होम / बिजनेस / क्रेडिट कार्ड रखने का शौक, लेकिन बिल चुकाने की हिम्मत नहीं; बढ़ रहे डिफॉल्ट के मामले

क्रेडिट कार्ड रखने का शौक, लेकिन बिल चुकाने की हिम्मत नहीं; बढ़ रहे डिफॉल्ट के मामले

केन्‍द्रीय वित्‍त राज्‍य मंत्री ने राज्‍यसभा में बताया है कि देश में क्रेडिट कार्ड से लिए गए कर्ज की संख्‍या का आंकड़ा 4000 करोड़ रुपये से ज्‍यादा तक पहुंच चुका है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

लगातार बढ़ती देश की इकोनॉमी में क्रेडिट कार्ड का इस्‍तेमाल भी तेजी से बढ़ रहा है. लगभग हर नौकरीपेशा से लेकर कारोबारी के पास इन दिनों क्रेडिट कार्ड है. इसी का नतीजा है कि बढ़ते क्रेडिट कार्ड के डिफॉल्‍ट की संख्‍या में इजाफा हुआ है. ये जानकारी केन्‍द्रीय वित्‍त राज्‍य मंत्री भागवद कराद ने संसद में दी है. उन्‍होंने बताया कि डिफॉल्‍ट का ये आंकड़ा 4072 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. जो 2022 में 3122 करोड़ हुआ करता था. 

क्रेडिट कार्ड GNPA में भी हुआ है इजाफा 
भागवद कराद ने बताया कि क्रेडिट कार्ड के GNPA में भी इजाफा हुआ है. उन्‍होंने 2021, 2022 और 2023 दोनों सालों के आंकड़े जारी करते हुए कहा कि 2021 में ये आंकड़ा 3.56 प्रतिशत था लेकिन 2022 में इसमें कमी देखने को मिली. 2022 में ये घटकर 1.91 प्रतिशत पर आ गया, लेकिन मार्च 2023 में बढ़कर 1.94 प्रतिशत हो गया. जबकि शेडयूल्‍ड कमर्शियल बैंकिंग का ग्रास NPA 3.87 प्रतिशत रहा. 

को-ऑपरेटिव बैंकों में हो रहा है इसमें इजाफा
कराद ने राज्‍यसभा को जानकारी देते हुए कहा कि को-ऑपरेटिव बैंकों में भी धोखाधड़ी की घटनाओं में इजाफा देखने को मिला है. 2022-23 में रिपोर्ट की गई कुल धोखाधड़ी की घटनांए 964 थी, जिनमें 791.40 करोड़ रुपये की घटनाएं शामिल थी. वहीं अगर ठीक एक साल पहले की स्थिति पर नजर डालें तो 2021-22 के दौरान धोखाधड़ी की घटनाएं 438 थी जबकि उसमें 1958.79 करोड़ रुपये की रकम शामिल थी.

सरकार ने क्‍या उठाया कदम? 
राज्‍यसभा को ये जानकारी देते हुए कराद ने कहा कि आरबीआई बैंको को जो दिशानिर्देश जारी करता है उसकी जांच सैंपलिंग के आधार पर की जाती है, अगर कोई उसका पालन नहीं करता है तो उस दिशा में उचित कार्रवाई भी की जाती है. उन्‍होंने ये भी बताया कि नाबार्ड और आरबीआई बैंकों में फ्रॉड की घटना को कम करने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं. इनमें कई तरह के कदम उठाए जा रहे हैं. इन उपायों में कॉशन एडवाइजरी, बैंकों को रोटेशन और अपने कर्मचारियों की अनिवार्य रूप से छुट्टी देना के लिए लगातार सलाह दी जा रही है. इसके अतिरिक्‍त साइबर सिक्‍योरिटी को लेकर भी काम हो रहा है. उन्‍होंने ये भी बताया कि लोन वसूली के लिए ऑनलाइन पोर्टल के माध्‍यम से संपत्तियों की नीलामी सहित कई अन्‍य उपाय किए जा रहे हैं.

 क्‍या आप भी रखते हैं ऑटोमेटिक कारों का शौक, ये हैं सस्‍ते विकल्‍प?

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

थोक महंगाई फिर बढ़ी, जून में WPI 9.87% पर पहुंची, खाने-पीने की चीजें हुईं महंगी

जून 2026 में देश की थोक महंगाई (Wholesale Price Index-WPI) बढ़कर 9.87 फीसदी हो गई. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, मई में यह दर 9.68 फीसदी थी.

3 hours ago

SBI Funds IPO खुला, एंकर निवेशकों से ₹2,663 करोड़ जुटाए, GMP भी दे रहा मजबूत लिस्टिंग के संकेत

SBI Funds Management ने IPO का प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 प्रति शेयर तय किया है. यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) आधारित इश्यू है.

5 hours ago

ग्रीन एनर्जी पर बड़ा दांव. ₹15,312 करोड़ के निवेश से तमिलनाडु में बिजली संकट होगा खत्म

तमिलनाडु सरकार ने बिजली क्षेत्र में बड़े सुधार की दिशा में कदम बढ़ाते हुए ₹15,312 करोड़ के निवेश का रोडमैप तैयार किया है.

6 hours ago

जून में व्यापार घाटा 5 महीने के हाई पर, आयात में 31% उछाल से बढ़ा दबाव, निर्यात भी रहा मजबूत

वाणिज्य मंत्रालय के जारी आंकड़ों के मुताबिक, जून में भारत का व्यापार घाटा बढ़कर 30.43 अरब डॉलर हो गया, जो मई के 28.21 अरब डॉलर से अधिक है. एक साल पहले जून 2025 में यह आंकड़ा 19.10 अरब डॉलर था.

8 hours ago

रिन्यूएबल एनर्जी में आदित्य बिड़ला ग्रुप का बड़ा दांव, 17,200 करोड़ रुपये में Sprng Energy का अधिग्रहण

इस सौदे के बाद कंपनी की कुल नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता 9.3 गीगावाट तक पहुंच जाएगी और वह देश की सबसे बड़ी रिन्यूएबल एनर्जी कंपनियों में शामिल हो जाएगी.

10 hours ago


बड़ी खबरें

SBI Funds IPO खुला, एंकर निवेशकों से ₹2,663 करोड़ जुटाए, GMP भी दे रहा मजबूत लिस्टिंग के संकेत

SBI Funds Management ने IPO का प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 प्रति शेयर तय किया है. यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) आधारित इश्यू है.

5 hours ago

महादेव बेटिंग केस: ईबिक्स चेयरमैन विकास गर्ग को राहत नहीं, कोर्ट ने 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड दी

दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने मंगलवार को ED की याचिका स्वीकार करते हुए विकास गर्ग की 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड मंजूर की. एजेंसी ने अदालत से कहा था कि रायपुर स्थित विशेष PMLA अदालत में पेश करने के लिए गर्ग को वहां ले जाना जरूरी है.

9 minutes ago

राज नायक बने YAAP Digital के नए चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर

राज नायक पिछले दो वर्षों से YAAP के एडवाइजरी बोर्ड के सदस्य भी रहे हैं और इस दौरान कंपनी की रणनीतिक दिशा तय करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है. कंपनी का मानना है कि वह YAAP के विजन और संस्कृति को अच्छी तरह समझते हैं.

2 hours ago

थोक महंगाई फिर बढ़ी, जून में WPI 9.87% पर पहुंची, खाने-पीने की चीजें हुईं महंगी

जून 2026 में देश की थोक महंगाई (Wholesale Price Index-WPI) बढ़कर 9.87 फीसदी हो गई. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, मई में यह दर 9.68 फीसदी थी.

3 hours ago

जून में व्यापार घाटा 5 महीने के हाई पर, आयात में 31% उछाल से बढ़ा दबाव, निर्यात भी रहा मजबूत

वाणिज्य मंत्रालय के जारी आंकड़ों के मुताबिक, जून में भारत का व्यापार घाटा बढ़कर 30.43 अरब डॉलर हो गया, जो मई के 28.21 अरब डॉलर से अधिक है. एक साल पहले जून 2025 में यह आंकड़ा 19.10 अरब डॉलर था.

8 hours ago