होम / बिजनेस / भारत में बढ़ गयी इन्टरनेट की स्पीड, लेकिन ये समस्या नहीं हुई दूर

भारत में बढ़ गयी इन्टरनेट की स्पीड, लेकिन ये समस्या नहीं हुई दूर

पूरे देश में मीडियन डाउनलोड की स्पीड में 115% की वृद्धि देखने को मिली है. सितम्बर 2022 में 5G लॉन्च होने से पहले मीडियन डाउनलोड स्पीड 13.87 Mbps थी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

भारत में मोबाइल की इन्टरनेट स्पीड में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है और ग्लोबल स्पीड टेस्ट रैंकिंग में भारत ने दो लेवल की छलांग भी लगा ली है. जनवरी 2023 में Ookla के स्पीड टेस्ट ग्लोबल इंडेक्स में भारत ने 69 रैंक प्राप्त की थी. फरवरी 2023 में मीडियन मोबाइल स्पीड डाउनलोड के लिए भारत ने इस इंडेक्स में 67 रैंक प्राप्त की है जो जनवरी से 2 रैंक ऊपर है. अक्टूबर 2022 से देश भर में शुरू हुई 5G सुविधाओं ने भी देश के अन्दर मोबाइल डाउनलोड की स्पीड बढ़ाने में मदद की है. 

पहले से ज्यादा जरूरी हुए हैं मोबाइल नेटवर्क्स
पूरे देश में मीडियन डाउनलोड की स्पीड में 115% की वृद्धि देखने को मिली है. सितम्बर 2022 में 5G के लॉन्च होने से पहले मीडियन डाउनलोड स्पीड 13.87 Mbps (मेगाबाईट पर सेकंड) थी और जनवरी 2023 में यह स्पीड बढ़कर 29.85 Mbps हो गयी थी. इतना ही नहीं फरवरी में यह मीडियन डाउनलोड स्पीड बढ़कर 30.96 Mbps हो गयी है. मोबाइल नेटवर्क्स पर काम और कम्युनिकेशन की बढ़ती निर्भरता की वजह से मीडियन डाउनलोड स्पीड में वृद्धि को एक पॉजिटिव साइन के रूप में देखा जा रहा है. फिक्स्ड मीडियन डाउनलोड स्पीड्स में वृद्धि होना भी एक अच्छी बात है और देश भर के लोगों और बिजनेसों के लिए इसे एक पॉजिटिव साइन माना जा रहा है. 

मोबाइल की स्पीड बढ़ी लेकिन घट गयी ब्रॉडबैंड की स्पीड
मीडियन डाउनलोड स्पीड्स में वृद्धि होना एक विशेष बात इसलिए भी है क्योंकि नवम्बर 2022 में Ookla के ग्लोबल स्पीड इंडेक्स में भारत 129 रैंक पर था और तब यह रूस, मैक्सिको, अर्जेंटीना, जैसे G20 देशों और इंडोनेशिया, बांग्लादेश, पाकिस्तान श्रीलंका जैसे पड़ोसी देशों से आगे था. मोबाइल स्पीड में वृद्धि होने के उलट, भारत मीडियन फिक्स्ड ब्रॉडबैंड स्पीड के मामले में 2 रैंक निचे गिर गया है. जहां जनवरी 2023 में भारत ब्रॉडबैंड मीडियन फिक्स्ड इंडेक्स के मामले में 79 रैंक पर था वहीं अब यह 2 रैंकों की गिरावट के साथ फरवरी 2023 में 81 रैंक पर पहुंच गया है. लेकिन फिक्स्ड मीडियन डाउनलोड स्पीड में बहुत हलकी सी वृद्धि देखने को मिली है. जनवरी 2023 में जहां यह 50.02 Mbps थी वहीं फरवरी में यह बढ़कर 50.67 Mbps पर पहुंच गयी है. 

भारत नेट स्कीम से इन्टरनेट कनेक्टिविटी होगी बेहतर
हालांकि मीडियन फिक्स्ड ब्रॉडबैंड स्पीड कि रैंक में कमी होना एक परेशान करने वाला विषय है लेकिन, माना जा रहा है कि डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर में की जा रही इन्वेस्टमेंट और भारत सरकार की ‘भारत नेट स्कीम’ की बदौलत आने वाले सालों में फिक्स्ड मीडियन इन्टरनेट डाउनलोड स्पीड में सुधार देखने को मिलेगा. भारत नेट स्कीम, ग्राम पंचायतों के अंतर्गत आने वाले घरों और सरकारी संस्थानों को जिला स्तर पर ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी प्रदान करने पर काम कर रही है. इतना ही नहीं भारत नेट स्कीम का उद्देश्य इ-गवर्नेंस, इ-हेल्थकेयर, इ-कॉमर्स, इ-एजुकेशन और पब्लिक इंटरेस्ट एक्सेस सुविधाओं के तहत सभी 2.5 लाख ग्राम पंचायतों को कवर करना है. 
 
यह भी पढ़ें: SVB के गिरने से मिलते हैं ये जरूरी सबक, RBI से भी सीख सकता है US फेडरल

टैग्स
सम्बंधित खबरें

लेंसकार्ट में ₹2,468 करोड़ की ब्लॉक डील, 3% तक फिसला शेयर; 2.07% हिस्सेदारी बिकी

ब्लॉक डील के बाद लेंसकार्ट के शेयरों में दबाव देखने को मिला और BSE पर शेयर करीब 3 फीसदी तक गिरकर ₹683.30 के निचले स्तर पर पहुंच गया.

8 hours ago

भारत-न्यूजीलैंड FTA 20 अक्टूबर से लागू, 100% भारतीय निर्यात को मिलेगी शुल्क-मुक्त पहुंच

पीयूष गोयल ने कहा कि भारत-न्यूजीलैंड FTA 20 अक्टूबर को दशहरा के दिन प्रभावी होगा. समझौते के तहत न्यूजीलैंड भारतीय उत्पादों के लिए अपने बाजार में शुल्क-मुक्त पहुंच उपलब्ध कराएगा.

8 hours ago

हैदराबाद में माइक्रोसॉफ्ट का नया AI-ready डेटासेंटर रीजन शुरू, एशिया और ग्लोबल साउथ पर नजर

माइक्रोसॉफ्ट के मुताबिक, हैदराबाद का नया डेटासेंटर रीजन भारत में कंपनी की 20.5 अरब डॉलर की निवेश प्रतिबद्धता का अहम हिस्सा है. अडानी ग्रुप, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक और पीबी पे जैसी कंपनियां इस नए रीजन के लिए साइन अप कर चुकी हैं.

9 hours ago

टाटा ग्रुप में LIC की हिस्सेदारी ₹1 लाख करोड़ के पार, चंद्रशेखरन के दूसरे कार्यकाल में इन शेयरों में बढ़ा निवेश

प्राइम डेटाबेस के आंकड़ों के मुताबिक, जून 2022 के बाद टाटा ग्रुप की 14 लिस्टेड कंपनियों में से 10 में LIC की हिस्सेदारी बढ़ी है.

9 hours ago

मझगांव डॉक बनाएगी आंध्र प्रदेश में नया ग्रीनफील्ड शिपयार्ड, ₹15,000 करोड़ निवेश की तैयारी

दुगराजपट्टनम में प्रस्तावित शिपयार्ड की सालाना क्षमता 1.2 मिलियन ग्रॉस टनेज होगी. कंपनी अगले 5 से 7 वर्षों में इस परियोजना पर करीब ₹15,000 करोड़ खर्च करेगी, जिससे करीब 45,000 प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा होने की उम्मीद है.

10 hours ago

बड़ी खबरें