होम / बिजनेस / भारत ने ‘लगान’ वसूलने वाले अंग्रेजों को पीछे छोड़ पाया ऐसा मुकाम, जानकर होगा गर्व 

भारत ने ‘लगान’ वसूलने वाले अंग्रेजों को पीछे छोड़ पाया ऐसा मुकाम, जानकर होगा गर्व 

एक दशक पहले भारत सबसे बड़ी अर्थव्‍यवस्‍थाओं की सूची में 11वें स्थान पर था और ब्रिटेन पांचवें नंबर पर.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

किसी जमाने में भारत पर राज करने वाला ब्रिटेन आज कई मामलों में हमसे पीछे है और ताजा अपडेट उसके लिए किसी सदमे से कम नहीं है. आर्थिक मोर्चे पर भी भारत ने उसे पछाड़ दिया है. ब्रिटेन को पीछे छोड़कर भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है. उसके आगे अब सिर्फ अमेरिका, चीन, जापान और जर्मनी हैं. ब्रिटेन फिसलकर 6वें स्थान पर पहुंच गया है. बता दें कि एक दशक पहले भारत सबसे बड़ी अर्थव्‍यवस्‍थाओं की सूची में 11वें स्थान पर था और ब्रिटेन पांचवें नंबर पर.

बढ़त हुई और मजबूत
ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट बताती है कि अमेरिकी डॉलर में की गई गणना के अनुसार भारत ने 2021 की आखिरी तिमाही में ब्रिटेन को पीछे छोड़ा है. वहीं अंतरराष्‍ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के जीडीपी आंकड़ों के मुताबिक, 2022 की पहली तिमाही में भारत ने अपनी बढ़त को और मजबूत किया है. आईएमएफ द्वारा जारी आंकड़ों और मार्च तिमाही के अंत में डॉलर की विनिमय दर के आधार पर ब्लूमबर्ग ने बताया है कि भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है. 

7% रह सकती है रफ़्तार
नॉमिनल कैश में भारतीय अर्थव्यवस्था का आकार 854.7 अरब डॉलर रहा. जबकि इसी आधार पर इसी अवधि में ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था का आकार 816 अरब डॉलर था. अनुमान लगाया जा रहा है कि आने वाले समय में भारत ब्रिटिश अर्थव्यवस्था के मुकाबले अपनी बढ़त और मजबूत करेगा. गौरतलब है कि हाल ही में भारत ने चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के लिए GDP के आधिकारिक आंकड़े जारी किए हैं. जिनसे पता चलता है कि भारत दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ने वाली बड़ी अर्थव्‍यवस्‍थाओं में शामिल है. चालू वित्‍त वर्ष की पहली त‍िमाही (अप्रैल-जून) में भारत की अर्थव्‍यवस्‍था 13.5 फीसदी की रफ्तार से बढ़ी है और इस साल हमारी अर्थव्‍यवस्‍था के 7 फीसदी की रफ्तार से बढ़ने के अनुमान है.

मुश्किलों में घिरा ब्रिटेन
ब्रिटेन इस वक्त तमाम तरह की परेशानियों से जूझ रहा है. वहां कॉस्‍ट ऑफ लिविंग लगातार बढ़ती जा रही है जबकि ग्रोथ बेहद सुस्‍त है. ब्रिटेन में राजनीतिक उथलपुथल भी चल रही है. कंजरवेटिव पार्टी के सदस्यों को बोरिस जॉनसन के उत्‍तराधिकारी को चुनना है. नई सरकार के लिए महंगाई और सुस्त इकोनॉमी सबसे बड़ी चुनौती होगी. बैंक ऑफ इंग्‍लैंड की चेतावनी देते हुए कहा है कि ये सुस्ती 2024 तक जारी रह सकती है. बता दें कि ब्रिटेन में चार दशकों में सबसे तेजी से महंगाई बढ़ी है. अर्थव्यवस्था के मामले में भारत से पिछड़ना ब्रिटेन के लिए किसी सदमे की तरह है. वहीं, भारतीयों के लिए यह गर्व का विषय है कि किसी जमाने में हमसे लगान वसूलने वाले अंग्रेज पिछड़ गए हैं.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

ऑर्गेनिक और प्रीमियम फूड रिटेल में FreshTerra की एंट्री, FY28 तक दिल्ली-NCR में 12-15 स्टोर खोलने की योजना

कंपनी का लक्ष्य शहरी उपभोक्ताओं के लिए ऐसा रिटेल अनुभव तैयार करना है, जहां रोजमर्रा के खाद्य उत्पादों के साथ प्रीमियम और गॉरमे कैटेगरी के विकल्प भी उपलब्ध हों.

2 hours ago

भारत के रिटेल बाजार में D2C ब्रांड्स की बढ़ी पकड़, H1 2026 में लीजिंग गतिविधियों में 28% हिस्सेदारी: CBRE

देश में कुल रिटेल लीजिंग गतिविधि जनवरी से जून 2026 के बीच सालाना आधार पर 20 फीसदी बढ़कर करीब 39 लाख वर्ग फुट पहुंच गई. इसमें अप्रैल-जून तिमाही का योगदान करीब 20 लाख वर्ग फुट रहा.

2 hours ago

SBI ने AT-1 बॉन्ड से जुटाए ₹4,691 करोड़, निवेशकों के भरोसे से मजबूत हुई पूंजी

SBI ने इस AT-1 बॉन्ड इश्यू का बेस साइज 3,000 करोड़ रुपये रखा था, जबकि कुल इश्यू साइज 5,000 करोड़ रुपये था.

2 hours ago

अडानी पोर्ट्स के Q1 नतीजे दमदार, मुनाफा ₹3,620 करोड़; इंटरनेशनल पोर्ट्स कारोबार ने दी रफ्तार

कार्गो वॉल्यूम, इंटरनेशनल पोर्ट्स और लॉजिस्टिक्स कारोबार की मजबूत ग्रोथ से बढ़ी कमाई. FY27 के लिए ₹45,000 करोड़ तक के रेवेन्यू का अनुमान बरकरार.

4 hours ago

पावर प्ले: क्या रिटायर्ड नौकरशाहों के हाथों में सिमट गई है भारत की वित्तीय व्यवस्था?

तीस रिटायर्ड नौकरशाह. सबसे ताकतवर कुर्सियां. भारत की पूरी वित्तीय व्यवस्था पर खामोश कब्जा

6 hours ago


बड़ी खबरें

SBI ने AT-1 बॉन्ड से जुटाए ₹4,691 करोड़, निवेशकों के भरोसे से मजबूत हुई पूंजी

SBI ने इस AT-1 बॉन्ड इश्यू का बेस साइज 3,000 करोड़ रुपये रखा था, जबकि कुल इश्यू साइज 5,000 करोड़ रुपये था.

2 hours ago

भारत के रिटेल बाजार में D2C ब्रांड्स की बढ़ी पकड़, H1 2026 में लीजिंग गतिविधियों में 28% हिस्सेदारी: CBRE

देश में कुल रिटेल लीजिंग गतिविधि जनवरी से जून 2026 के बीच सालाना आधार पर 20 फीसदी बढ़कर करीब 39 लाख वर्ग फुट पहुंच गई. इसमें अप्रैल-जून तिमाही का योगदान करीब 20 लाख वर्ग फुट रहा.

2 hours ago

अडानी पोर्ट्स के Q1 नतीजे दमदार, मुनाफा ₹3,620 करोड़; इंटरनेशनल पोर्ट्स कारोबार ने दी रफ्तार

कार्गो वॉल्यूम, इंटरनेशनल पोर्ट्स और लॉजिस्टिक्स कारोबार की मजबूत ग्रोथ से बढ़ी कमाई. FY27 के लिए ₹45,000 करोड़ तक के रेवेन्यू का अनुमान बरकरार.

4 hours ago

लोकसभा से पास हुआ एंटी पेपर लीक संशोधन बिल; दोषियों को 10 साल जेल और 50 लाख रुपये तक जुर्माना

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने 27 जुलाई को यह संशोधन विधेयक लोकसभा में पेश किया था. यह कदम देश में प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी और पेपर लीक को लेकर बढ़ी चिंताओं के बीच उठाया गया है.

3 hours ago

GST फ्रॉड पर बड़ा शिकंजा: ₹74,782 करोड़ के फर्जी ITC दावों का खुलासा, महाराष्ट्र-गुजरात में सबसे ज्यादा मामले

सरकार ने फर्जी GST रजिस्ट्रेशन के मामलों की जानकारी भी साझा की. वित्त वर्ष 2025-26 में जाली PAN और आधार कार्ड जैसे दस्तावेजों के जरिए बनाए गए 1,517 नकली GST रजिस्ट्रेशन पकड़े गए.

8 hours ago