✕

होम / बिजनेस / भारत को मिलेगा सबसे बड़ा क्वांटम कंप्यूटर, इस राज्य में बनेगा 'क्वांटम वैली टेक पार्क'

भारत को मिलेगा सबसे बड़ा क्वांटम कंप्यूटर, इस राज्य में बनेगा 'क्वांटम वैली टेक पार्क'

क्वांटम कंप्यूटिंग की यह पहल भारत को तकनीकी दृष्टि से एक नई ऊंचाई पर ले जाएगी. TCS और IBM की साझेदारी भारत को वैश्विक क्वांटम शक्ति बनने की ओर अग्रसर कर रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारत अब क्वांटम कंप्यूटिंग (Quantum Computing) के क्षेत्र में एक बड़ा कदम उठाने जा रहा है. देश को जल्द ही अपना सबसे बड़ा क्वांटम कंप्यूटर मिलने वाला है, जिसे आंध्र प्रदेश की राजधानी अमरावती में स्थापित किया जाएगा. इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट के तहत 'क्वांटम वैली टेक पार्क' की स्थापना की जा रही है, जो भारत में अपनी तरह का पहला और अनोखा टेक्नोलॉजी हब होगा. आइए इस प्रोजेक्ट के बारे में विस्तार से जानते हैं.

टीसीएस और आईबीएम की साझेदारी
प्रौद्योगिकी जगत की दो प्रमुख कंपनियां  टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) और इंटरनेशनल बिजनेस मशीन्स (IBM) इस प्रोजेक्ट पर मिलकर काम कर रही हैं. आईबीएम अपने अत्याधुनिक "क्वांटम सिस्टम टू" इंस्टॉलेशन के जरिए इस पार्क को संचालित करेगी, जिसमें 156-क्यूबिट 'हेरॉन क्वांटम प्रोसेसर' होगा. यह अब तक का भारत का सबसे बड़ा और शक्तिशाली क्वांटम कंप्यूटर होगा. वहीं, टीसीएस इस साझेदारी के तहत क्वांटम एल्गोरिदम और एप्लिकेशन के विकास में योगदान देगी, जिससे भारतीय उद्योग और शिक्षा जगत को जटिल समस्याओं का समाधान खोजने में मदद मिलेगी.

‘क्वांटम वैली’ की परिकल्पना होगी साकार
आंध्र प्रदेश सरकार इस प्रोजेक्ट को राष्ट्रीय क्वांटम मिशन के अनुरूप एक मॉडल के रूप में विकसित कर रही है. मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने इसे “भविष्य की अर्थव्यवस्था की नींव” करार दिया. उन्होंने कहा, “हम आंध्र प्रदेश को क्वांटम क्रांति का वैश्विक केंद्र बनाने की दिशा में अग्रसर हैं. यह राज्य दुनिया का पहला ऐसा स्थान बनेगा, जहां समर्पित ‘क्वांटम वैली’ की परिकल्पना साकार हो रही है.”

इन्फ्रास्ट्रक्चर और प्रशासन में क्वांटम तकनीक का प्रयोग
प्रोजेक्ट का निर्माण कार्य एल ऐंड टी कंपनी द्वारा किया जाएगा, जो मुख्य खंड और सहायक ढांचे के विकास की जिम्मेदारी लेगी. इसके साथ ही, राज्य सरकार क्वांटम तकनीक से सक्षम सार्वजनिक सेवाओं जैसे रियल-टाइम जनगणना, टैक्स प्रबंधन और स्मार्ट प्रशासन तंत्र विकसित करने की योजना पर भी काम कर रही है. भारत का पहला "क्वांटम गवर्नेंस फ्रेमवर्क" बनाने की दिशा में यह एक अहम कदम होगा.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

2049 तक बदल जाएगी भारत की जनसांख्यिकी, ‘वृद्ध समाज’ बनने से बढ़ेंगी आर्थिक चुनौतियां: मूडीज

प्रजनन दर में गिरावट और तेजी से बढ़ती बुजुर्ग आबादी से पेंशन, स्वास्थ्य सेवाओं और सरकारी वित्त पर बढ़ सकता है दबाव; उत्पादकता बढ़ाना और श्रमबल का विस्तार होगा अहम

1 hour ago

टाटा संस की लिस्टिंग से ग्रुप कंपनियों की रेटिंग पर क्या होगा असर? S&P ने दिया बड़ा अपडेट

S&P के मुताबिक, टाटा समूह की रेटिंग वाली कंपनियां स्वतंत्र पेशेवर प्रबंधन के तहत काम करती हैं, लेकिन टाटा संस उनकी रणनीतिक दिशा को प्रभावित करती है.

2 hours ago

कच्चा तेल नरम, एशियाई बाजार मजबूत, फिर भी गिफ्ट निफ्टी कमजोर; आज कैसी होगी शुरुआत?

मंगलवार को सेंसेक्स 242.65 अंक यानी 0.33 फीसदी की गिरावट के साथ 72,529.07 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी इंडेक्स 64.05 अंक यानी 0.28 फीसदी की गिरावट के साथ 22,716.20 पर बंद हुआ.

2 hours ago

यूएई भारत में करेगा 25 अरब डॉलर का अतिरिक्त निवेश, पोर्ट, एनर्जी और स्पेस पर फोकस

2032 तक दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार को 200 अरब डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य, भारत में पहले ही करीब 25 अरब डॉलर का निवेश कर चुका है यूएई

17 hours ago

बॉम्बे रेयॉन की दिवाला जांच: बिना बही-खातों के ₹483 करोड़ के सप्लायर बिल

भाग 2: बॉम्बे रेयॉन की दिवाला प्रक्रिया में उसके सप्लायर्स द्वारा किए गए कुल दावों में से आधे से अधिक का कंपनी के अपने रिकॉर्ड से मिलान नहीं हो सका, इनमें से ₹317 करोड़ चार ट्रेडिंग कंपनियों के थे, जिनके पास कोई मिल नहीं है. संबंधित पक्ष के तौर पर चिन्हित किए गए केवल दो दावे प्रमोटर्स से जुड़े थे, और दोनों का पूरा भुगतान किया गया, जबकि 2,027 कर्मचारियों को प्रति रुपये पर 14 पैसे की वसूली हुई. यह वही कंपनी है, जिसकी खरीद के आधार पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने कर्ज दिया, तीन बार पुनर्गठन किया और अंततः ₹1,300 करोड़ से अधिक की रकम को बट्टे खाते में डाल दिया.

17 hours ago

बड़ी खबरें