर्फ 3.7 फीसदी थी. विशेषज्ञों के मुताबिक, घरेलू मांग में सुधार, सरकारी पूंजीगत खर्च और निर्यात से जुड़े ऑर्डर्स ने मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को मजबूती दी है.

माइनिंग और पावर सेक्टर का भी मजबूत योगदान

माइनिंग सेक्टर में दिसंबर 2025 के दौरान 6.8 फीसदी की ग्रोथ दर्ज की गई, जबकि पिछले साल इसी महीने यह आंकड़ा 2.7 फीसदी था.
वहीं, पावर सेक्टर में उत्पादन 6.3 फीसदी बढ़ा, जो दिसंबर 2024 में 6.2 फीसदी था. इससे संकेत मिलता है कि बिजली की मांग और औद्योगिक गतिविधियों में स्थिर मजबूती बनी हुई है.

चालू वित्त वर्ष की तस्वीर थोड़ी नरम

हालांकि, पूरे वित्त वर्ष 2025-26 की अप्रैल से दिसंबर अवधि को देखें तो औद्योगिक उत्पादन की ग्रोथ में हल्की नरमी नजर आती है. इस दौरान IIP की औसत वृद्धि दर 3.9 फीसदी रही, जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में यह 4.1 फीसदी थी.

अर्थव्यवस्था और GDP के लिए क्या मायने

अर्थशास्त्रियों का मानना है कि दिसंबर में इंडस्ट्रीयल प्रोडक्शन की यह तेज रफ्तार आने वाले महीनों में GDP ग्रोथ को सपोर्ट कर सकती है. अगर मैन्युफैक्चरिंग और माइनिंग सेक्टर की यह मजबूती बनी रहती है, तो आर्थिक विकास को नई गति मिल सकती है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

बजट 2027-28 की तैयारियां शुरू, 12 अक्टूबर से मंत्रालयों के साथ प्री-बजट बैठकें; 6 अक्टूबर तक मांगे प्रस्ताव

वित्त मंत्रालय के बजट विभाग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, प्री-बजट बैठकें 12 अक्टूबर से शुरू होकर 13 नवंबर तक चलेंगी. इन बैठकों में विभिन्न मंत्रालयों और विभागों के साथ उनके खर्च और आगामी वित्त वर्ष के लिए आवश्यक बजट आवंटन पर चर्चा की जाएगी.

13 minutes ago

ओला इलेक्ट्रिक का बड़ा फंड जुटाने का प्लान, 28 सितंबर को राइट्स इश्यू पर बोर्ड की बैठक

बैठक में राइट्स इश्यू के आकार, शर्तों और इससे जुड़े अन्य पहलुओं पर चर्चा की जा सकती है.

24 minutes ago

कल 300 अंक चढ़ा सेंसेक्स, आज बाजार पर दबाव के संकेत; कच्चा तेल, US यील्ड और NSE लिस्टिंग पर नजर

बुधवार को सेंसेक्स 299.17 अंक यानी 0.40 फीसदी बढ़कर 74,828.25 पर बंद हुआ. निफ्टी भी 117.80 अंक यानी 0.50 फीसदी की बढ़त के साथ 23,446.80 पर बंद हुआ.

56 minutes ago

सेबी का निप्पॉन-यस बैंक मामले को सयोनारा, सीबीआई अभी भी कह रहा है, इतनी जल्दी नहीं

निप्पॉन इंडिया MF को करीब ₹92.46 करोड़ का भुगतान करना होगा. कंपनी के सीईओ सुंदीप सिक्का और फंड मैनेजर अमित त्रिपाठी को 2.1-2.1 करोड़ रुपये देने होंगे. सूत्रों के मुताबिक, इस मामले में कुल भुगतान करीब ₹97 करोड़ होगा. सेबी का आदेश जल्द जारी होने की उम्मीद है.

16 hours ago

सितंबर में भारत की कारोबारी गतिविधियों ने पकड़ी रफ्तार, फ्लैश PMI 56.5 पर पहुंचा

सर्वे के अनुसार, सितंबर में भारत के निजी क्षेत्र में नए कारोबार में तेजी आई. मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस दोनों क्षेत्रों में मांग में सुधार हुआ, हालांकि मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र में नए ऑर्डर की वृद्धि अधिक मजबूत रही.

17 hours ago

बड़ी खबरें

कल 300 अंक चढ़ा सेंसेक्स, आज बाजार पर दबाव के संकेत; कच्चा तेल, US यील्ड और NSE लिस्टिंग पर नजर

बुधवार को सेंसेक्स 299.17 अंक यानी 0.40 फीसदी बढ़कर 74,828.25 पर बंद हुआ. निफ्टी भी 117.80 अंक यानी 0.50 फीसदी की बढ़त के साथ 23,446.80 पर बंद हुआ.

56 minutes ago

बजट 2027-28 की तैयारियां शुरू, 12 अक्टूबर से मंत्रालयों के साथ प्री-बजट बैठकें; 6 अक्टूबर तक मांगे प्रस्ताव

वित्त मंत्रालय के बजट विभाग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, प्री-बजट बैठकें 12 अक्टूबर से शुरू होकर 13 नवंबर तक चलेंगी. इन बैठकों में विभिन्न मंत्रालयों और विभागों के साथ उनके खर्च और आगामी वित्त वर्ष के लिए आवश्यक बजट आवंटन पर चर्चा की जाएगी.

13 minutes ago

ओला इलेक्ट्रिक का बड़ा फंड जुटाने का प्लान, 28 सितंबर को राइट्स इश्यू पर बोर्ड की बैठक

बैठक में राइट्स इश्यू के आकार, शर्तों और इससे जुड़े अन्य पहलुओं पर चर्चा की जा सकती है.

24 minutes ago

रक्षा उत्पादन ₹1.78 लाख करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर, निर्यात 63% बढ़कर ₹38,424 करोड़

FY26 में रक्षा उत्पादन 15.6% बढ़ा, निजी क्षेत्र की हिस्सेदारी भी बढ़कर 24% हुई; भारत 80 से अधिक देशों को रक्षा उत्पादों का निर्यात कर रहा है.