✕

होम / बिजनेस / इस तारीख तक आपके खाते में आएगा इनकम टैक्‍स रिफंड? IT विभाग ने जारी की सूचना 

इस तारीख तक आपके खाते में आएगा इनकम टैक्‍स रिफंड? IT विभाग ने जारी की सूचना 

इस साल में अभी तक विभाग की ओर से पोर्टल खुलने के बाद 46 हजार से ज्‍यादा लोगों ने टैक्‍स फाइल कर दिया है जिसमें से तीन हजार की जांच हो चुकी है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

क्‍या आपने अपना आयकर फाइल कर दिया है और आप रिफंड का इंतजार कर रहे हैं. अगर हां तो ये खबर आपके लिए है. क्‍योंकि अब इनकम टैक्‍स विभाग ने टैक्‍स रिफंड करने को लेकर नई तारीख का ऐलान कर दिया है. आयकर विभाग का कहना है कि 30 अप्रैल तक सभी का टैक्‍स रिफंड कर दिया जाएगा. विभाग की ओर से कहा गया है कि रिफंड को जल्‍द से जल्‍द जारी करने के आदेश दिए गए हैं. 

पिछले महीने विभाग ने किए थे इतने रिफंड 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, वित्‍त विभाग की ओर से पिछले महीने 17 मार्च तक 3.36 लाख करोड़ रुपये के रिफंड दिए गए थे. ये रिफंड 2024 के लिए दिए गए थे. जबकि आंकड़े बता रहे हैं कि वित्‍त वर्ष 2023 की इसी अवधि में जारी किए रिफंड का आंकड़ा 2.98 लाख करोड़ रुपये था. करदाताओं ने इनकम टैक्‍स विभाग को सिर्फ पिछले वित्‍त वर्ष ही नहीं बल्कि उससे पहले के रिफंड को लेकर भी आवेदन दिया है. एक अधिकारी की ओर से दी जानकारी के अनुसार इस संबंध में सभी तरह के रिफंड को 30 अप्रैल तक वापस करने के निर्देश दिए गए हैं. 

ये भी पढ़ें: Gen AI के लिए इस कंपनी ने Google Cloud के साथ मिलाया हाथ, मिलने जा रही है ये सेवा

विवादित मामलों में भी तय हुई तारीख 
आयकर विभाग किसी भी फाइल हुई इनकम टैक्‍स की रिटर्न को फाइल होने के तीन साल बाद तक जांच कर सकता है. इनकम टैक्‍स एक्‍ट की धारा 148 में ये प्रावधान किया गया है आयकर विभाग का कहना है कि अगर किसी रिटर्न में आय की जानकारी सही न दी गई हो तो उसकी जांच की जा सकती है. ऐसी रिटर्न के लिए भी तारीख तय कर दी गई है. वो 31 मार्च 2025 की तारीख को निर्धारित किया गया है.

टीडीएस के लिए ये किया गया है प्रावधान 
आयकर विभाग की ओर से सभी लंबित आवेदनों के निपटान के लिए 1 अप्रैल 2024 तक टीडीएस के भुगतान के लिए 1 महीने का समय दिया गया है. विभाग की ओर से ये भी कहा गया है कि सभी निपटान भी प्राप्ति के एक महीने के भीतर कर दिया जाएगा. वहीं एक अन्‍य जानकारी के अनुसार 1 अप्रैल को पोर्टल खुलने के बाद पहले पांच दिनों में 46 हजार से अधिक आयकर रिटर्न दाखिल की जा चुकी हैं. इनमें से विभाग 3000 की जांच कर चुका है. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

पीएम गतिशक्ति से ₹20.23 लाख करोड़ की परियोजनाओं को रफ्तार की उम्मीद, विशेषज्ञों ने बताया विकास और निवेश पर क्या होगा असर

400 से अधिक बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का आकलन, विशेषज्ञों के मुताबिक बेहतर कनेक्टिविटी से रियल एस्टेट, निर्माण उपकरण और निजी निवेश को मिल सकते हैं नए अवसर

6 hours ago

Havas Q3: भारत में कारोबार का प्रदर्शन सकारात्मक, एशिया-प्रशांत और अफ्रीका में नेट रेवेन्यू ग्रोथ 6.7% घटी

तीसरी तिमाही में Havas का नेट रेवेन्यू 703 मिलियन यूरो रहा, पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 7.2% की बढ़ोतरी

6 hours ago

जामनगर क्यों जा रहे हैं अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो?

अमेरिका के शीर्ष राजनयिक अपने सबसे बड़े ग्राहक से संबंध मजबूत करने के लिए दिल्ली को दरकिनार कर रहे हैं.

7 hours ago

Formial Labs ने जुटाए 2.88 करोड़ रुपये, Zeropearl VC ने किया निवेश का नेतृत्व

पर्सनलाइज्ड स्किनकेयर स्टार्टअप फंडिंग का इस्तेमाल क्लिनिकल टीम के विस्तार, डायग्नोसिस तकनीक को मजबूत करने और स्किन व हेयर केयर उत्पादों की रेंज बढ़ाने में करेगा.

10 hours ago

AAAI ने गठित की मीडिया काउंसिल, ओम्निकॉम मीडिया इंडिया के कार्तिक शर्मा करेंगे अध्यक्षता

ऑडियंस मेजरमेंट, मीडिया ट्रेडिंग में बदलाव और कनेक्टेड टीवी जैसे मुद्दों पर होगा फोकस, विज्ञापन एजेंसियों और इंडस्ट्री के अन्य हितधारकों के बीच सहयोग बढ़ाने की पहल

10 hours ago

बड़ी खबरें

Formial Labs ने जुटाए 2.88 करोड़ रुपये, Zeropearl VC ने किया निवेश का नेतृत्व

पर्सनलाइज्ड स्किनकेयर स्टार्टअप फंडिंग का इस्तेमाल क्लिनिकल टीम के विस्तार, डायग्नोसिस तकनीक को मजबूत करने और स्किन व हेयर केयर उत्पादों की रेंज बढ़ाने में करेगा.

10 hours ago

पीएम गतिशक्ति से ₹20.23 लाख करोड़ की परियोजनाओं को रफ्तार की उम्मीद, विशेषज्ञों ने बताया विकास और निवेश पर क्या होगा असर

400 से अधिक बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का आकलन, विशेषज्ञों के मुताबिक बेहतर कनेक्टिविटी से रियल एस्टेट, निर्माण उपकरण और निजी निवेश को मिल सकते हैं नए अवसर

6 hours ago

Havas Q3: भारत में कारोबार का प्रदर्शन सकारात्मक, एशिया-प्रशांत और अफ्रीका में नेट रेवेन्यू ग्रोथ 6.7% घटी

तीसरी तिमाही में Havas का नेट रेवेन्यू 703 मिलियन यूरो रहा, पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 7.2% की बढ़ोतरी

6 hours ago

जामनगर क्यों जा रहे हैं अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो?

अमेरिका के शीर्ष राजनयिक अपने सबसे बड़े ग्राहक से संबंध मजबूत करने के लिए दिल्ली को दरकिनार कर रहे हैं.

7 hours ago

शहान सूद ने साढ़े तीन साल बाद JAFCO Asia को छोड़ा, बिजनेस एडवाइजरी पर करेंगे ध्यान केंद्रित

शहान ने कहा कि मुनाफे में चल रहे स्टार्ट-अप्स के लिए वेंचर कैपिटल जुटाना मुश्किल हो रहा है, क्योंकि उन्हें निवेशकों की अपेक्षाओं के अनुरूप अपने मौजूदा परिचालन ढांचे में बदलाव करने में चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है.

10 hours ago