होम / बिजनेस / भारत ने फिर उठाया कनाडा के खिलाफ सख्‍त कदम,10 अक्‍टूबर तक रवाना करने होंगे इतने डिप्‍लोमेट 

भारत ने फिर उठाया कनाडा के खिलाफ सख्‍त कदम,10 अक्‍टूबर तक रवाना करने होंगे इतने डिप्‍लोमेट 

खालिस्‍तानी अलगाववादी हरदीप सिंह निज्‍जर की हत्‍या के लिए भारत को जिम्‍मेदार ठहराने के बाद से दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भारत और कनाडा के बीच पैदा हुए तनाव में अब भारत ने एक बार फिर सख्‍त रूख अख्तियार कर लिया है. इस बार एक और सख्‍त कदम उठाते हुए भारत ने कनाडा के 41 डिप्‍लोमेट को 10 अक्‍टूबर तक देश से जाने के निर्देश दे दिए हैं. भारत का ये सख्‍त रुख कनाडा द्वारा हरदीप सिंह निज्‍जर की हत्‍या के लिए भारत को जिम्‍मेदार बताने के बाद आया है. भारत इससे पहले भी एक राजनयिक को कनाडा वापस भेज चुका है. जबकि कनाडा के द्वारा भी इस तरह का कदम उठाया जा चुका है.

इस फैसले के पीछे ये है वजह 
इस फैसले के कारणों के बारे में बताते हुए विदेश मंत्रालय के प्रवक्‍ता अरिंदम बागची ने कहा कि भारत की ओर से कहा गया है कि कनाडा में काम कर रहे भारतीय राजनयिकों के स्‍टॉफ के मुकाबले भारत में काम कर रहे कनाडा के राजनयिकों की संख्‍या काफी ज्‍यादा है. ऐसे में जरूरी है ये दोनों देशों में ये संख्‍या लगभग बराबर होनी चाहिए. इसी को आधार बनाते हुए भारत की ओर से ये कदम उठाया गया है.  भारत और कनाडा के रिश्‍ते बीते कुछ समय से काफी तनावपूर्ण हैं.

अमेरिका की धरती से कनाडा पर बोला था हमला 
हाल ही में अमेरिकी विदेश मंत्री के साथ बातचीत के बाद जयशंकर ने जस्टिन टूडो के आरोपों को पूरी तरह से खारिज कर दिया था. भारत इससे पहले कनाडा से निज्‍जर की हत्‍या में भारत की भूमिका होने के सबूत देने को कह चुका है.भारत के विदेश मंत्री के अमेरिका दौर में दोनों नेताओं के बीच कनाडा विवाद को लेकर चर्चा तो हुई लेकिन जयशंकर ने वहां से कनाडा पर तीखा हमला बोला. कनाडा के अपने राजनयिक को वापस बुलाने के बाद भारत भी अपने राजनयिक को भी वापस बुला चुका है. इसी के साथ भारत ने कनाडा के लिए वीजा को पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया है. 

कट्टरपंथियों को बढ़ावा दे रहा है कनाडा 
कनाडा के द्वारा निज्‍जर की हत्‍या में भारत की भूमिका बताए जाने के बाद भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा था  कि कनाडा अपने वहां कट्टरपंथ को बढ़ावा दे रहा है. उन्‍होंने कहा था कि भारत अब तक कनाडा से कई बार इन आतंकियों पर कार्रवाई करने के लिए कह चुका है लेकिन उसकी ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई. उन्‍होंने कनाडा पर भारती राजनयिक परिवारो डराने धमकाने के भी आरोप लगाए थे. 
  
टैग्स
सम्बंधित खबरें

घरेलू इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा, सरकार ने कई कंपोनेंट्स पर हटाई कस्टम ड्यूटी

सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों के निर्माण में इस्तेमाल होने वाले कई जरूरी पार्ट्स और मशीनों पर कस्टम ड्यूटी में राहत दी गई है. यह छूट 31 मार्च 2029 तक लागू रहेगी.

2 minutes ago

बिना निवेशकों से मिले दो बहनों ने जुटाए 91 हजार डॉलर, क्राउडफंडिंग से लिखी सफलता की नई कहानी

लखनऊ की दो बहनों ने बिना किसी निवेशक से मुलाकात किए और बिना इक्विटी छोड़े अपने स्टार्टअप Mithrasa के लिए Kickstarter के जरिए 40 से अधिक देशों के 1,267 समर्थकों से 91,960 डॉलर जुटाए.

29 minutes ago

Flipkart ने फैशन कैटेगरी में जीरो कमीशन किया लागू, 90 हजार सेलर्स को मिलेगा फायदा

कंपनी का कहना है कि इस फैसले से करीब 90 हजार सेलर्स, खासकर MSME और D2C ब्रांड्स को अधिक मुनाफा कमाने, कारोबार बढ़ाने और नए ग्राहकों तक पहुंच बनाने में मदद मिलेगी.

1 hour ago

IMF के बाद अब ADB ने भी घटाया भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान, महंगे तेल और बढ़ती लागत का असर

ADB ने जुलाई 2026 संस्करण के 'एशियन डेवलपमेंट आउटलुक' में FY27 के लिए भारत की GDP वृद्धि दर का अनुमान 6.9% से घटाकर 6.6% कर दिया है.

1 hour ago

Piramal Alternatives ने JRG Automotive में लगाए 125 करोड़ रुपये, मैन्युफैक्चरिंग विस्तार को मिलेगी रफ्तार

कंपनी ने बताया कि नई पूंजी का इस्तेमाल मैन्युफैक्चरिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने, प्रोडक्ट पोर्टफोलियो का विस्तार करने और रणनीतिक विकास योजनाओं को आगे बढ़ाने में किया जाएगा.

2 hours ago

बड़ी खबरें

IMF के बाद अब ADB ने भी घटाया भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान, महंगे तेल और बढ़ती लागत का असर

ADB ने जुलाई 2026 संस्करण के 'एशियन डेवलपमेंट आउटलुक' में FY27 के लिए भारत की GDP वृद्धि दर का अनुमान 6.9% से घटाकर 6.6% कर दिया है.

1 hour ago

घरेलू इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा, सरकार ने कई कंपोनेंट्स पर हटाई कस्टम ड्यूटी

सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों के निर्माण में इस्तेमाल होने वाले कई जरूरी पार्ट्स और मशीनों पर कस्टम ड्यूटी में राहत दी गई है. यह छूट 31 मार्च 2029 तक लागू रहेगी.

2 minutes ago

बिना निवेशकों से मिले दो बहनों ने जुटाए 91 हजार डॉलर, क्राउडफंडिंग से लिखी सफलता की नई कहानी

लखनऊ की दो बहनों ने बिना किसी निवेशक से मुलाकात किए और बिना इक्विटी छोड़े अपने स्टार्टअप Mithrasa के लिए Kickstarter के जरिए 40 से अधिक देशों के 1,267 समर्थकों से 91,960 डॉलर जुटाए.

29 minutes ago

Flipkart ने फैशन कैटेगरी में जीरो कमीशन किया लागू, 90 हजार सेलर्स को मिलेगा फायदा

कंपनी का कहना है कि इस फैसले से करीब 90 हजार सेलर्स, खासकर MSME और D2C ब्रांड्स को अधिक मुनाफा कमाने, कारोबार बढ़ाने और नए ग्राहकों तक पहुंच बनाने में मदद मिलेगी.

1 hour ago

Dentsu-IWMBuzz Digital Awards Season 8 में OTT इंडस्ट्री की श्रेष्ठ प्रतिभाओं का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान डिजिटल कंटेंट की बेहतरीन कहानियों, कलाकारों और क्रिएटर्स को सम्मानित किया गया. साथ ही 'Stream Culture 2026' रिपोर्ट भी लॉन्च की गई.

2 hours ago