✕

होम / बिजनेस / दुनिया का नया मैन्युफैक्चरिंग केंद्र बनेगा भारत? जानिए क्या है पूरा मामला!

दुनिया का नया मैन्युफैक्चरिंग केंद्र बनेगा भारत? जानिए क्या है पूरा मामला!

कंज्यूमर्स की संख्या में वृद्धि हो रही है और Foxconn भारत में अपने व्यापार को बढ़ावा देने के बारे में भी विचार कर रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

मशहूर टेक्नोलॉजी कंपनी एप्पल (Apple) के पार्ट्स बनाने वाली कंपनी Foxconn भारत को काफी उम्मीद भरी निगाहों से देख रही है. जहां हाल ही में Foxconn के चेयरमैन और CEO (चीफ एग्जीक्यूटिव अफसर) Young Liu ने प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी के साथ बातचीत की थी, वहीं एक बार फिर भारत की उत्पादन क्षमता पर भरोसा जताते हुए उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भारत दुनिया भर के लिए मैन्युफैक्चरिंग के एक नए केंद्र के रूप में उभरकर सामने आ सकता है. 

चीन से आगे है भारत?
इतना ही नहीं, Young Liu ने यह भी बताया है कि उनके कंज्यूमर्स की संख्या में वृद्धि हो रही है और आने वाले समय में Foxconn भारत में अपने व्यापार को बढ़ावा देने के बारे में भी विचार कर रही है. इस विषय पर बात करते हुए Young Liu ने कहा कि जैसे-जैसे उपभोक्ताओं की जरूरतें बढ़ रही हैं, वैसे-वैसे भारत में Foxconn अपनी मौजूदगी को लगातार बड़ा कर रहा है. इसके साथ ही Foxconn के चेयरमैन ने भारत में कंपनी के प्लान्स के बारे में भी विशेष जानकारी दी है. Liu ने यह भी कहा कि अगर भारत की रफ्तार में बदलाव नहीं आता है तो जल्द ही भारत दुनिया के नए मैन्युफैक्चरिंग केंद्र के रूप में उभरकर सामने आ सकता है. इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि चीन में सप्लाई चेन को बनने में लगभग 30 सालों का समय लगा था लेकिन भारत में यह सप्लाई चेन और जल्दी तैयार हो जाएगी. 

भारत का विश्वसनीय ताइवान
यह पहली बार नहीं है जब मैन्युफैक्चरिंग को लेकर Foxconn के चेयरमैन ने भारत और ताइवान के बीच बढ़ती हुई निर्भरता को रेखांकित किया हो. आपको बता दें कि गुजरात के गांधीनगर में आयोजित हुई सेमीकंडक्टर समिट के दौरान Foxconn के चेयरमैन ने कहा था कि जहां चाह होती है, वहां राह बन ही जाती है. भारत सरकार की तत्परता को देखते हुए मैं देश के विकास को लेकर काफी सकारत्मक हूं और आने वाले समय में यह देश कौन सी राह पर चलेगा, ये मैं भी देखना चाहूंगा. इसके साथ ही Liu ने प्रधानमंत्री मोदी को यह वादा भी किया था कि ताइवान हमेशा भारत का सबसे विश्वसनीय साथी बना रहेगा. 
 
यह भी पढ़ें: Jawan Review: दमदार एक्शन वाली एंटरटेनर फिल्म, लेकिन यहां हुई गलती!

टैग्स
सम्बंधित खबरें

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

1 minute ago

RBI ने 25 बेसिस प्वाइंट बढ़ाया रेपो रेट, अब महंगे होंगे होम और कार लोन

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा के मुताबिक, वैश्विक स्तर पर भू-राजनीतिक घटनाक्रमों के चलते आर्थिक माहौल चुनौतीपूर्ण बना हुआ है. इसके बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था की रफ्तार मजबूत बनी हुई है.

1 hour ago

4 अरब डॉलर का Jio IPO केक के साथ आया

अंबानी परिवार का कैलेंडर ही Jio की IPO टाइमलाइन है.

2 hours ago

टाटा स्टील को दूसरी छमाही में घरेलू स्टील मांग 8-10% बढ़ने की उम्मीद, नीदरलैंड्स प्रोजेक्ट पर बातचीत जारी

टाटा स्टील अपने नीदरलैंड्स स्थित प्रोजेक्ट में बदलाव को लेकर वहां की सरकार के साथ लगातार बातचीत कर रही है. कंपनी बाध्यकारी समझौते की ओर बढ़ने से पहले कई लंबित मुद्दों को सुलझाना चाहती है.

2 hours ago

RBI के फैसले से आज तय होगी बाजार की दिशा, गिफ्ट निफ्टी 110 अंक टूटा; इन शेयरों पर नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी मंगलवार को सेंसेक्स 685.34 अंक यानी 0.95 फीसदी चढ़कर 73,067.81 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 220.35 अंक यानी 0.98 फीसदी की बढ़त के साथ 22,776.10 पर पहुंच गया.

3 hours ago

बड़ी खबरें

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

1 minute ago

RBI ने 25 बेसिस प्वाइंट बढ़ाया रेपो रेट, अब महंगे होंगे होम और कार लोन

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा के मुताबिक, वैश्विक स्तर पर भू-राजनीतिक घटनाक्रमों के चलते आर्थिक माहौल चुनौतीपूर्ण बना हुआ है. इसके बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था की रफ्तार मजबूत बनी हुई है.

1 hour ago

4 अरब डॉलर का Jio IPO केक के साथ आया

अंबानी परिवार का कैलेंडर ही Jio की IPO टाइमलाइन है.

2 hours ago

टाटा स्टील को दूसरी छमाही में घरेलू स्टील मांग 8-10% बढ़ने की उम्मीद, नीदरलैंड्स प्रोजेक्ट पर बातचीत जारी

टाटा स्टील अपने नीदरलैंड्स स्थित प्रोजेक्ट में बदलाव को लेकर वहां की सरकार के साथ लगातार बातचीत कर रही है. कंपनी बाध्यकारी समझौते की ओर बढ़ने से पहले कई लंबित मुद्दों को सुलझाना चाहती है.

2 hours ago

एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित होंगे देश के 29वें वायु सेना प्रमुख, 31 अक्टूबर को संभालेंगे कमान

लगभग चार दशक के अपने सैन्य करियर के दौरान एयर मार्शल दीक्षित कई महत्वपूर्ण अभियानों और गतिविधियों का हिस्सा रहे हैं. इनमें ऑपरेशन सफेद सागर, ऑपरेशन रक्षक और ऑपरेशन सिंदूर शामिल हैं.

2 hours ago