होम / बिजनेस / भारत ने चावल पर प्रतिबंध के बीच इस देश को दी रियायत? जानते हैं कौन सा है ये देश 

भारत ने चावल पर प्रतिबंध के बीच इस देश को दी रियायत? जानते हैं कौन सा है ये देश 

दुनियाभर में चावल का निर्यात रोकने के बाद दुनिया के कई देशों में चावल के दामों में इजाफा हो गया है. कुछ दिन पहले भारत ने पारबॉइल्‍ड चावल पर भी बैन लगा दिया था. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भारत में बढ़ती चावलों की महंगाई को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने उसके निर्यात पर पाबंदी लगा दी है. सरकार के इस कदम के कारण दुनिया के कई देशों में चावल के दामों में इजाफा देखने को मिल रहा है. लेकिन इस बीच भारत सरकार ने पूरी दुनिया के लिए लगाए इस प्रतिबंध के बीच एक देश के लिए चावल के निर्यात की अनुमति दे दी है. ये देश है सिंगापुर जिसके लिए चावल के निर्यात को हरी झंडी दे दी है. 

सरकार ने क्‍यों लिया ये फैसला? 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, दरअसल सिंगापुर से खास संबंधों के कारण उसकी खाद्य जरूरतों को पूरा करने के लिए सरकार ने ये कदम उठाया है. सिंगापुर की खाद्य जरूरतों को देखते हुए इस मामले में केन्‍द्र सरकार के विदेश मंत्रालय के प्रवक्‍ता अरिंदम बागची से सवाल पूछा गया था कि जिस पर उन्‍होंने कहा कि जल्‍द ही इसे लेकर आदेश जारी किए जाएंगे.

सिंगापुर को छूट की ये है वजह
भारत और सिंगापुर के बीच संबंध काफी लंबे समय से हैं. दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी भी है और आर्थिक संबंध भी काफी गहरे हैं.  दोनों देशों के हित भी आपस में जुड़े हुए हैं और लोगों का भी एक दूसरे से काफी जुड़ाव है.  इन्‍हीं संबंधों के कारण सिंगापुर के लिए भारत ने ये रियायत दी है. इस रियायत के तहत सिंगापुर को चावल दिया जा रहा है. 

अब तक कई खाद्य पदार्थों पर सरकार लगा चुकी है रोक 
सरकार अब तक चरणबद्ध तरीके से कई खाद्य पदार्थों पर रोक लगा चुकी है.  सरकार ने पिछले साल 2022 में टूटे चावल के निर्यात पर पाबंदी लगा दी थी. उसके बाद जुलाई 2023 में गैर बासमती सफेद चावल के निर्यात पर भी सरकार ने रोक लगा दी थी. इस महीने सरकार ने पारबॉइल्‍ड राइस पर 20 निर्यात शुल्‍क लगा दिया था. सरकार ये सारे कदम महंगाई को नियंत्रण में लाने के लिए कर रही है. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

अगले हफ्ते IPO की बहार, SBI Funds समेत 3 कंपनियां जुटाएंगी ₹11,980 करोड़, जानें निवेश की पूरी डिटेल

14 जुलाई से शेयर बाजार में देश की सबसे बड़ी एसेट मैनेजमेंट कंपनियों में शामिल SBI Funds Management के अलावा Alpine Texworld और Millworks Technologies के IPO खुल रहे हैं.

1 day ago

हाई BP से HIV तक, 39 जरूरी दवाओं के रेट फिक्स, ज्यादा वसूली पर होगी कार्रवाई

सरकार के इस फैसले के बाद कोई भी दवा कंपनी या मेडिकल स्टोर निर्धारित कीमत से अधिक राशि नहीं वसूल सकेगा. नियमों का उल्लंघन करने पर अतिरिक्त वसूली गई रकम ब्याज सहित लौटानी होगी.

1 day ago

त्रिपुरा बना टेक्नोलॉजी निवेश का नया हब, बिजनेस कॉन्क्लेव में ₹10,000 करोड़ से ज्यादा के 43 MoU पर हस्ताक्षर

त्रिपुरा ने टेक्नोलॉजी और डिजिटल निवेश के क्षेत्र में बड़ा कदम बढ़ाते हुए 'डेस्टिनेशन त्रिपुरा बिजनेस कॉन्क्लेव 2026' के दौरान ₹10,000 करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव हासिल किए हैं.

1 day ago

JSW Energy की सब्सिडियरी को ₹444 करोड़ का बड़ा ऑर्डर, सोमवार को फोकस में रहेगा शेयर

यह ऑर्डर बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) और पावर कन्वर्जन सिस्टम (PCS) की आपूर्ति से जुड़ा है, जिससे कंपनी के ऊर्जा भंडारण कारोबार को और मजबूती मिलने की उम्मीद

1 day ago

AI से हर साल 2.7 ट्रिलियन डॉलर की बढ़ रही उत्पादकता, लेकिन अमीर देशों को ही मिल रहा ज्यादा फायदा: स्टडी

रिपोर्ट के अनुसार, AI फिलहाल हर साल लगभग 2.7 ट्रिलियन डॉलर के बराबर उत्पादकता बढ़ा रहा है. यह अध्ययन में शामिल 86 देशों की कुल GDP का करीब 3.4% है.

1 day ago

बड़ी खबरें

अगले हफ्ते IPO की बहार, SBI Funds समेत 3 कंपनियां जुटाएंगी ₹11,980 करोड़, जानें निवेश की पूरी डिटेल

14 जुलाई से शेयर बाजार में देश की सबसे बड़ी एसेट मैनेजमेंट कंपनियों में शामिल SBI Funds Management के अलावा Alpine Texworld और Millworks Technologies के IPO खुल रहे हैं.

1 day ago

त्रिपुरा बना टेक्नोलॉजी निवेश का नया हब, बिजनेस कॉन्क्लेव में ₹10,000 करोड़ से ज्यादा के 43 MoU पर हस्ताक्षर

त्रिपुरा ने टेक्नोलॉजी और डिजिटल निवेश के क्षेत्र में बड़ा कदम बढ़ाते हुए 'डेस्टिनेशन त्रिपुरा बिजनेस कॉन्क्लेव 2026' के दौरान ₹10,000 करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव हासिल किए हैं.

1 day ago

हाई BP से HIV तक, 39 जरूरी दवाओं के रेट फिक्स, ज्यादा वसूली पर होगी कार्रवाई

सरकार के इस फैसले के बाद कोई भी दवा कंपनी या मेडिकल स्टोर निर्धारित कीमत से अधिक राशि नहीं वसूल सकेगा. नियमों का उल्लंघन करने पर अतिरिक्त वसूली गई रकम ब्याज सहित लौटानी होगी.

1 day ago

JSW Energy की सब्सिडियरी को ₹444 करोड़ का बड़ा ऑर्डर, सोमवार को फोकस में रहेगा शेयर

यह ऑर्डर बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) और पावर कन्वर्जन सिस्टम (PCS) की आपूर्ति से जुड़ा है, जिससे कंपनी के ऊर्जा भंडारण कारोबार को और मजबूती मिलने की उम्मीद

1 day ago

IOCL ने GP Petroleums के JV को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, पिपावाव बिटुमेन सेल का करेगा संचालन

GP Petroleums ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि उसकी संयुक्त उद्यम कंपनी Amron Oil Resources Pvt Ltd को IOCL के गुजरात स्थित पिपावाव बिटुमेन सेल के संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

1 day ago