होम / बिजनेस / Canada से टेंशन का शेयर बाजार पर भी पड़ रहा असर, इन Stocks में जारी है गिरावट

Canada से टेंशन का शेयर बाजार पर भी पड़ रहा असर, इन Stocks में जारी है गिरावट

भारत और कनाडा के रिश्तों में आई दरार भरने के बजाए चौड़ी होती जा रही है. इसका असर भारत के शेयर बाजार पर भी पड़ रहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भारत और कनाडा (India-Canada) के रिश्तों में आई खटास का असर शेयर बाजार (Stock Market) पर भी दिखाई देना लगा है. कनाडा पेंशन फंड (Canada Pension Funds) के निवेश वाले अधिकतर शेयर बुधवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे और आज भी उनमें गिरावट का दौर जारी है. इस पेंशन फंड के पोर्टफोलियो में कई भारतीय कंपनियों के शेयर हैं, जिनमें से अधिकांश दोनों देशों के बीच शुरू हुई टेंशन के बाद से रेड जोन में कारोबार करते नजर आ रहे हैं. फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो (Zomato) से लेकर ब्यूटी ब्रैंड नायका (Nykaa) तक में कनाडा पेंशन फंड ने निवेश किया हुआ है. 

ऐसा है शेयरों का हाल
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कनाडा पेंशन प्लान इनवेस्टमेंट बोर्ड (CPPIB) के पोर्टफोलियो में कोटक महिंद्रा बैंक, जोमैटो, नायका, इंडस टावर्स, लॉजिस्टिक्स कंपनी डेल्हीवरी और पेटीएम जैसे शेयर शामिल हैं. Kotak Mahindra Bank का शेयर खबर लिखे जाने तक 0.13% की गिरावट के साथ 1,787.15 रुपए पर ट्रेड कर रहा था. इसी तरह, Zomato के शेयर 0.15% की नरमी के साथ 99.85, Nykaa 2.44% गिरावट के साथ 142.05 रुपए और Indus Towers 0.36% की गिरावट के साथ 181.05 रुपए पर ट्रेड कर रहा था. हालांकि, डेल्हीवरी और पेटीएम के शेयरों में फिलहाल तेजी का रुख है. Delhivery Ltd 1.39% और Paytm 0.25% की उछाल के साथ कारोबार कर रहे हैं.

कनाडा भी है बड़ा निवेशक
वैसे, एनालिस्ट्स का मानना है कि पेंशन फंड के निवेशक लंबी अवधि के होते हैं. ऐसे में भारत और कनाडा के रिश्तों में आई कड़वाहट का उन पर ज्यादा असर देखने को नहीं मिलेगा. हालांकि, उनका ये भी कहना है कि यदि तनाव बढ़ता है, तो फिर पूरी स्थिति की समीक्षा जरूरी होगी. नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी लिमिटेड (NSDL) के आंकड़ों के अनुसार, भारत के टॉप-10 विदेशी निवेशकों में कनाडा भी शामिल है. कनाडा के विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) के पास लगभग 46,306 करोड़ रुपए के भारतीय शेयर हैं.

किसमें, कितनी है हिस्सेदारी?
पेंशन प्लान इनवेस्टमेंट बोर्ड (CPPIB) के पास कोटक महिंद्रा बैंक में 2.68 प्रतिशत, जोमैटो में 2.3%, नायका में 1.47%, इंडस टावर्स में 2.18% और डेल्हीवरी में 6% हिस्सेदारी है.  इसके अलावा, CPPIB ने देश की कई अनलिस्टेड कंपनियों में भी निवेश किया हुआ है.  एक रिपोर्ट बताती है कि कनाडा के बड़े पेंशन फंड्स का भारत में अगस्त तक 1.77 लाख करोड़ रुपए का निवेश था. इसमें से 1.5 लाख करोड़ का निवेश इक्विटी मार्केट में है. लिहाजा, अब ये देखने वाली बात होगी कि अगर दोनों देशों के रिश्तों में जल्द सुधार नहीं होता, तो इस निवेश पर क्या असर होता है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

आज से खुला ₹742 करोड़ का Laser Power & Infra IPO, जानें प्राइस बैंड, GMP और पूरी डिटेल

यह पब्लिक इश्यू 13 जुलाई तक खुला रहेगा, जबकि कंपनी के शेयर 16 जुलाई को बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध होने की संभावना है.

10 hours ago

भारत-ऑस्ट्रेलिया रिश्तों को नई मजबूती: न्यूक्लियर एनर्जी, डिफेंस और क्रिटिकल मिनरल्स में हुए बड़े समझौते

दोनों देशों ने रक्षा एवं सुरक्षा पर संयुक्त घोषणा, ऊर्जा सहयोग पर साझा बयान और साइबर सुरक्षा, उभरती तकनीकों तथा सप्लाई चेन को मजबूत करने के लिए एक व्यापक रोडमैप जारी किया है.

11 hours ago

घरेलू इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा, सरकार ने कई कंपोनेंट्स पर हटाई कस्टम ड्यूटी

सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों के निर्माण में इस्तेमाल होने वाले कई जरूरी पार्ट्स और मशीनों पर कस्टम ड्यूटी में राहत दी गई है. यह छूट 31 मार्च 2029 तक लागू रहेगी.

12 hours ago

बिना निवेशकों से मिले दो बहनों ने जुटाए 91 हजार डॉलर, क्राउडफंडिंग से लिखी सफलता की नई कहानी

लखनऊ की दो बहनों ने बिना किसी निवेशक से मुलाकात किए और बिना इक्विटी छोड़े अपने स्टार्टअप Mithrasa के लिए Kickstarter के जरिए 40 से अधिक देशों के 1,267 समर्थकों से 91,960 डॉलर जुटाए.

13 hours ago

Flipkart ने फैशन कैटेगरी में जीरो कमीशन किया लागू, 90 हजार सेलर्स को मिलेगा फायदा

कंपनी का कहना है कि इस फैसले से करीब 90 हजार सेलर्स, खासकर MSME और D2C ब्रांड्स को अधिक मुनाफा कमाने, कारोबार बढ़ाने और नए ग्राहकों तक पहुंच बनाने में मदद मिलेगी.

14 hours ago

बड़ी खबरें

भारत-ऑस्ट्रेलिया रिश्तों को नई मजबूती: न्यूक्लियर एनर्जी, डिफेंस और क्रिटिकल मिनरल्स में हुए बड़े समझौते

दोनों देशों ने रक्षा एवं सुरक्षा पर संयुक्त घोषणा, ऊर्जा सहयोग पर साझा बयान और साइबर सुरक्षा, उभरती तकनीकों तथा सप्लाई चेन को मजबूत करने के लिए एक व्यापक रोडमैप जारी किया है.

11 hours ago

आज से खुला ₹742 करोड़ का Laser Power & Infra IPO, जानें प्राइस बैंड, GMP और पूरी डिटेल

यह पब्लिक इश्यू 13 जुलाई तक खुला रहेगा, जबकि कंपनी के शेयर 16 जुलाई को बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध होने की संभावना है.

10 hours ago

IMF के बाद अब ADB ने भी घटाया भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान, महंगे तेल और बढ़ती लागत का असर

ADB ने जुलाई 2026 संस्करण के 'एशियन डेवलपमेंट आउटलुक' में FY27 के लिए भारत की GDP वृद्धि दर का अनुमान 6.9% से घटाकर 6.6% कर दिया है.