होम / बिजनेस / India Innovation Index List: इस राज्य ने मारी बाजी, जानिए सबसे नीचे कौन रहा

India Innovation Index List: इस राज्य ने मारी बाजी, जानिए सबसे नीचे कौन रहा

उत्तर प्रदेश और हरियाणा ने बड़ी संख्या में इंटरनेट उपभोक्ताओं के साथ ही निवेश के लिए सुरक्षित परिवेश और कारोबारी माहौल को बढ़ावा देने में सफलता हासिल की.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली: नीति आयोग (Niti Aayog) के तीसरे Innovation Index में कर्नाटक 17 प्रमुख राज्यों की श्रेणी में टॉप पर है जबकि तेलंगाना दूसरे और हरियाणा तीसरे स्थान पर है. आधिकारिक बयान के अनुसार, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को उनके प्रदर्शन की प्रभावी तुलना करने के लिए 17 प्रमुख राज्यों, 10 पूर्वोत्तर और पहाड़ी राज्यों तथा 9 केंद्र शासित प्रदेशों एवं शहर राज्यों की श्रेणी में वर्गीकृत किया गया था.

कर्नाटक की हैट्रिक
प्रमुख राज्यों में कर्नाटक राज्य लगातार तीसरे वर्ष पहले स्थान पर रहा है. वहीं, सबसे निचले पायदान पर छत्तीसगढ़, ओडिशा और बिहार हैं. केंद्र शासित प्रदेशों में चंडीगढ़ पहले स्थान पर, वहीं पूर्वोत्तर और पहाड़ी राज्यों की श्रेणी में मणिपुर टॉप पर है.

सबसे कम अंक छत्तीसगढ़ को
सूचकांक के अनुसार 18.01 अंक के साथ कर्नाटक का प्रदर्शन श्रेष्ठ रहा. इसके बाद क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर तेलंगाना और हरियाणा है. छत्तीसगढ़ को सबसे कम 10.97 अंक मिले. कर्नाटक प्रत्यक्ष विदेशी निवेश आकर्षित करने में सबसे सफल रहा. उसके प्रदर्शन के आधार पर उसे सबसे अधिक अंक मिले.

उत्तर प्रदेश और हरियाणा ने किया प्रभावित
उत्तर प्रदेश और हरियाणा की बात करें तो सूचकांक के अनुसार इन दोनों राज्यों ने बड़ी संख्या में इंटरनेट उपभोक्ताओं के साथ ही निवेश के लिए सुरक्षित परिवेश और कारोबारी माहौल को बढ़ावा देने में सफलता हासिल की. पूर्वोत्तर और पहाड़ी राज्यों में मणिपुर को 19.37 अंक मिले. दूसरे स्थान पर उत्तराखंड रहा. 11 अंक के साथ नगालैंड सबसे निचले स्थान पर रहा.

Rank State Point 1 Karnataka 18.01 2 Telangana 17.66 3 Haryana 16.35 4 Maharashtra 16.06 5 Tamil Nadu 15.69 6 Punjab 15.35 7 Uttar Pradesh 14.22 8 Kerala 13.67 9 Andhra Pradesh 13.32 10 Jharkhand 13.10 11 West Bengal 12.98 12 Rajasthan 12.88 13 Madhya Pradesh 12.74 14 Gujarat 12.41 15 Bihar 11.58 16 Odisha 11.42 17 Chhattisgarh 10.97

नीति आयोग के मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने क्या कहा
नीति आयोग के मुख्य कार्यपालक अधिकारी परमेश्वरन अय्यर ने कहा कि आयोग देश में राज्यों के नवाचार पर निगरानी रखने को प्रतिबद्ध है और यह काम भारत नवाचार सूचकांक के जरिए जारी रहेगा. उन्होंने कहा, "हम राज्यों और अन्य संबंधित पक्षों के साथ साझेदारी में देशभर में नवाचार परिवेश को बेहतर बनाना चाहते हैं."

नीति आयोग के सदस्य ने क्या कहा
नीति आयोग के सदस्य वी के सारस्वत ने कहा कि Innovation टिकाऊ और समावेशी विकास की कुंजी है. यह हमारे दौर की सबसे बड़ी चुनौतियों से निपटने में हमें मदद करता है. लाखों लोगों को गरीबी से निकालता है. आजीविका के अवसर पैदा करता है और आत्मनिर्भर भारत के रास्ते पर आगे बढ़ाता है.

गौरतलब है कि सूचकांक के पहले और दूसरे संस्करण को क्रमशः अक्टूबर, 2019 और जनवरी, 2021 में जारी किया गया था. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

RBL बैंक को पहली बार मिली मूडीज की इन्वेस्टमेंट ग्रेड रेटिंग, आउटलुक स्थिर

वैश्विक रेटिंग एजेंसी ने बैंक को Baa2/P-2 रेटिंग दी, मजबूत पूंजी स्थिति और कारोबार में वृद्धि की उम्मीद को बताया आधार

35 minutes ago

कमर्शियल LPG सिलेंडर 209 रुपये तक सस्ता, होटल-रेस्टोरेंट और कारोबारियों को राहत

1 अगस्त से लागू हुई नई कीमतें, लगातार दूसरे महीने कम हुए व्यावसायिक गैस सिलेंडर के दाम; घरेलू LPG की कीमतों में कोई बदलाव नहीं

44 minutes ago

अजंता फार्मा का Q1 मुनाफा 31% बढ़कर 334 करोड़ रुपये पहुंचा, आय में 25% की बढ़ोतरी

US जेनरिक और अफ्रीका कारोबार ने कंपनी की ग्रोथ को दी मजबूती, एडजस्टेड EBITDA बढ़कर 454 करोड़ रुपये हुआ.

49 minutes ago

मेडिकल लॉजिस्टिक्स में आएगी नई उड़ान, एयर इंडिया, स्काईड्राइव और सुजुकी ने किया समझौता

इस साझेदारी के तहत कंपनियां यह आकलन करेंगी कि eVTOL विमान 'लास्ट-माइल' आपातकालीन मेडिकल लॉजिस्टिक्स में किस तरह मददगार साबित हो सकते हैं.

1 hour ago

R&D निवेश में भारत की रफ्तार तेज, लेकिन GDP के अनुपात में अब भी चीन और ब्राजील से पीछे

R&D पर GDP के अनुपात में खर्च के मामले में भारत कई प्रमुख ब्रिक्स देशों से पीछे है. चीन ने 2024 में अपने GDP का 2.69 प्रतिशत, ब्राजील ने 2023 में 1.19 प्रतिशत और रूस ने 2024 में लगभग 0.94 प्रतिशत R&D पर खर्च किया.

3 hours ago

बड़ी खबरें

पहली तिमाही में 22 राज्यों की कैपेक्स रफ्तार सुस्त, यूपी-बंगाल समेत कई बड़े राज्य पिछड़े: CAG

अप्रैल-जून तिमाही के दौरान 22 राज्यों ने संयुक्त रूप से पूंजीगत व्यय के लिए निर्धारित 10.45 लाख करोड़ रुपये के बजट में से 1.11 लाख करोड़ रुपये खर्च किए.