होम / बिजनेस / India Post Payments Bank के खाते में आया मुनाफा, इनकम भी बढ़ी 

India Post Payments Bank के खाते में आया मुनाफा, इनकम भी बढ़ी 

इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक की शुरुआत एक पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर हुई थी और आज इसकी लगभग देशभर में उपस्थिति है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (India Post Payments Bank - IPPB) ने वित्त वर्ष 2022-23 में पहली बार मुनाफा दर्ज किया है. इस दौरान उसे 20.16 करोड़ रुपये का ऑपरेटिंग प्रॉफिट हुआ है. साथ ही उसकी आय में 66.12 प्रतिशत की वृद्धि देखने को मिली है और लागत में भी 17.36 प्रतिशत का इजाफा दर्ज हुआ है. India Post Payments Bank की ओर से जारी बयान में कहा गया कि IPPB  को 2022-23 के दौरान 20.16 करोड़ का ऑपरेटिंग प्रॉफिट हुआ है. इस दौरान बैंक के कारोबार में बढ़त देखने को मिली है.

सरकार के पास 100% इक्विटी 
इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक की स्थापना स्थापना संचार मंत्रालय के डाक विभाग के तहत 30 जनवरी 2017 को रांची और रायपुर में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर की गई थी. इसमें सरकार की 100% इक्विटी है. आज इसकी देशभर में 649 बैंकिंग आउटलेट्स हैं. India Post Payments Bank के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी जे. वेंकटरामू ने कहा कि जन धन योजना, आधार और इंडिया स्टैक जैसी पहल के साथ नियामकों के सहयोग और वित्तीय समावेशन पर जोर ने बैंक की सफलता में अहम भूमिका निभाई है.

बैंक में मिलती हैं ये सुविधाएं
जे. वेंकटरामू ने आगे कहा कि इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक द्वारा वित्त का प्रबंधन पूरी कुशलता के साथ किया गया है. साथ ही बैंक ने फाइनेंशियल ऑफरिंग को बढ़ाया है. उन्होंने कहा कि IPPB का उद्देश्य खुद को एक यूनिवर्सल बैंक के रूप में परिवर्तित करना और डिजिटल इन्फ्रास्टचर इस्तेमाल करते हुए अंतिम छोर तक सर्विस उपलब्ध कराना है. इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक की सेवाओं की बात करें, तो ये सेविंग अकाउंट, करंट अकाउंट, मनी ट्रांसफर, मनरेगा और पोस्टल प्रोडक्ट्स आदि जैसी सेवाएं उपलब्ध कराता है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

मुथूट फिनकॉर्प के IPO की राह आसान, सेबी ने 6 फैमिली ट्रस्टों को ओपन ऑफर नियम से दी छूट

सेबी ने यह भी स्पष्ट किया कि यह राहत केवल ओपन ऑफर नियमों तक सीमित है. अधिग्रहण करने वाले पक्षों को अन्य सभी लागू नियामकीय प्रावधानों का पालन करना होगा.

15 hours ago

अडानी इंफ्रा ने अडानी ग्रीन एनर्जी में 2,380 करोड़ रुपये में खरीदी 1.03% हिस्सेदारी

अडानी ग्रीन एनर्जी भारत के नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र की प्रमुख कंपनियों में बनी हुई है और स्वच्छ ऊर्जा की बढ़ती मांग तथा ग्रीन इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश के बीच कंपनी लगातार अपनी उत्पादन क्षमता का विस्तार कर रही है.

15 hours ago

मिडिल ईस्ट संकट का भारत को बड़ा फायदा! 1 साल के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंचा फ्यूल एक्सपोर्ट

बेहतर रिफाइनिंग मार्जिन और वैश्विक बाजार में सप्लाई गैप का फायदा उठाते हुए भारतीय रिफाइनिंग कंपनियों ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में अपनी पकड़ और मजबूत कर ली.

16 hours ago

महंगाई और वैश्विक चुनौतियों के बीच इमामी का दमदार प्रदर्शन, Q1 में राजस्व 15% बढ़ा

इमामी लिमिटेड के निदेशक मंडल ने 30 जून 2026 को समाप्त पहली तिमाही के गैर-ऑडिटेड वित्तीय नतीजों को मंजूरी दे दी है. कंपनी ने बताया कि Q1 FY27 में समेकित परिचालन राजस्व 15 फीसदी बढ़कर 1,039 करोड़ रुपये रहा.

17 hours ago

'100% Pure' का दावा पड़ा भारी! FSSAI ने डाबर के कई प्रोडक्ट्स की बिक्री पर लगाई रोक

FSSAI के आदेश के मुताबिक, जिन उत्पादों पर कार्रवाई की गई है उनमें शहद, एप्पल साइडर विनेगर, वर्जिन कोकोनट ऑयल, तिल का तेल, गाय का घी, नारियल पानी, नारियल का दूध और अन्य खाद्य उत्पाद शामिल हैं.

19 hours ago

बड़ी खबरें

मिडिल ईस्ट संकट का भारत को बड़ा फायदा! 1 साल के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंचा फ्यूल एक्सपोर्ट

बेहतर रिफाइनिंग मार्जिन और वैश्विक बाजार में सप्लाई गैप का फायदा उठाते हुए भारतीय रिफाइनिंग कंपनियों ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में अपनी पकड़ और मजबूत कर ली.

16 hours ago

मुथूट फिनकॉर्प के IPO की राह आसान, सेबी ने 6 फैमिली ट्रस्टों को ओपन ऑफर नियम से दी छूट

सेबी ने यह भी स्पष्ट किया कि यह राहत केवल ओपन ऑफर नियमों तक सीमित है. अधिग्रहण करने वाले पक्षों को अन्य सभी लागू नियामकीय प्रावधानों का पालन करना होगा.

15 hours ago

अडानी इंफ्रा ने अडानी ग्रीन एनर्जी में 2,380 करोड़ रुपये में खरीदी 1.03% हिस्सेदारी

अडानी ग्रीन एनर्जी भारत के नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र की प्रमुख कंपनियों में बनी हुई है और स्वच्छ ऊर्जा की बढ़ती मांग तथा ग्रीन इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश के बीच कंपनी लगातार अपनी उत्पादन क्षमता का विस्तार कर रही है.

15 hours ago

नोएडा-गुरुग्राम बने रियल एस्टेट निवेश के सबसे बड़े हॉटस्पॉट, 7 साल में घरों की कीमतें 125% तक बढ़ीं: रिपोर्ट

ANAROCK रिसर्च एंड एडवाइजरी के विश्लेषण के अनुसार, देश के 11 प्रमुख आवासीय बाजारों में 2019 से Q2 2026 के बीच पूंजीगत मूल्य और रेंटल यील्ड, दोनों में लगभग समान गति से वृद्धि हुई है.