होम / बिजनेस / इस कंपनी पर पड़ा इनकम टैक्स का छापा, कानूनों का किया था उल्लंघन

इस कंपनी पर पड़ा इनकम टैक्स का छापा, कानूनों का किया था उल्लंघन

शुरूआती जांच में पता चला है कि कंपनी ने 400 करोड़ रुपयों के गलत क्लेम किये हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अभी किसी तरह के टैक्स की मांग नहीं की गयी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो टैक्स कानूनों का उल्लंघन और टैक्स से बचने जैसे आरोपों के अंतर्गत इनकम टैक्स विभाग दवाएं बनाने वाली कंपनी Cipla की जांच कर रहा है. इनकम टैक्स विभाग इस बात की जांच कर रहा है कि कहीं कंपनी ने इनकम टैक्स एक्ट के सेक्शन 80IA के तहत गलत तरीके से क्लेम तो नहीं किये हैं. शुरूआती जांच में पता चला है कि कंपनी ने लगभग 400 करोड़ रुपयों के गलत क्लेम किये हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अभी किसी तरह के टैक्स की मांग नहीं की गयी है. आपकी जानकारी के  लिए बता दें कि, इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने 31 जनवरी को Cipla के खिलाफ एक सर्वेक्षण भी किया था.  

अभी नहीं की गयी है टैक्स की मांग
Cipla के एक प्रवक्ता ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा – कंपनी से किसी तरह का कोई क्लेम या मांग नहीं किये गए हैं. 6 फरवरी को Cipla ने एक एक्सचेंज सूचना जारी कर बताया था कि कंपनी ने जांच में पूरी तरह से इनकम टैक्स विभाग का साथ दिया है और विभाग द्वारा मांगी गयी सभी जानकारी और कागजात भी प्रदान किये हैं. अभी भी Cipla इनकम टैक्स विभाग द्वारा की जा रही जांच में पूरा सहयोग कर रही है. इनकम टैक्स एक्ट का सेक्शन 80IA 15 साल के ब्लॉक में लगातार 10 सालों के दौरान कमाए गए प्रॉफिट और कमाई पर 100% की पूरी छूट प्रदान करता है. 

केवल डॉक्टरों को मिलती है यह सुविधा
मामले से जुड़े सूत्रों के अनुसार मीडिया ने कहा कि, रिसर्च एंड डेवलपमेंट के लिए लगभग 1300 करोड़ रुपये क्लेम किये गए थे. इनकम टैक्स एक्ट का सेक्शन 35, वैज्ञानिक रिसर्च और डेवलपमेंट पर होने वाले खर्चों के लिए छूट उपलब्ध करवाता है. कुछ विशेष मामलों में यह छूट 100% से 150% तक भी होती है. इनकम टैक्स विभाग के अनुसार टैक्स से बचाव एक सुविधा के रूप में केवल डॉक्टरों और मेडिकल की प्रैक्टिस करने वालों को प्रदान किया गया था. 

शेयर मार्केट में कुछ ऐसा रहा Cipla का प्रदर्शन
BSE (बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज) पर 2.47% की गिरावट दर्ज करने के बाद Cipla का स्टॉक 52 हफ्तों के अपने सबसे निचले स्तर यानी 853.5 रुपये प्रति शेयर पर पहुंच गया. आज Cipla के शेयर्स 875.15 रुपये की अपनी पिछली क्लोजिंग के मुकाबले 0.22% गिरकर 873.20 रुपये प्रति शेयर की कीमत पर ट्रेड कर रहा है. 
 
यह भी पढ़ें: RBI फिर कर सकता है ब्‍याज दरों में इजाफा, जानिए कितनी हो सकती है बढ़ोतरी

टैग्स
सम्बंधित खबरें

IPO के मामले में दुनिया में नंबर-1 बना भारत, FY26 में प्राइमरी मार्केट से जुटाए 13.6 लाख करोड़ रुपये: सेबी

भारत ने FY26 में IPO की संख्या के मामले में वैश्विक स्तर पर अपनी शीर्ष स्थिति बरकरार रखी. वहीं, फंड जुटाने के मामले में भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा बाजार रहा.

14 hours ago

SBI का मुनाफा 10% बढ़कर ₹21,121 करोड़, कुल बिजनेस ₹110 लाख करोड़ के पार

SBI के मजबूत तिमाही नतीजे ऐसे समय में आए हैं जब बैंकिंग सेक्टर में ब्याज दरों, डिपॉजिट लागत और क्रेडिट ग्रोथ पर बाजार की नजर बनी हुई है. बेहतर मुनाफे, मजबूत NII और बढ़ते लोन कारोबार से बैंक की वित्तीय स्थिति को मजबूती मिली है.

14 hours ago

SGB ने दिया बंपर रिटर्न, ₹1 लाख का निवेश बना करीब ₹3 लाख; RBI ने तय की नई कीमत

सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड भारत सरकार की ओर से जारी किए जाने वाले गोल्ड-आधारित निवेश साधन हैं. इन्हें भारतीय रिजर्व बैंक जारी करता है.

15 hours ago

विदेशी कंपनियों के लिए बदली भारत की तस्वीर, 5 साल बाद नए रजिस्ट्रेशन की संख्या हुई ज्यादा

आंकड़ों के मुताबिक, FY26 में 102 विदेशी कंपनियों ने भारत में रजिस्ट्रेशन कराया, जबकि 84 कंपनियों ने अपना कारोबार बंद किया. इससे पहले लगातार चार वित्त वर्षों में बंद होने वाली विदेशी कंपनियों की संख्या नए रजिस्ट्रेशन से ज्यादा रही थी.

15 hours ago

जुलाई में ऑटो सेक्टर की रिकॉर्ड बिक्री, पेट्रोल को टक्कर दे रहे CNG, हाइब्रिड और EV

जुलाई में सबसे ज्यादा मांग दोपहिया वाहनों की रही. इनकी बिक्री पिछले साल के 14.18 लाख से बढ़कर 18.18 लाख यूनिट हो गई, यानी सालाना आधार पर 28.25% की बढ़ोतरी दर्ज की गई.

18 hours ago

बड़ी खबरें

IPO के मामले में दुनिया में नंबर-1 बना भारत, FY26 में प्राइमरी मार्केट से जुटाए 13.6 लाख करोड़ रुपये: सेबी

भारत ने FY26 में IPO की संख्या के मामले में वैश्विक स्तर पर अपनी शीर्ष स्थिति बरकरार रखी. वहीं, फंड जुटाने के मामले में भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा बाजार रहा.

14 hours ago

SBI का मुनाफा 10% बढ़कर ₹21,121 करोड़, कुल बिजनेस ₹110 लाख करोड़ के पार

SBI के मजबूत तिमाही नतीजे ऐसे समय में आए हैं जब बैंकिंग सेक्टर में ब्याज दरों, डिपॉजिट लागत और क्रेडिट ग्रोथ पर बाजार की नजर बनी हुई है. बेहतर मुनाफे, मजबूत NII और बढ़ते लोन कारोबार से बैंक की वित्तीय स्थिति को मजबूती मिली है.

14 hours ago

SGB ने दिया बंपर रिटर्न, ₹1 लाख का निवेश बना करीब ₹3 लाख; RBI ने तय की नई कीमत

सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड भारत सरकार की ओर से जारी किए जाने वाले गोल्ड-आधारित निवेश साधन हैं. इन्हें भारतीय रिजर्व बैंक जारी करता है.

15 hours ago

जुलाई में ऑटो सेक्टर की रिकॉर्ड बिक्री, पेट्रोल को टक्कर दे रहे CNG, हाइब्रिड और EV

जुलाई में सबसे ज्यादा मांग दोपहिया वाहनों की रही. इनकी बिक्री पिछले साल के 14.18 लाख से बढ़कर 18.18 लाख यूनिट हो गई, यानी सालाना आधार पर 28.25% की बढ़ोतरी दर्ज की गई.

18 hours ago

ब्रिटानिया का मुनाफा 14% बढ़कर ₹593 करोड़, बिक्री में 9.5% की तेजी

कंपनी के निदेशक मंडल ने ₹1 के फेस वैल्यू वाले प्रत्येक शेयर पर ₹90.5 के फाइनल डिविडेंड की भी सिफारिश की है.

20 hours ago