✕

होम / बिजनेस / Swiss Banks में भारतीयों की संपत्ति ने फिर बनाया रिकॉर्ड, सरकार और एजेंसियां सतर्क

Swiss Banks में भारतीयों की संपत्ति ने फिर बनाया रिकॉर्ड, सरकार और एजेंसियां सतर्क

Swiss Banks में भारतीयों की संपत्ति में लगातार हो रही वृद्धि एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर रही है कि क्या यह कानूनी रूप से अर्जित संपत्ति है या नहीं है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

स्विस बैंकों (Swiss Banks) में जमा भारतीयों की संपत्ति एक बार फिर रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है. स्विट्जरलैंड के केंद्रीय बैंक (Swiss National Bank - SNB) द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, 2024 में यह रकम तीन गुना से अधिक बढ़कर 3.5 अरब स्विस फ्रैंक (करीब ₹37,600 करोड़) हो गई है. यह बढ़ोतरी लगातार बढ़ते ट्रेंड को दर्शाती है, जो सरकार और जांच एजेंसियों के लिए चिंता का विषय बनता जा रहा है. आइए इन आंकड़ों पर विस्तार से नजर डालते हैं.

स्विस बैंक में कहां-कहां से आई यह बढ़ोतरी

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह बढ़ोतरी मुख्य रूप से स्विट्जरलैंड में मौजूद भारतीयों की स्थानीय शाखाओं और अन्य वित्तीय संस्थानों में जमा राशि में उछाल से हुई है. हालांकि, ग्राहकों के व्यक्तिगत खातों में रखी राशि में केवल 11 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जो 34.6 करोड़ स्विस फ्रैंक (करीब ₹3,675 करोड़) रही. यह कुल जमा का लगभग दसवां हिस्सा है.

2023 में स्विस बैंकों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई थी

2023 में स्विस बैंकों में भारतीयों की जमा राशि में 70 प्रतिशत की गिरावट आई थी और यह घटकर 1.04 अरब स्विस फ्रैंक पर आ गई थी, जो चार वर्षों में सबसे निचला स्तर था. लेकिन 2024 में इसमें तेज उछाल देखने को मिला है, जिससे एक बार फिर यह चर्चा में है.

क्या काले धन का संकेत हैं ये आंकड़े?

SNB द्वारा जारी आंकड़े भारतीयों द्वारा स्विट्जरलैंड में रखे गए तथाकथित "काले धन" का सीधा प्रमाण नहीं हैं. इन आंकड़ों में वे फंड शामिल नहीं हैं जो भारतीयों या NRI द्वारा किसी तीसरे देश की संस्था के नाम से रखे गए हों. साथ ही, ये आंकड़े केवल देनदारियों को दर्शाते हैं, न कि सभी संपत्तियों को.

2006 का रिकॉर्ड अब भी सबसे ऊंचा

हालांकि 2024 में बड़ी बढ़ोतरी देखी गई, लेकिन 2006 में भारतीयों की कुल जमा राशि 6.5 अरब स्विस फ्रैंक थी, जो अब तक का रिकॉर्ड है. इसके बाद के कई वर्षों में कमी और वृद्धि का सिलसिला जारी रहा.

बैंक फॉर इंटरनेशनल सेटलमेंट (BIS) के मुताबिक 2024 में भारतीयों द्वारा जमा कोष में केवल 6 प्रतिशत की वृद्धि हुई है. BIS के आंकड़ों को कई बार स्विस बैंकों में रखे भारतीय फंड के लिए ज्यादा विश्वसनीय माना गया है.

भारत और स्विट्जरलैंड के बीच सूचना साझा करने की व्यवस्था

2018 से भारत और स्विट्जरलैंड के बीच स्वचालित सूचना आदान-प्रदान प्रणाली लागू है. इसके तहत स्विस वित्तीय संस्थानों में खाता रखने वाले भारतीय निवासियों की विस्तृत वित्तीय जानकारी हर साल भारतीय टैक्स अधिकारियों को दी जाती है. अब तक सैकड़ों मामलों में भारत को सूचनाएं मिल चुकी हैं.

विदेशी ग्राहकों की सूची में भारत का स्थान

2024 में विदेशी ग्राहकों द्वारा जमा धन के मामले में भारत 48वें स्थान पर रहा, जबकि 2023 में वह 67वें और 2022 में 46वें स्थान पर था. ब्रिटेन (222 अरब), अमेरिका (89 अरब), और वेस्टइंडीज (68 अरब) जैसे देश शीर्ष तीन स्थानों पर हैं.

पड़ोसी देशों की स्थिति क्या है?पाकिस्तान की जमा राशि घटकर 27.2 करोड़ स्विस फ्रैंक हो गई है. वहीं बांग्लादेश की जमा राशि बढ़कर 58.9 करोड़ स्विस फ्रैंक हो गई है, जो पहले 1.8 करोड़ स्विस फ्रैंक थी.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

1 day ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

1 day ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

1 day ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

1 day ago

UPITS 2026: YEIDA में 469 करोड़ रुपये की 5 औद्योगिक परियोजनाओं के लिए जमीन आवंटित

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 के उद्घाटन के दौरान इन कंपनियों को जमीन आवंटन पत्र सौंपे गए. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पांचों कंपनियों के प्रतिनिधियों को लेटर ऑफ अलॉटमेंट प्रदान किए.

1 day ago


बड़ी खबरें

स्मार्ट कारोबार बाजार में बदलाव से पहले तैयारी करते हैं: राजीव दुबे

BW Marketing World के साथ बातचीत में American Business Solutions Inc. के President और CEO ने नए बाजारों की पहचान करने, कारोबारी चक्रों का अनुमान लगाने और उन क्षेत्रों में निवेश करने के बारे में बात की, जहां तकनीक मानवीय विशेषज्ञता की पूरक है.

18 hours ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

1 day ago

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

1 day ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

1 day ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

1 day ago