✕

होम / बिजनेस / इन अमेरिकी उत्पादों की कीमत में कटौती करेगा भारत, क्या है पूरा मामला?

इन अमेरिकी उत्पादों की कीमत में कटौती करेगा भारत, क्या है पूरा मामला?

दर्जन भर अमेरिकी उत्पादों से ज्यादा पर लगाई जाने वाली अतिरिक्त ड्यूटीज में भारत ने कटौती की है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

किसी भी देश की सरकार कई प्रकार के रणनीतिक कदमों का प्रयोग करके अन्य देशों से अपने रिश्तों को बनाकर रखती है. ऐसा ही एक रणनीतिक कदम होता है किसी देश के उत्पादों पर लगाई जाने वाली ड्यूटीज. जब भी दो देशों द्वारा एक दुसरे के उत्पादों पर लगाई जाने वाली ड्यूटीज को बढ़ाया या घटाया जाता है तो इसका सीधा प्रभाव उनके रिश्तों पर पड़ता है. अब हाल ही में भारत ने अमेरिका के कुछ उत्पादों पर लगाई जाने वाली ड्यूटीज में कटौती की है. 

क्यों लगाया गया था बैन?
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दर्जन भर अमेरिकी उत्पादों से ज्यादा पर लगाई जाने वाली अतिरिक्त ड्यूटीज में भारत ने कटौती की है. जिन उत्पादों में कटौती की गई है उनमें काबुली चने, सेब एवं दालों जैसे उत्पाद भी शामिल हैं. आपको बता दें कि 2019 में अमेरिका के द्वारा कुछ निश्चित स्टील एवं एल्युमीनियम के उत्पादों पर शुल्क बढ़ाने का निर्णय लिया गया था और इन शुल्कों का जवाब देते हुए ही भारत ने भी कुछ अमेरिकी उत्पादों पर शुल्क बढ़ा दिया था. 2019 में भारत ने लगभग 28 अमेरिकी उत्पादों पर अतिरिक्त ड्यूटीज लगाई थी. 

कितना कम होगा शुल्क?
5 सितंबर को वित्त मंत्रालय ने एक सूचना जारी करते हुए जानकारी दी थी कि कुछ उत्पादों से ड्यूटीज हटा दी जाएंगी और इन उत्पादों में काबुली चने, मसूर की दाल, सेब, अखरोट और बादामों जैसे उत्पाद शामिल थे. आपको बता दें कि इस साल भारत G20 समिट की अध्यक्षता कर रहा है और जल्द ही अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाईडन (Joe Biden) भारत पधारने वाले हैं. माना जा रहा है कि G20 की बदौलत ही भारत द्वारा यह कदम उठाया गया है. हाल ही में भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी अमेरिका के दौरे पर गए थे और इस दौरान दोनों देशों ने WTO (विश्व व्यापार संगठन) से संबंधित 6 विवादों और कुछ अमेरिकी उत्पादों पर लगने वाले शुल्कों को हटाने का फैसला भी किया गया था. समझौते के तहत भारत द्वारा काबुली चने से 10% जितनी, दालों से 20% जितनी और बादामों से 7 रूपए प्रति किलोग्राम जितनी कटौती की जाएगी.
 
यह भी पढ़ें: अब UPI ATM का इस्तेमाल कर निकालें पैसे, कैसे काम करता है ये तरीका?

टैग्स
सम्बंधित खबरें

फेस्टिव सीजन में मेकअप के नए ट्रेंड, लोटस का स्किनकेयर के साथ खूबसूरती निखारने पर जोर

त्योहारों में पारंपरिक परिधानों के साथ मेकअप भी व्यक्तिगत स्टाइल का अहम हिस्सा बन जाता है. इस बार फेस्टिव ब्यूटी ट्रेंड में ऐसे मेकअप उत्पादों पर जोर है, जो रंगों और आकर्षक लुक के साथ त्वचा की देखभाल को भी ध्यान में रखते हैं.

13 hours ago

तमिलनाडु में विमान ईंधन पर टैक्स में बड़ी कटौती, चेन्नई एयरपोर्ट पर वैट 29% से घटकर 16% हुआ

नई दरें 1 नवंबर 2026 से लागू होंगी और 31 अक्टूबर 2027 तक प्रभावी रहेंगी. इस फैसले से एयरलाइंस की परिचालन लागत घटाने और क्षेत्रीय हवाई कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने में मदद मिल सकती है.

13 hours ago

टाटा मोटर्स के कमर्शियल व्हीकल कारोबार को ₹1,254 करोड़ का मुनाफा, रेवेन्यू 36.5% बढ़ा

कंपनी ने दूसरी तिमाही के दौरान अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो को भी मजबूत किया. Prawaas 5.0 में अगली पीढ़ी के पैसेंजर मोबिलिटी सॉल्यूशन पेश किए गए.

14 hours ago

RBI ने बैंकिंग सिस्टम में डाले ₹2.5 लाख करोड़, SBI रिसर्च ने मौद्रिक नीति के रुख पर उठाए सवाल

SBI रिसर्च के मुताबिक, आरबीआई की ओर से नकदी डालने और मौद्रिक सख्ती की रणनीति एक-दूसरे से मेल नहीं खाती. कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और वैश्विक अनिश्चितता के बीच सरकारी बॉन्ड पर यील्ड ऊंची बनी रह सकती है.

15 hours ago

खाद्य प्रसंस्करण बाजार 2030 तक 600 अरब डॉलर पहुंचने का अनुमान, किसानों की आय बढ़ाने पर जोर

पंजाब सरकार के खाद्य प्रसंस्करण विभाग की प्रधान सचिव राखी गुप्ता भंडारी ने कहा, खेतों के नजदीक भंडारण और प्रसंस्करण सुविधाओं की कमी से हर साल करीब 1.53 लाख करोड़ रुपये की कृषि उपज बर्बाद होती है.

1 day ago

बड़ी खबरें

भारत के निजी क्षेत्र की ग्रोथ 4 महीने के उच्च स्तर पर, सर्विस सेक्टर ने पकड़ी रफ्तार

अक्टूबर में HSBC कंपोजिट PMI बढ़कर 56.7 पर पहुंचा, निर्यात ऑर्डर में जून 2025 के बाद सबसे तेज उछाल; मैन्युफैक्चरिंग की रफ्तार थोड़ी धीमी, रोजगार वृद्धि भी सुस्त

1 day ago

समुद्र मंथन का अर्थशास्त्र: समृद्धि के लिए विरोधी शक्तियों की जरूरत क्यों है

लेखिका प्रियंका शर्मा कैंतुरा इस लेख में बताती हैं कि देवताओं, असुरों और लक्ष्मी के प्राकट्य की प्राचीन कथा प्रतिस्पर्धा, सहयोग और धन सृजन के बारे में क्या सीख देती है.

8 hours ago