होम / बिजनेस / IMF ने कहा भारत और चीन की इकॉनमी से दुनिया को होगा जबरदस्त फायदा!

IMF ने कहा भारत और चीन की इकॉनमी से दुनिया को होगा जबरदस्त फायदा!

वर्ल्ड इकॉनमी के विकास में कुछ रफ्तार आगे बढ़ती हुई इकॉनोमीज की वजह से देखने को मिल रही है और इस नजरिये से एशिया काफी महत्त्वपूर्ण है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

IMF (इंटरनेशनल मोनेटरी फंड) की मैनेजिंग डायरेक्टर Kristalina Georgieva ने हाल ही में कहा है कि, इस साल ग्लोबल इकॉनमी के विकास का आधा हिस्सा भारत और चीन के योगदान द्वारा आएगा. IMF प्रमुख ने कहा है कि, कोविड खत्म होने के बाद के प्रभावों और रूस एवं युक्रेन के युद्ध के चलते वर्ल्ड इकॉनमी में अभी भी गिरावट जारी रहेगी. 

1990 के बाद इतनी खराब है हालत
आगे बताते हुए IMF प्रमुख ने कहा कि, 2023 में वर्ल्ड इकॉनमी की विकास दर 3% से भी कम रहने की उम्मीद है. इस बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि, इकॉनोमिक विकास की धीमी रफ्तार आगे भी जारी रहेगी और आने वाले 5 सालों में वर्ल्ड इकॉनमी की विकास दर 3% से भी कम रहेगी. 1990 के बाद से मीडियम-टर्म विकास के लिए यह हमारा सबसे कम पुर्वानुमान है. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि, यह विकास दर पिछले दो दशकों की 3.8% की औसत विकास दर से भी कम है. 

चीन और भारत हैं महत्त्वपूर्ण
वर्ल्ड इकॉनमी के विकास में कुछ रफ्तार आगे बढ़ती हुई इकॉनोमीज की वजह से देखने को मिल रही है और इस नजरिये से एशिया काफी महत्त्वपूर्ण है. भारत और चीन साल 2023 में वर्ल्ड इकॉनमी के विकास में आधे से जयादा हिस्से का योगदान देंगे. लेकिन बाकी देशों के लिए इस वक्त इकॉनोमिक विकास काफी मुश्किल दिखाई दे रहा है. साल 2021 में अच्छी रिकवरी कर लेने के बाद युक्रेन और रूस का युद्ध शुरू हो गया था जिसकी वजह से 2022 में ग्लोबल विकास दर कम होकर लगभग आधी रह गयी. 

IMF प्रमुख की टिपण्णी जरूरी है
IMF प्रमुख ने कहा कि कम कमाई वाले देशों को विकास की धीमी रफ्तार की वजह से विकास की सामान्य रफ्तार हासिल करने में समय लगेगा और इसकी वजह से इन देशों को काफी गहरा नुकसान हो सकता है. IMF प्रमुख द्वारा की गयी ये टिपण्णी IMF और वर्ल्ड बैंक की अगले हफ्ते होने वाली मीटिंग से फौरन पहले आई है. अगले हफ्ते होने वाली इस मीटिंग में दुनिया भर के केंद्रीय बैंकों के संकट और इन्फ्लेशन को काबू करने के लिए तेजी से बढ़ते इंटरेस्ट रेट्स जैसे प्रमुख मुद्दों को उठाया जाएगा. 

इस साल होगा बुरा हाल 
IMF प्रमुख ने कहा है कि इस साल 90% से ज्यादा विकसित इकॉनमीयों की विकास दर में गिरावट देखने को मिलेगी. हालांकि, दुनिया का बैंकिंग सिस्टम 2008 की बैंकिंग क्राइसिस के बाद से काफी विकसित हो चुका है लेकिन सवाल अभी भी इकॉनमी में छुपे हुए खतरों का है फिर चाहे ये खतरे बैंकों से हों या किसी और संस्थानों से. 
 
यह भी पढ़ें: Twitter पर नीली चिड़िया वालों को मिलने जा रही हैं ये बेहतर सुविधाएं, जानिए क्‍या हैं ये?

टैग्स
सम्बंधित खबरें

पेटीएम की दमदार वापसी, मुनाफा 79% बढ़कर ₹220 करोड़ पहुंचा; आय में भी तेज उछाल

वन97 कम्युनिकेशंस का परिचालन राजस्व 28% बढ़ा, पेमेंट और फाइनेंशियल सर्विसेज बिजनेस में मजबूत ग्रोथ से मिली रफ्तार

20 minutes ago

FTCCI के अध्यक्ष बने केके माहेश्वरी, श्रीनिवास गरिमेला को मिली वरिष्ठ उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी

109 साल पुराने फेडरेशन ऑफ तेलंगाना चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (FTCCI) ने नई नेतृत्व टीम का किया चुनाव

56 minutes ago

नौवीं अनुसूची पर उठे सवाल: "कानूनी है, लेकिन जवाबदेह नहीं", 75 साल बाद पहले संविधान संशोधन की समीक्षा

पूर्व सुप्रीम कोर्ट न्यायाधीश, एएसजी समेत पैनल के सदस्यों ने बेंगलुरु में आयोजित गोलमेज चर्चा में 1951 के उस संशोधन पर विचार किया, जिसने कानूनों को न्यायिक समीक्षा से सुरक्षा प्रदान की थी.

1 hour ago

NPCIL और ECIL की साझेदारी, भारत में विकसित होंगी स्वदेशी परमाणु तकनीकें

परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम को मजबूती देने के लिए दोनों कंपनियों ने किया MoU पर हस्ताक्षर, कंट्रोल एंड इंस्ट्रूमेंटेशन सिस्टम से लेकर साइबर सिक्योरिटी समाधान तक विकसित किए जाएंगे.

1 hour ago

अब बिना इंटरनेट भी होगा UPI पेमेंट, NPCI ला रहा NFC आधारित 'Tap-to-Pay' फीचर

रिपोर्ट के अनुसार, ऑफलाइन UPI भुगतान स्वीकार करने के लिए POS टर्मिनल बनाने वाली कंपनियों को NPCI से सर्टिफिकेशन लेना होगा.

3 hours ago

बड़ी खबरें

नौवीं अनुसूची पर उठे सवाल: "कानूनी है, लेकिन जवाबदेह नहीं", 75 साल बाद पहले संविधान संशोधन की समीक्षा

पूर्व सुप्रीम कोर्ट न्यायाधीश, एएसजी समेत पैनल के सदस्यों ने बेंगलुरु में आयोजित गोलमेज चर्चा में 1951 के उस संशोधन पर विचार किया, जिसने कानूनों को न्यायिक समीक्षा से सुरक्षा प्रदान की थी.

1 hour ago

पेटीएम की दमदार वापसी, मुनाफा 79% बढ़कर ₹220 करोड़ पहुंचा; आय में भी तेज उछाल

वन97 कम्युनिकेशंस का परिचालन राजस्व 28% बढ़ा, पेमेंट और फाइनेंशियल सर्विसेज बिजनेस में मजबूत ग्रोथ से मिली रफ्तार

20 minutes ago

FTCCI के अध्यक्ष बने केके माहेश्वरी, श्रीनिवास गरिमेला को मिली वरिष्ठ उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी

109 साल पुराने फेडरेशन ऑफ तेलंगाना चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (FTCCI) ने नई नेतृत्व टीम का किया चुनाव

56 minutes ago

NPCIL और ECIL की साझेदारी, भारत में विकसित होंगी स्वदेशी परमाणु तकनीकें

परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम को मजबूती देने के लिए दोनों कंपनियों ने किया MoU पर हस्ताक्षर, कंट्रोल एंड इंस्ट्रूमेंटेशन सिस्टम से लेकर साइबर सिक्योरिटी समाधान तक विकसित किए जाएंगे.

1 hour ago

प्रो. सौगत रे बने NMIMS के नए VC, 30 साल से अधिक के अनुभव के साथ संभाली कमान

प्रो. सौगत रे के नेतृत्व में NMIMS शोध, अंतरविषयक शिक्षा, उद्यमिता, उद्योगों के साथ साझेदारी, वैश्विक सहयोग और AI-सक्षम शिक्षा को और मजबूत करने पर विशेष ध्यान देगा.

22 hours ago