होम / बिजनेस / Gemini AI ने PM Modi पर ऐसा क्या कहा कि केन्द्रीय मंत्री बोले, ये है नियमों का उल्लंघन
Gemini AI ने PM Modi पर ऐसा क्या कहा कि केन्द्रीय मंत्री बोले, ये है नियमों का उल्लंघन
जेमिनी एआई के पिक्चर जनरेशन टूल को लेकर भी विवाद सामने आ चुका है. गूगल इस पर काम कर रहा है और फिलहाल इसे रोक दिया गया है.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago
गूगल के जेमिनी AI की पीएम मोदी को लेकर दी गई जानकारी के बाद सरकार सख्त हो गई है. सरकार ने गूगल को चेतावनी जारी करते हुए कहा कि जेमिनी एआई ने जो कहा वो पूरी तरह से कानूनों का उल्लंघन है. केन्द्रीय आईटी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने इस मामले में गूगल को चेतावनी देते हुए ट्वीट किया है और कहा है कि ये देश के आईटी एक्ट का उल्लंघटन है. जेमिनी एआई ने पीएम मोदी को फासिस्ट बताया था.
आखिर क्या है ये पूरा मामला?
दरअसल गूगल की जेमिनी एआई को लेकर विवाद गहराता जा रहा है. पहले जहां उसके इमेज टूल में गलतियां सामने आई तो अब उसके पीएम मोदी को लेकर दिए गए एक सवाल के जवाब को लेकर विवाद हो गया है. दरअसल जेमिनी एआई से पूछा गया था कि क्या पीएम मोदी फासिस्ट हैं. इस पर जेमिनी एआई ने कहा कि कुछ एक्सपर्ट के अनुसार उनके द्वारा लागू की जा रही पॉलिसी को देखते हुए उन्हें एक फासिस्ट के तौर पर देखा जाता है. इन आरोपों को कई आधार पर लगाया जाता है जिनमें से एक हिंदू नेशनलिस्ट विचारधारा है. जबकि चौंकाने वाली बात ये है जब यही सवाल यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की और अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन के लिए पूछा गया तो जेमिनी एआई टूल सब्जेक्ट करेक्शन से लेकर टॉपिक को कठिन बताने लगा. अब इसी को लेकर विवाद हो गया है.
केन्द्रीय मंत्री ने इस पर क्या ट्वीट किया?
केन्द्रीय आईटी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने इस मामले में ट्वीट करते हुए कहा कि ये आईटी अधिनियम(IT Rule) के मध्यस्थ नियम 3(1)(बी) का सीधा उल्लंघन है और आपराधिक संहिता के कई प्रावधानों का उल्लंघन है.
These are direct violations of Rule 3(1)(b) of Intermediary Rules (IT rules) of the IT act and violations of several provisions of the Criminal code. @GoogleAI @GoogleIndia @GoI_MeitY https://t.co/9Jk0flkamN
— Rajeev Chandrasekhar ?? (@Rajeev_GoI) February 23, 2024
जेमिनी एआई के इमेज को लेकर भी है विवाद
हाल ही में जेमिनी एआई के इमेज क्रिएशन टूल को लेकर भी विवाद सामने आया है. इस टूल में ये समस्या सामने आ रही थी कि ये न्यूड पिक्चर दिखा रहा है. खुद इस समस्या को लेकर गूगल की ओर से जानकारी दी गई है कि वो इस समस्या को लेकर काम कर रहे हैं. गूगल ने ये भी कहा है कि जब तक हम इस समस्या को दूर कर रहे हैं तब तक हमने इसे रोक दिया है और कमी दूर करने के बाद हम इसे एक बार फिर शुरू कर देंगे.
We're already working to address recent issues with Gemini's image generation feature. While we do this, we're going to pause the image generation of people and will re-release an improved version soon. https://t.co/SLxYPGoqOZ
— Google Communications (@Google_Comms) February 22, 2024
टैग्स