✕

होम / बिजनेस / भारत बना तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप हब : जानिए 11 साल में कैसे बदली तस्वीर?

भारत बना तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप हब : जानिए 11 साल में कैसे बदली तस्वीर?

भारत आज एक ऐसा देश बन चुका है जहां इनोवेशन को समर्थन, उद्यमशीलता को अवसर और निवेश को स्थायित्व मिल रहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

पिछले एक दशक में भारत ने नीतियों, संरचना और तकनीक के क्षेत्र में जो परिवर्तन देखे हैं, वे देश के विकास की एक नई कहानी लिखते हैं. जहां कभी व्यापार के रास्ते में लालफीताशाही, जटिल कर प्रणाली और ढीली बुनियादी संरचना बड़ी रुकावटें थीं, वहीं आज का भारत उद्यमिता, नवाचार और निवेश के लिए एक आकर्षक गंतव्य बन चुका है. एक रिपोर्ट के अनुसार भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम बन गया है. दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने सुधारों की एक श्रृंखला के माध्यम से न केवल वैश्विक प्रतिस्पर्धा में अपनी स्थिति मजबूत की है, बल्कि स्टार्टअप, डिजिटल अर्थव्यवस्था और इन्फ्रास्ट्रक्चर जैसे क्षेत्रों में भी नई ऊंचाइयों को छुआ है. आइए जानते हैं भारत ने पिछले 11 वर्षों में हुए इस उपलब्धि को कैसे हासिल किया है? 

कर सुधारों से स्टार्टअप को मिला नया जीवन

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सरकार ने टैक्स सिस्टम को भी व्यवसायों के लिए अनुकूल बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए हैं. “पारदर्शी कराधान, ईमानदार का सम्मान” जैसे प्लेटफॉर्म से टैक्स प्रक्रिया को फेसलेस और निष्पक्ष बनाया गया है. जुलाई 2024 में एंजेल टैक्स को समाप्त कर दिया गया, जिससे स्टार्टअप सेक्टर को बड़ी राहत मिली. साथ ही, विदेशी कंपनियों के लिए कॉर्पोरेट टैक्स में 35% तक की कटौती की गई है. जीएसटी के लागू होने से देशभर में एकीकृत अप्रत्यक्ष कर प्रणाली अस्तित्व में आई, जिसने व्यापार करना और भी आसान बना दिया.

डिजिटल पहलों ने बढ़ाई व्यापार में सुगमता

व्यापार में आसानी के लिए सरकार ने कई डिजिटल पहलें शुरू की हैं, जैसे – राष्ट्रीय एकल खिड़की प्रणाली (NSWS), SPICe+ फॉर्म और ICEGATE. इससे कंपनियों को एक ही मंच पर आवश्यक सेवाएं और अनुमोदन मिल रहे हैं. जन विश्वास अधिनियम, 2023 के तहत कई नियमों को अपराधमुक्त किया गया है, जिससे कॉर्पोरेट माहौल अधिक अनुकूल हुआ है. साथ ही, दिवाला और दिवालियापन संहिता (IBC) तथा श्रम संहिताओं ने व्यापार जगत में स्थिरता और भरोसे को मजबूत किया है.

ऐसे बदला इन्फ्रास्ट्रक्चर परिदृश्य

इन्फ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र में सरकार की 'PM गति शक्ति' योजना और ‘राष्ट्रीय लॉजिस्टिक्स नीति’ ने भारत की परिवहन और आपूर्ति श्रृंखला को अधिक कुशल और समन्वित बनाया है. इसका परिणाम यह है कि वर्ल्ड बैंक के लॉजिस्टिक्स परफॉर्मेंस इंडेक्स में भारत की रैंक 2020 में 54 से सुधरकर 2023 में 38 हो गई है. यह सुधार वैश्विक प्रतिस्पर्धा में भारत की स्थिति को और मजबूत करता है.

GeM प्लेटफॉर्म और MSME का सशक्तिकरण

सरकारी ई-मार्केटप्लेस (GeM) जैसे प्लेटफॉर्म ने सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (MSME) को सरकारी खरीद प्रक्रियाओं में सीधी और पारदर्शी भागीदारी दी है. इससे छोटे व्यवसायों को नया बाजार और अवसर मिला है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

1 day ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

1 day ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

1 day ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

1 day ago

UPITS 2026: YEIDA में 469 करोड़ रुपये की 5 औद्योगिक परियोजनाओं के लिए जमीन आवंटित

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 के उद्घाटन के दौरान इन कंपनियों को जमीन आवंटन पत्र सौंपे गए. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पांचों कंपनियों के प्रतिनिधियों को लेटर ऑफ अलॉटमेंट प्रदान किए.

1 day ago


बड़ी खबरें

स्मार्ट कारोबार बाजार में बदलाव से पहले तैयारी करते हैं: राजीव दुबे

BW Marketing World के साथ बातचीत में American Business Solutions Inc. के President और CEO ने नए बाजारों की पहचान करने, कारोबारी चक्रों का अनुमान लगाने और उन क्षेत्रों में निवेश करने के बारे में बात की, जहां तकनीक मानवीय विशेषज्ञता की पूरक है.

18 hours ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

1 day ago

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

1 day ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

1 day ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

1 day ago