होम / बिजनेस / भारत के निर्यात को लेकर India Exim Bank ने जताया ये पूर्वानुमान 

भारत के निर्यात को लेकर India Exim Bank ने जताया ये पूर्वानुमान 

इंडिया एक्ज़िम बैंक का मानना है कि तमाम वैश्विक कारणों के चलते निर्यात में कुछ कमी देखने को मिल सकती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

एक्सपोर्ट-इम्पोर्ट बैंक ऑफ इंडिया (इंडिया एक्ज़िम बैंक) का अनुमान है कि FY2024 की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) में भारत का कुल व्यापारिक निर्यात साल-दर-साल 4.8% की गिरावट के साथ 105.4 बिलियन डॉलर रहेगा. जबकि गैर-तेल निर्यात 87.3 बिलियन डॉलर के आसपास रह सकता है. इंडिया एक्ज़िम बैंक का कहना है कि वैश्विक स्तर पर बदल रहे हालात और चुनिंदा ट्रेड पार्टनर्स की अर्थव्यवस्था के दबाव में होने के चलते भारत के कुल निर्यात में कमी देखने को मिलेगी.

8 तिमाहियों से अच्छा प्रदर्शन
India Exim Bank के मुताबिक, भारत का कुल व्यापारिक निर्यात हालांकि, Q2 FY2022 के बाद से लगातार आठ तिमाहियों तक 100 बिलियन डॉलर से ऊपर बना हुआ है, जो आपूर्ति श्रृंखला व्यवधानों और भू-राजनीतिक तनावों से ग्रस्त चुनौतीपूर्ण वैश्विक आर्थिक स्थिति के बीच लचीलेपन को दर्शाता है. इन पूर्वानुमानों के साथ, वित्त वर्ष 2024 की पहली छमाही के लिए भारत का निर्यात 208 बिलियन डॉलर होने की उम्मीद है, जबकि इसी अवधि के दौरान गैर-तेल निर्यात 172 बिलियन डॉलर रह सकता है. वर्तमान में तेल की कीमतों में जो उछाल देखा जा रहा है, उससे आगामी तिमाहियों में भारत के निर्यात में भी बढ़ोतरी हो सकती है. 

इन-हाउस मॉडल विकसित
भारत के कुल व्यापारिक निर्यात और गैर-तेल निर्यात में वृद्धि का पूर्वानुमान एक्ज़िम बैंक द्वारा तिमाही आधार पर, जून, सितंबर, दिसंबर और मार्च के पहले पखवाड़े के दौरान लगाया जाता है वित्त वर्ष 2024 की तीसरी तिमाही (यानी अक्टूबर-दिसंबर 2023) के लिए भारत के निर्यात का अगला विकास पूर्वानुमान दिसंबर 2023 के पहले पखवाड़े में जारी किया जाएगा. मॉडल और पूर्वानुमान परिणामों की समीक्षा डोमेन विशेषज्ञों की एक स्थायी तकनीकी समिति द्वारा की गई है, जिसमें प्रोफेसर Saikat Sinha Roy, प्रोफेसर एन. आर. भानुमूर्ति और प्रोफेसर सी. वीरमणि शामिल हैं. अपनी निरंतर अनुसंधान पहल के हिस्से के रूप में, एक्ज़िम बैंक ने तिमाही आधार पर भारत के निर्यात में उतार-चढ़ाव को ट्रैक करने और पूर्वानुमान लगाने के लिए एक एक्सपोर्ट लीडिंग इंडेक्स (ELI) जनरेट करने के लिए एक इन-हाउस मॉडल विकसित किया है. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत-ऑस्ट्रेलिया रिश्तों को नई मजबूती: न्यूक्लियर एनर्जी, डिफेंस और क्रिटिकल मिनरल्स में हुए बड़े समझौते

दोनों देशों ने रक्षा एवं सुरक्षा पर संयुक्त घोषणा, ऊर्जा सहयोग पर साझा बयान और साइबर सुरक्षा, उभरती तकनीकों तथा सप्लाई चेन को मजबूत करने के लिए एक व्यापक रोडमैप जारी किया है.

59 minutes ago

घरेलू इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा, सरकार ने कई कंपोनेंट्स पर हटाई कस्टम ड्यूटी

सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों के निर्माण में इस्तेमाल होने वाले कई जरूरी पार्ट्स और मशीनों पर कस्टम ड्यूटी में राहत दी गई है. यह छूट 31 मार्च 2029 तक लागू रहेगी.

1 hour ago

बिना निवेशकों से मिले दो बहनों ने जुटाए 91 हजार डॉलर, क्राउडफंडिंग से लिखी सफलता की नई कहानी

लखनऊ की दो बहनों ने बिना किसी निवेशक से मुलाकात किए और बिना इक्विटी छोड़े अपने स्टार्टअप Mithrasa के लिए Kickstarter के जरिए 40 से अधिक देशों के 1,267 समर्थकों से 91,960 डॉलर जुटाए.

2 hours ago

Flipkart ने फैशन कैटेगरी में जीरो कमीशन किया लागू, 90 हजार सेलर्स को मिलेगा फायदा

कंपनी का कहना है कि इस फैसले से करीब 90 हजार सेलर्स, खासकर MSME और D2C ब्रांड्स को अधिक मुनाफा कमाने, कारोबार बढ़ाने और नए ग्राहकों तक पहुंच बनाने में मदद मिलेगी.

3 hours ago

IMF के बाद अब ADB ने भी घटाया भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान, महंगे तेल और बढ़ती लागत का असर

ADB ने जुलाई 2026 संस्करण के 'एशियन डेवलपमेंट आउटलुक' में FY27 के लिए भारत की GDP वृद्धि दर का अनुमान 6.9% से घटाकर 6.6% कर दिया है.

3 hours ago

बड़ी खबरें